ऑपरेशन सिंदूर के जरिए विश्व ने भारत की शक्ति और सामर्थ्य को देखा: सीएम मोहन यादव

भोपाल | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित समारोह में भारतीय सेना के शौर्य, साहस और पराक्रम की चर्चा करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया ने देखा है भारत की शक्ति और सामर्थ्य को। राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ध्वजारोहण किया, परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रदेश के नाम दिए अपने संदेश में कहा भारत की स्वतंत्रता की यात्रा में अनगिनत बलिदानियों का त्याग और समर्पण शामिल है। स्वतंत्रता दिवस पर सभी ज्ञात, अज्ञात राष्ट्रीय प्रेमियों के स्मरण और उन्हें आदरांजलि अर्पित करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आतंकवादियों को सबक सिखाने के लिए चलाए गए भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से विश्व ने भारत की शक्ति और सामर्थ्य दोनों देखी है। युद्ध में नई तकनीक को अपनाने की बात हो या सेना को आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने का काम हो, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने भारत की एकता पर कुदृष्टि डालने वालों को समझा दिया कि जिस भाषा में जो समझे, वह भाषा बोलेंगे।

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री के कार्यकाल के 11 वर्ष हमारे सबके सामने हैं। 11 वर्षों में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के सिद्धांतों से प्रेरित होकर जन-केंद्रीय, समावेशी और सर्वांगीण प्रगति को प्राथमिकता दी गई। भारत विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना है; वर्तमान में भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। आगामी समय में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इसके अलावा कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति हुई, और नारी शक्ति वंदन योजना से 33 प्रतिशत आरक्षण देने की पहल की गई। आत्मनिर्भर भारत कोई साधारण नारा नहीं है। यह 140 करोड़ भारतीयों का अटल संकल्प है।”

उन्होने आगे कहा, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत का रास्ता स्वदेशी के प्रति समर्पण से ही पूरा होगा। देशवासियों को अपना सामर्थ्य पहचानने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश उन करोड़ों भारतीय वासियों के साथ उस संकल्प को पूर्ण करने का माध्यम बन रहा है जिस सपने को आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत कहते हैं। स्वदेशी को स्वीकारें स्वदेशी का प्रसार करें, भारत की आत्मा में बसा स्वदेशी केवल आर्थिक नीति नहीं बल्कि आत्म सम्मान, आत्मनिर्भरता और वैश्विक नेतृत्व का मंत्र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वोकल फॉर लोकल, लोकल फॉर ग्लोबल किया। प्राकृतिक खेती से लेकर सेमीकंडक्टर तक, अंतरिक्ष अनुसंधान से लेकर स्वदेशी युद्ध पोत के निर्माण तक भारत को नवाचार और उत्पादन की अग्रिम पंक्तियां खड़ा करता है।

मुख्यमंत्री यादव ने मध्य प्रदेश में युवा, किसान, गरीब और महिला कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का सिलसिलेवार जिक्र किया। साथ ही युवाओं को रोजगार मिले इसकी कोशिशें जारी हैं। सरकारी नौकरियों के लिए चलाए जा रहे अभियान की भी चर्चा की। राज्य में प्रति व्यक्ति की आय में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। आवास योजना के आवास मिल रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और आवागमन के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आ रहा है। लाडली बहना योजना के तहत दीपावली की भाईदूज से 1500 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

करीना कपूर से लेकर अक्षय कुमार तक, सितारों ने सोशल मीडिया पर तिरंगे के साथ दिया खास संदेश

Read Next

गंभीर, हार्दिक, सहवाग और इरफान पठान ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com