भारत में भी बच्चों के लिए लागू हो सोशल मीडिया बैन: सोनाक्षी सिन्हा

मुंबई । बॉलीवुड के पावर कपल्स जहीर इकबाल और सोनाक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी मस्ती-भरे वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में दोनों ने मेटा मेटामॉर्फोसिस मास मीडिया सेलिब्रेशन में शिरकत की।

इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन के फैसले पर अपनी राय रखी। अभिनेत्री का मानना है कि यह कानून भारत में भी आना चाहिए, तो वहीं जहीर का कहना है कि माता-पिता को अपने बच्चों पर निगरानी रखनी चाहिए।

सोनाक्षी ने कहा, “मुझे लगता है कि भारत में ये कानून सबसे पहले आना चाहिए। खासकर बच्चों को एक खास उम्र तक सोशल मीडिया और मोबाइल फोन से पूरी तरह दूर रखना चाहिए। कम से कम तब तक जब तक बच्चा खुद सही-गलत और अच्छा-बुरा समझने लायक न हो जाए।”

वहीं, इस पर जहीर का थोड़ा नजरिया अलग है। उन्होंने कहा, “पूरा बैन करने के बजाय माता-पिता को जिम्मेदारी लेनी चाहिए।”

अभिनेता ने अपने घर का उदाहरण देते हुए कहा, “मेरे घर में भतीजी हैं। उनके पास भी आईपैड है, लेकिन हमने उसमें सिर्फ वही चीजें ओपन रखी हैं जो बच्चों के लिए सेफ हैं। वो जो चाहे वो नहीं देख सकती। यही सही तरीका है। बैन करने की जरूरत नहीं, बस सही तरीके से कंट्रोल करना है।”

उन्होंने आगे कहा, “और जब आपका बच्चा थोड़ा बड़ा हो जाए, तब भी माता-पिता को पूरा ध्यान रखना चाहिए और उनके साथ बैठकर देखना चाहिए कि वे क्या देख रहे हैं। आजकल बच्चे एक बटन दबाते हैं और पता नहीं कहां पहुंच जाते हैं। इसलिए बच्चों पर हमेशा नजर रखनी चाहिए। हां, थोड़ा मुश्किल लगता है, लेकिन बच्चे की सुरक्षा और सही परवरिश के लिए ये करना बहुत जरूरी है।”

इसी के साथ ही अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर बढ़ती ट्रोलिंग को लेकर नए कानून बनाने की बात की। उन्होंने कहा, “सबसे खराब चीज मुझे लगती है कि सोशल मीडिया पर खुलेआम लोगों को अपमानित करना है। आज के समय में कोई भी कहीं बैठकर किसी को भी बोलने लगता है। मुझे लगता है कि ये हर किसी के साथ हो रहा है। इसके लिए एक सख्त कानून होना चाहिए।”

अभिनेत्री ने फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर के अभिनय की तारीफ की। उन्होंने कहा, “मैं रणवीर को खासतौर पर ढ़ेर सारी बधाई देना चाहती हूं। उन्होंने फिल्म में शानदार काम किया है। लोगों को उनकी परफॉर्मेंस बहुत पसंद आ रही है।

–आईएएनएस

‘वियतनाम के साथ भारत ठोस परिणामों की ओर अग्रसर’, तो लाम के साथ साझा प्रेस वार्ता में बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम की मौजूदगी में हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाए गए।...

ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट के माध्यम से शिपिंग को नियंत्रित करने के लिए शुरू की नई प्रणाली

तेहरान । ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए एक नई प्रणाली शुरू की है, जैसा कि सरकारी मीडिया ने रिपोर्ट किया है। यह...

ईरान ने कहा, हाल के दिनों में यूएई पर नहीं किया कोई हमला

तेहरान । ईरान की प्रमुख सैन्य कमान “खातम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर्स” ने कहा है कि देश के सशस्त्र बलों ने हाल के दिनों में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ...

भारत ‘विकास और नवाचार का वैश्विक केंद्र’, वियतनाम ने द्विपक्षीय संबंधों को दी प्राथमिकता

नई दिल्ली । वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम ने बुधवार को भारत की तेज़ प्रगति की सराहना करते हुए उसे "दुनिया में विकास और नवाचार का केंद्र" बताया और कहा...

लंदन भाग चुके आर्म्स डीलर संजय भंडारी की संपत्तियां होंगी जब्त, राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिया आदेश

नई दिल्ली । दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने भगोड़े आर्म्स डीलर संजय भंडारी की कुछ संपत्तियों को जब्त करने का आदेश दिया है। वहीं, उसकी बाकी संपत्तियों को जब्त...

अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने से शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 251 अंक गिरा

मुंबई । मध्य पूर्व में अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने से वैश्विक बाजारों में कमजोरी के चलते हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ...

बिहार: वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम का पहला भारत दौरा, एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत

गयाजी । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को तीन दिवसीय भारत दौरे पर गयाजी पहुंचने पर वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम का गर्मजोशी से स्वागत किया। सीएम सम्राट...

ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ की अमेरिका को चेतावनी, बोले- हमने तो अभी शुरुआत भी नहीं की

तेहरान । ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्धविराम के बीच होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की नौसेना लगातार नजर बनाए हुए है। ईरान ने मंगलवार को दावा किया। अमेरिकी...

वियतनाम राष्ट्रपति तो लाम की भारत यात्रा से व्यापार और सप्लाई चेन संबंधों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

नई दिल्ली । वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम का भारत दौरा दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देने वाला माना जा रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत...

भाजपा का जनादेश विकास और सुशासन में जनता के विश्वास को दर्शाता है: सीएम भजनलाल शर्मा

जयपुर । पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा को मिले निर्णायक जनादेश का जश्न मनाने के लिए राज्य कार्यालय में भव्य समारोह आयोजित किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों...

बंगाल के नतीजों से ‘जंगल राज’ से बदलाव का संकेत : गुजरात के उपमुख्यमंत्री संघवी

गांधीनगर । गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का चुनावी प्रदर्शन शासन-प्रशासन के क्षेत्र में एक निर्णायक मोड़ साबित...

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच ऑस्ट्रेलिया और जापान ने एनर्जी-मिनरल्स पर समझौते पर लगाई मुहर

सिडनी । मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान हमलों की वजह से जारी तनाव के बीच ऑस्ट्रेलिया और जापान ने ऊर्जा और जरूरी मिनरल्स पर सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई...

admin

Read Previous

दिल्ली-एनसीआर में गाड़ियों से फैलने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए सीएक्यूएम ने बनाई एक्सपर्ट कमेटी

Read Next

एसआईआर के बाद जनता तय करेगी कि बंगाल में ममता बनर्जी चाहिए या बदलाव: ऋतुराज सिन्हा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com