‘रेड कॉरिडोर’ का दौर और आतंकवाद के काले दिन अब इतिहास बन चुके: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली । बिहार चुनाव में मतगणना का दौर जारी है। रुझानों में एनडीए को मिल रही प्रचंड जीत के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र अब सच्चे सामाजिक न्याय के लिए मतदान कर रहा है, एक ऐसा दृष्टिकोण जहां हर परिवार को अवसर, सम्मान और समानता मिले। एक ऐसा समाज जहां तुष्टिकरण के लिए कोई जगह न हो। तुष्टिकरण के युग की जगह अब सार्वभौमिक संतुष्टि (संतुष्टिकरण) ने ले ली है।

उन्होंने कहा कि भारत की जनता अब केवल विकास चाहती है। भारत अब सच्चे सामाजिक न्याय के लिए वोट कर रहा है, जहां हर परिवार को समानता, सम्मान और अवसर मिलता है और जहां अब तुष्टिकरण की कोई जगह नहीं है।

पीएम मोदी ने कहा कि देशवासी अब सिर्फ विकास चाहते हैं, तेज विकास चाहते हैं, और विकसित भारत बनाना चाहते हैं। नई सरकार के साथ एनडीए अब बिहार में 25 वर्षों की स्वर्णिम यात्रा की ओर आगे बढ़ रहा है। बिहार ने यह सुनिश्चित किया है कि बिहार की महान भूमि पर फिर कभी जंगलराज की वापसी नहीं होने वाली है।

उन्होंने कहा कि आज की ये जीत बिहार की उन बहनों और बेटियों की है, जिन्होंने आरजेडी के राज में जंगलराज का आतंक झेला है। ये जीत बिहार के उस नौजवान की है, जिसके भविष्य को कांग्रेस और लाल झंडे वालों के आतंक के कारण बर्बाद किया गया। आज के ये परिणाम वंशवाद की राजनीति के खिलाफ विकासवाद की राजनीति को दिया गया जनादेश है। रेड कॉरिडोर का दौर और आतंकवाद के काले दिन अब इतिहास का हिस्सा बन चुके हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज बिहार विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है, और यह प्रगति अजेय है। ये नतीजे उन आलोचकों को करारा जवाब हैं जो कभी बिहार में विकास के विचार का विरोध करते थे, उन लोगों को जो बेशर्मी से दावा करते थे कि बिहार को एक्सप्रेसवे या हाईवे की जरूरत नहीं है, और उन लोगों को जो तर्क देते थे कि बिहार को उद्योगों की जरूरत नहीं है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत के विकास में बिहार के लोगों की बहुत बड़ी भूमिका रही है, लेकिन जिन लोगों ने दशकों तक देश पर शासन किया, उन लोगों ने बिहार को बदनाम किया। इन लोगों ने न बिहार के गौरवशाली अतीत का सम्मान किया और न ही यहां की परंपरा और संस्कृति का आदर किया। सोचिए, जो लोग छठ पूजा को ड्रामा कह सकते हैं, वो लोग बिहार की परंपरा का कितना सम्मान करते होंगे। इनकी हेकड़ी देखिए, आरजेडी और कांग्रेस ने आज तक छठी मैया से माफी नहीं मांगी, और बिहार के लोग ये कभी नहीं भूलेंगे।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार छठ को यूनेस्को की विरासत सूची में शामिल करने के लिए काम कर रही है। इसका उद्देश्य इस संस्कृति की वैश्विक और राष्ट्रीय पहचान को बढ़ावा देना और दुनिया भर में इसके साथ गहरा जुड़ाव पैदा करना है।

–आईएएनएस

ईरान में कैसा था राजशाही शासन? इस्लामिक क्रांति के बाद शाह शासन का अंत और धार्मिक सत्ता की हुई शुरुआत

नई दिल्ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव लगातार जारी है। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। अमेरिकी सरकार ने पहले ही कह दिया है कि...

ट्रंप की अपील: ऑस्ट्रेलिया ईरानी महिला सॉकर टीम को शरण दे, मौत के खतरे से बचाए- अमेरिका तैयार

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऑस्ट्रेलिया सरकार पर मानवीय गलती का आरोप लगाते हुए ईरानी राष्ट्रीय महिला सॉकर टीम को शरण देने की अपील की है। ट्रंप ने...

इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के लोगों के लिए जारी की चेतावनी, हिजबुल्लाह के ठिकानों से दूर चले जाएं

नई दिल्ली । ईरान-इजरायल-अमेरिका संघर्ष का असर काफी व्‍यापक हो गया है। दक्षिणी लेबनान में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने लिटानी नदी...

पेजेशकियान की टिप्पणी पर ट्रंप का तंज, ‘पड़ोसी देशों के सामने ईरान ने कर दिया सरेंडर’

वाशिंगटन । ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान की पड़ोसी देशों से मांगी गई माफी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'दबाव' में उठाया गया कदम करार दिया है। शनिवार को...

अन्‍य देशों की मध्यस्थता की कोशिशों के बीच ईरान का कड़ा संदेश, ‘हमें कम मत आंकिए’

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने शुक्रवार को कहा कि कुछ देशों ने अमेरिका और इजरायल के साथ चल रहे झगड़े में बीच-बचाव की कोश‍िश शुरू कर दी...

ईरान: यूएस-इजरायल हमलों के बीच खामेनेई की अंतिम विदाई का समारोह स्थगित

तेहरान । ईरान की राजधानी तेहरान में अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम विदाई के लिए बुधवार रात प्रस्तावित समारोह को टाल दिया गया है। ईरानी स्टेट मीडिया ने पुष्टि की...

ईरान ‘अभी रुका नहीं है’, हालात पर पूरी नजर: राष्ट्रपति पेजेशकियान

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने दावा किया है कि उनका देश रुक नहीं गया है, बल्कि सियासी नेताओं और देश भर के गवर्नरों से संपर्क साधे हुए...

ईरान पर हमले से पहले ट्रंप ने 74 बार दी थी चेतावनी

वाशिंगटन । ईरान के खिलाफ मिलिट्री हमले का फैसला लेने से पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कम से कम 74 बार यही मैसेज दे चुके थे: तेहरान के पास न्यूक्लियर...

अमेरिका और खाड़ी देशों ने ईरान के मिसाइल हमलों की निंदा की

वाशिंगटन । इजरायल और अमेरिका की ओर से किए गए हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में कई देशों पर हमले कर दिए। ईरान की तरफ से किए गए...

ईरान बैलिस्टिक हमलों में नागरिकों को निशाना बना रहा, यह ‘युद्ध अपराध’ है : इजरायली प्रवक्ता

तेल अवीव । इजरायल के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ओरेन मर्मोरस्टीन ने रविवार को ईरानी शासन पर जानबूझकर बैलिस्टिक मिसाइलों से नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने इन...

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत हो चुकी है : राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की बमबारी पूरे...

दुश्मनों की सोच गलत है कि ईरान कायरतापूर्ण हरकतों के आगे झुकेगा: भारत में ईरानी दूतावास

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में ईरान, इजरायल, कतर, बहरीन, यूएई और सऊदी ईरान के बीच जारी हमलों के बीच भारत में ईरानी दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है। ईरानी...

admin

Read Previous

एनडीए की शानदार बढ़त और मैथिली की जीत पर स्वाति मिश्रा ने जताई खुशी, कहा- ‘यह विकास की जीत है’

Read Next

बिहार चुनाव : नितेश राणे का कांग्रेस पर तंज, राहुल गांधी को बताया पार्ट टाईम पॉलिटिशियन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com