बुल्गारिया: 5 साल में 8वीं बार संसदीय चुनाव, आखिर वजह क्या?

सोफिया । बुल्गारिया में रविवार को लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करते दिखे। बाल्कन प्रायद्वीप में मौजूद इस देश ने पांच साल में आठवीं बार संसदीय चुनाव होते देखा है।

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय चुनाव आयोग के मुताबिक, करीब 6.6 मिलियन वोटर 14 राजनीतिक पार्टियों, एक निर्दलीय और 10 गठबंधन वाले 4,700 से अधिक सदस्यों में से 240 को चुना जाएगा।

कमीशन ने कहा कि देश भर में पोलिंग स्टेशन सुबह 7 बजे (स्थानीय समयानुसार) खुले और वोटिंग की प्रक्रिया रात 8 बजे तक चलेगी।

वहीं, विदेश में रहने वाले बुल्गारियाई नागरिकों के लिए 55 देशों में पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।

बुल्गारिया में मतदान संपन्न होने के तुरंत बाद एग्जिट पोल का ऐलान होगा, और नतीजों की घोषणा 23 अप्रैल को होगी।

प्रधानमंत्री रोसेन जेलियाजकोव की गठबंधन सरकार ने दिसंबर 2025 में इस्तीफा दे दिया था। सरकार (बहुमत) की आर्थिक नीतियों को लेकर जबरदस्त विरोध हुआ था और बढ़ते असंतोष को देखते हुए पद पर रहना मुश्किल हो गया था। वहीं गठबंधन सरकार गिरने के बाद संसदीय दल बाद में नई सरकार चुनने में फेल हो गए थे।

अक्टूबर 2024 में अचानक हुए चुनावों के बाद पिछले साल 16 जनवरी को जेलियाजकोव सरकार सत्ता में आई थी।

नेशनल असेंबली, बुल्गारिया का विधायी निकाय है। यह भी सामान्य बहुमत के आधार पर सरकार चुनती है और इसका कार्यकाल चार साल का होता है, हालांकि कुछ अपरिहार्य कारणों से अवधि पर असर पड़ सकता है।

जनवरी में मौजूदा विधायिका के अंदर सरकार बनाने की तीसरी और आखिरी कोशिश फेल होने के बाद बुल्गारिया में समय पूर्व संसदीय चुनाव हो रहे हैं।

बुल्गारिया के राष्ट्रपति रूमेन रादेव ने जनवरी में संसदीय समूह ‘अलायंस फॉर राइट्स एंड फ्रीडम्स’ (एआरएफ) को सरकार बनाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उसने मना कर दिया, और दो सबसे बड़े गुट, जीईआरबी-यूडीएफ और पीपी-डीबी ने भी इस साल जनवरी में ऐसा करने से मना कर दिया।

फरवरी में राष्ट्रपति इलियाना लोतोवा ने एंड्री गुरोव को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया था।

–आईएएनएस

डब्ल्यूएचओ ने पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में टीकाकरण को और मजबूत करने का किया आग्रह

मनीला । विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में टीकाकरण प्रयासों को तेज करने की अपनी अपील को दोहराया है और टीके से रोकी जा सकने वाली बीमारियों...

यूएन के अधिकारी ने सिबी जॉर्ज से की मुलाकात, आतंकवाद के खिलाफ भारत के प्रयासों की सराहना की

न्यूयॉर्क । भारत के विदेश सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात के बाद संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद-विरोधी कार्यालय (यूएनओसीटी) के कार्यवाहक अवर महासचिव एलेक्जेंडर...

अमेरिका ने ग्लोबल स्वास्थ्य फंडिंग में की भारी कटौती, फैमिली प्लानिंग के लिए मदद खत्म; महिलाओं पर पड़ा बुरा असर

वाशिंगटन । अमेरिका ने 2025 और 2026 में स्वास्थ्य सुविधाओं की फंडिंग में काफी कटौती की है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वापसी के बाद अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) ने...

जापान के जंगलों में तेजी से फैल रही आग, करीब 1,200 हेक्टेयर इलाका जलकर राख

टोक्यो । जापान के जंगलों में लगी भीषण आग पर काबू पाना काफी मुश्किल हो रहा है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार जापान के उत्तर-पूर्वी इलाके इवाते में लगी...

होर्मुज स्ट्रेट में तनाव के बीच जापान का बड़ा फैसला, 1 मई से 20 दिनों का अतिरिक्त तेल करेगा रिलीज

टोक्यो । अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की वजह से होर्मुज स्ट्रेट फिर से बंद होने का असर दुनिया के अन्य देशों पर दिख रहा है। होर्मुज स्ट्रेट को...

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए ‘साहसी बने रहें : मैकी सैल

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधार की दिशा में “हमें साहसी बने रहना होगा”, यह बात संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद के उम्मीदवार मैकी सैल ने कही।...

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर ने भारत को बताया ‘कठिन बाजार’

वाशिंगटन । अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर ने प्रतिनिधियों से कहा कि भारत अभी भी अमेरिका के लिए व्यापार के लिहाज से सबसे कठिन बाजारों में से एक है।...

कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका के बीच अमेरिका ने रूसी तेल पर छूट का बचाव किया

वाशिंगटन । अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने रूस के तेल पर लगाए गए प्रतिबंधों में दी गई अस्थायी छूट का बचाव किया। उन्होंने कहा कि इस फैसले से...

लेबनान में इजरायली हमले में एक और शांति सैनिक की मौत, यूएन महासचिव गुटेरेस ने जताया दुख

संयुक्त राष्ट्र । लेबनान में इजरायली हमले में एक फ्रांसीसी सैनिक की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र ने इजरायली हमले में मारे गए फ्रांसीसी सैनिकों को लेकर चिंता जाहिर की...

अमेरिकी विदेश विभाग ने एयरस्पेस फिर से खुलने के बाद अमेरिकियों को ईरान छोड़ने की दी सलाह

वाशिंगटन । अमेरिकी विदेश विभाग ने ईरान में मौजूद अमेरिकी नागरिकों से देश छोड़ने की अपील की है, क्योंकि मध्य पूर्वी देश ने आंशिक रूप से अपना हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस)...

इजरायली हमले में लेबनानी पत्रकार की मौत पर भड़के पीएम नवाफ, बोले-इजरायल के लिए अब यह आम हो गया है

बेरूत । लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी (एनएनए) ने बताया कि दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमलों में एक पत्रकार समेत पांच लोग मारे गए। इजरायल और लेबनान के बीच 10...

सिबी जॉर्ज ने एंटोनियो गुटेरेस से की मुलाकात, बहुपक्षवाद में भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया

नई दिल्ली । भारत के विदेश सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की। उन्होंने बहुपक्षवाद के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया और...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

सीजफायर खत्म होने से पहले ईरान-अमेरिका में बातचीत जारी, गालिबफ का दावा-कई मुद्दों पर अभी मतभेद

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com