एसआईआर से चुनावी प्रक्रिया होगी दुरुस्त, हमारा लोकतंत्र होगा मजबूत: असीम अरुण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री असीम अरुण ने जाति जनगणना और एसआईआर को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया है। इसके साथ ही उन्होंने बिहार चुनाव में एनडीए की जीत का दावा किया है।

मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव के बयान पर कहा कि जाति जनगणना एक अलग प्रक्रिया है और मतदाता सूची एक अलग प्रक्रिया है। दोनों चीजें अलग हैं। मुझे लगता है कि उन्हें मिलाना कानूनी रूप से संभव नहीं है।

मंत्री असीम अरुण ने एसआईआर मुद्दे पर कहा कि मैं मतदाता सूची में पारदर्शी सुधार के लिए चुनाव आयोग को धन्यवाद देना चाहता हूं। इससे हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा। इससे गलतियों और फर्जी मतदान की संभावना काफी हद तक कम हो जाएगी। मैं मतदाता सूची को आधार कार्ड से जोड़ने के चुनाव आयोग के प्रस्ताव का भी स्वागत करता हूं।

उन्होंने कहा कि पूरे भारत को, खासकर उत्तर प्रदेश को, एसआईआर की बहुत जरूरत थी। मैं खुद देखता हूं, हर चुनाव में बहुत सारे मतदाताओं के नाम छूटे हैं और ऐसे बहुत सारे मतदाता हैं जिनके नाम वोटर लिस्ट में हैं, लेकिन उनकी मृत्यु हो गई है। आयोग को मैं धन्यवाद देता हूं कि पिछले दस सालों में चुनाव की प्रक्रिया में काफी सुधार हुआ है।

उन्होंने आगे कहा कि एक बड़ी कमी यह थी कि हमारी वोटर लिस्ट की गुणवत्ता अच्छी नहीं थी। आयोग का बहुत-बहुत धन्यवाद, जिस पारदर्शी तरीके से वोटर लिस्ट को अच्छा करने का काम किया जा रहा है। यह हमारे लोकतंत्र को और मजबूत करेगा। इससे छोटी-मोटी गड़बड़ियां ठीक हो जाएंगी। फर्जी वोटिंग रुक जाएगी। साथ ही, वोट को आधार कार्ड से जोड़ने के जो सुझाव मांगे थे, मैं उसका भी स्वागत करता हूं।

मंत्री असीम अरुण ने कहा कि बिहार चुनाव में एक बार फिर एनडीए लड़ रहा है और हमें पूरी उम्मीद है कि हम जबरदस्त जीत हासिल करेंगे। बुनियादी ढांचा बेहतर हुआ है, कानून व्यवस्था बेहतर हुई है, और भर्ती परीक्षाएं अच्छी चल रही हैं। यानी, माफिया राज लालू और उनके साथी जो समस्याएं छोड़कर गए थे, वो सब दूर हो गई हैं। आज उत्तर प्रदेश की तरह बिहार भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

–आईएएनएस

उत्तर प्रदेश : ईको वैन और बस में टक्कर, 3 महिला और 3 पुरुष सहित 6 की मौत, कई घायल

हाथरस । उत्तर प्रदेश में हाथरस जनपद के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह सड़क हादसे में 3 महिलाएं और 3 पुरुष सहित 6 की मौत हो...

यूपी बोर्ड परीक्षा में सामूहिक नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में सामूहिक नकल कराने वाले एक बड़े गिरोह का स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ...

उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में निवेश के मार्ग प्रशस्त होंगे: मंत्री जयवीर सिंह

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विदेश दौरे पर हैं। अपने दौरे के पहले ही दिन मुख्यमंत्री ने 6,650 करोड़...

शंकराचार्य पर एफआईआर में भड़के अखिलेश, बोले 20 साल पुराना मामला निकालकर अपमानित कर रहे

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने...

रैपिड और मेट्रो की सौगात पाकर खिले मेरठ के लोगों के चेहरे, बोले-महिलाओं और छात्रों के लिए काफी फायदेमंद

मेरठ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश के लोगों को रैपिड और मेट्रो ट्रेन की सौगात दी। पीएम मोदी ने मेरठ के शताब्दी नगर स्टेशन से...

एआई समिट में युवा कांग्रेस के प्रदर्शन पर बढ़ी सियासी हलचल, यूपी कांग्रेस मुख्यालय में लगा पोस्टर चर्चा में

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के 'शर्टलेस' प्रदर्शन को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस बीच उत्तर प्रदेश में...

सुरक्षा छीनी, संतों का अपमान किया, 2027 में सत्ता से उखाड़ फेंकेगी जनता: अखिलेश यादव

झांसी । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ कर रही है और राजनीतिक द्वेष के तहत विपक्षी नेताओं...

लाउडस्पीकर पर यूपी सरकार का कड़ा रुख, प्रतुल शाह देव बोले-कानून से बड़ा कोई नहीं

रांची । उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य एंव वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रमजान के दौरान मस्जिदों से लाउडस्पीकर बजाने की मांग को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि...

फॉर्म-7 के जरिये वोट कटवाने का महाघोटाला, न्यायालय संज्ञान ले: अखिलेश यादव

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्यायालय से संज्ञान लेने की मांग की...

बजट सत्र : विपक्ष ने भाजपा पर कसा तंज, राजद और सपा ने उठाए सवाल

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर जनता की समस्याओं को अनदेखा करने का आरोप लगा रहा है। राजद सासंद मीसा भारती ने निशाना साधते हुए...

बजट पर कानपुर के उद्यमियों की राय: एमएसएमई पर फोकस सराहनीय, कुछ राहत की कमी भी खली

कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर में उद्यमियों ने केंद्र सरकार की तरफ से पेश बजट की तारीफ की। उन्होंने इसे एक अच्छा और दीर्घकालिक बजट बताया। उद्यमियों ने समाचार...

‘वादे कितने पूरे हुए?’ बजट पेश होने से पहले डिंपल यादव ने उठाए सावल

नई दिल्ली । संसद के बजट सत्र और आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार से आम जनता के हितों पर ध्यान देने की मांग की है।...

admin

Read Previous

‘गर्व का अनुभव कर रहा हूं,’ नाइटहुड की उपाधि मिलने पर बोले डेविड बेकहम

Read Next

भोपाल में आतंकी साजिश : एनआईए ने 18वें आरोपी के खिलाफ दाखिल किया आरोप पत्र

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com