भारतीय समुद्री उत्पादों पर क्या है अमेरिकी व्यापार का प्रभाव? सरकार ने दिया जवाब

नई दिल्ली । भारतीय समुद्री उत्पादों पर अमेरिकी व्यापार के प्रभाव का विषय मंगलवार को संसद में उठा। इस पर केंद्र सरकार के मत्स्यपालन विभाग ने लोकसभा में बताया कि भारत सरकार अमेरिका द्वारा भारत के समुद्री उत्पादों सहित कुछ वस्तुओं के आयात पर लगाए गए ट्रेड संबंधी पहलों से अवगत है। इनमें स्वच्छता अनुपालन और सस्टेनेबिलिटी संबंधी आवश्यकताएं शामिल हैं। सरकार का कहना है कि अमेरिका द्वारा उठाए गए ये कदम कई ट्रेडिंग पार्टनर्स पर लागू होते हैं और केवल भारत तक सीमित नहीं हैं।

मत्स्यपालन विभाग ने कहा कि आंध्र प्रदेश सहित भारतीय समुद्री खाद्य निर्यात पर समग्र प्रभाव कई कारकों से निर्धारित होता है। इनमें उत्पाद में भिन्नता, मांग की स्थिति, गुणवत्ता मानकों और निर्यातकों व आयातकों के बीच संविदात्मक व्यवस्था जैसे कारक शामिल हैं। केंद्रीय पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने लिखित जानकारी में बताया कि सरकार, समुद्री खाद्य निर्यातकों, उद्योग संघों, उद्यमियों और राज्य मत्स्यपालन विभागों के परामर्श से मछुआरों, समुद्री खाद्य प्रसंस्करणकर्ताओं और निर्यातकों के कल्याण को प्राथमिकता दे रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना और फिशरीज एंड एक्वाकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट फंड के अंतर्गत सरकार फिशरीज इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण और सुदृढ़ीकरण में सहयोग दे रही है। इसमें फिशिंग हार्बर्स और फिश लैंडिंग सेंटर्स का उन्नयन, मॉडर्न पोस्ट-हार्वेस्ट, कोल्ड चैन और प्रोसेसिंग सुविधाओं का विकास शामिल हैं। इसके अलावा री-सर्क्युलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम और बायोफ्लोक जैसी उन्नत तकनीकों को अपनाना, गुणवत्ता परीक्षण और डायग्नोस्टिक लैबोरेटरीज की स्थापना, निर्यातोन्मुखी प्रजातियों को बढ़ावा देना आदि भी इसमें शामिल है।

उन्होंने आगे बताया कि मरीन प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमपीईडीए) समुद्री खाद्य निर्यात को प्रोत्साहित करने में अहम भूमिका निभा रहा है। इसके तहत निर्यातकों का पंजीकरण किया जाता है, गुणवत्ता मानक तय किए जाते हैं और विदेशी आयातकों से समन्वय स्थापित किया जाता है। एमपीईडीए क्षमता निर्माण कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलों, प्रदर्शनियों और खरीदार-विक्रेता बैठकों में भागीदारी के माध्यम से भारतीय समुद्री उत्पादों को वैश्विक बाजार में बढ़ावा दिया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अमेरिकी बाजार सहित विभिन्न निर्यात बाजारों में भारतीय समुद्री खाद्य निर्यात की निरंतरता और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। अमेरिका सहित विभिन्न निर्यात बाजारों में आपूर्ति बनी रहे, इसके लिए समुद्री प्रजातियों के आकलन हेतु ‘मरीन मैमल स्टॉक असेसमेंट प्रोजेक्ट’ लागू किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत झींगा ट्रॉलरों में टर्टल एक्सक्लूडर डिवाइस लगाने में सहयोग दिया जा रहा है, जिससे समुद्री कछुओं का संरक्षण संभव हो सके।

योजना के तहत सी रैंचिंग यानी समुद्री प्रजातियों को समुद्र में पुनः छोड़ने का कार्य किया जा रहा है। कृत्रिम रीफ की स्थापना की गई है तथा अन्य जैव विविधता संरक्षण उपाय भी अपनाए जा रहे हैं। इन प्रयासों का उद्देश्य न केवल मछुआरों की आजीविका सुरक्षित करना है, बल्कि प्रजातियों और निर्यात बाजारों का विविधीकरण करते हुए भारत के समुद्री क्षेत्र की दीर्घकालिक प्रतिस्पर्धात्मकता को भी सुनिश्चित करना है। इस तरह भारत वैश्विक स्तर पर एक सतत और जिम्मेदार समुद्री खाद्य निर्यातक के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

जीएसटी की दरों में बदलाव का प्रस्ताव वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 20 अगस्त को कर सकती हैं पेश

Read Next

पोको एम7 प्लस 5जी की बिक्री फ्लिपकार्ट पर 12,999 रुपए में शुरू

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com