बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पर मानवता के खिलाफ अपराध का आरोप लगाया गया

ढाका । बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पर जुलाई 2024 के हिंसक राष्ट्रव्यापी विद्रोह में उनकी कथित भूमिका को लेकर देश के अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) द्वारा मानवता के खिलाफ अपराध का औपचारिक रूप से आरोप लगाया गया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात कही गई है।

रविवार को सार्वजनिक किए गए ये आरोप बांग्लादेश के राजनीतिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण मोड़ का संकेत हैं। निर्वासित पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ मुकदमा लाइव टेलीविजन कवरेज के साथ शुरू हुआ।

हसीना के साथ, पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल और पूर्व पुलिस महानिरीक्षक चौधरी अब्दुल्ला अल-मामून को भी इस मामले में सह-आरोपी बनाया गया है।

न्यायाधिकरण को रविवार के सत्र में अभियोजकों की ओर से आरोपों का औपचारिक प्रस्तुतिकरण प्राप्त हुआ, जिसमें दावा किया गया कि हसीना पिछले वर्ष जुलाई और अगस्त के दौरान देश में फैली व्यापक हिंसा को भड़काने की मुख्य जिम्मेदार थीं।

बांग्लादेश के प्रमुख दैनिक ‘द ढाका ट्रिब्यून’ ने बताया कि 12 मई को प्रस्तुत जांच रिपोर्ट में यह पाया गया कि हसीना ने हत्याओं का सीधे आदेश दिया था।

जांच में आरोप लगाया गया है कि उन्होंने सरकारी सुरक्षा बलों, अपने राजनीतिक दल के सदस्यों और संबद्ध संगठनों को सरकार विरोधी प्रदर्शनों की बढ़ती लहर के खिलाफ क्रूर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

बांग्लादेश के आईसीटी के मुख्य अभियोजक मोहम्मद ताजुल इस्लाम ने हाई-प्रोफाइल टेलीविजन सुनवाई के दौरान कहा, “ये योजनाबद्ध हत्याएं थीं।”

उन्होंने साक्ष्य के रूप में वीडियो रिकॉर्डिंग और एन्क्रिप्टेड संचार प्रस्तुत किया और दावा किया कि इनसे हसीना की ‘एक समन्वित, व्यापक और व्यवस्थित हमले’ की साजिश की पुष्टि होती है।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, “तत्कालीन सरकार प्रमुख के रूप में कार्यरत हसीना ने अशांति के उच्चतम स्तर के दौरान अपने नेतृत्व में सुरक्षा बलों द्वारा की गई हिंसक कार्रवाइयों के लिए कमान की जिम्मेदारी संभाली थी।”

ताजुल इस्लाम ने न्यायाधिकरण को बताया, “उन्होंने विद्रोह को कुचलने के लिए सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों और अपने सशस्त्र दल के सदस्यों को तैनात कर दिया।”

यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब कुछ सप्ताह पहले ही अंतरिम सरकार, जिसका नेतृत्व वर्तमान में मोहम्मद यूनुस कर रहे हैं, ने आतंकवाद विरोधी अधिनियम के तहत हसीना की पार्टी ‘अवामी लीग’ की सभी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया था।

बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन, जो 2024 की शुरुआत में एक विवादास्पद नौकरी कोटा प्रणाली का विरोध करने वाले छात्रों के नेतृत्व वाले प्रदर्शनों से शुरू हुआ था, जल्द ही हसीना के इस्तीफे की मांग करते हुए एक व्यापक आंदोलन में बदल गया।

इसके बाद 5 अगस्त तक भारी दबाव का सामना करते हुए हसीना ने पद छोड़ दिया और नई दिल्ली चली गईं। वह दिल्ली में आत्म-निर्वासन में रह रही हैं।

अक्टूबर 2024 में, आईसीटी ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया और औपचारिक रूप से भारत से उनके प्रत्यर्पण का अनुरोध किया।

-आईएएनएस

‘अजनबी नहीं, अपने हैं खतरा’, बांग्लादेश में बच्चों के खिलाफ बढ़ी हिंसा, 10 में से 9 मामलों में आरोपी परिचित

ढाका । एक रिपोर्ट में बताया गया है कि बांग्लादेश में बच्चों के लिए खतरे बहुत ज्यादा बढ़ रहे हैं, जो पड़ोसियों, रिश्तेदारों, टीचरों और करीबी व्यक्ति जैसे जाने-पहचाने लोगों...

भारत की अर्थव्यवस्था में मजबूती बरकरार, लेकिन वैश्विक चुनौतियों के बीच सतर्क रहने की जरूरत: वित्त मंत्रालय

नई दिल्ली । वित्त मंत्रालय ने शनिवार को जारी अपनी 'मंथली इकोनॉमिक रिव्यू' में कहा कि मई में भारत की व्यापक आर्थिक (मैक्रोइकोनॉमिक) स्थिति सतर्क लेकिन मजबूत बनी हुई है।...

अमेरिकी न्यायाधीश ने कैनेडी सेंटर से ट्रंप का नाम हटाने का दिया आदेश

वाशिंगटन । एक अमेरिकी जिला न्यायाधीश ने फैसला सुनाया कि जॉन एफ. कैनेडी सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का नाम जोड़ना गैरकानूनी था। इसके साथ...

ट्रंप की बेटी टिफनी और दामाद माइकल बुलोस ने आगरा में ताजमहल का किया दीदार

आगरा । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी और उनके पति शनिवार को आगरा पहुंचे। उन्होंने यहां विश्व धरोहर सूची में शामिल ताजमहल की दीदार किया। दंपति निजी...

प्योंगयांग एक चुनौती, दक्षिण कोरिया बढ़ाएगा अपनी रक्षा क्षमता: मंत्री आह्न ग्यु-बैक

सिंगापुर । सिंगापुर में आयोजित शांगरी-ला डायलॉग में साउथ कोरिया ने नॉर्थ कोरिया से मिलने वाली चुनौती को चिंताजनक बताया। रक्षा मंत्री आह्न ग्यु-बैक ने शनिवार को कहा कि बदलते...

कनाडा दौरे के बाद पीयूष गोयल का बयान: भारत-कनाडा संबंधों में आई नई गति

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को अपने कनाडा दौरे की प्रमुख झलकियां साझा करते हुए कहा कि इस यात्रा ने भारत और कनाडा...

पीएम सूर्य घर स्कीम: भारत में रूपटॉप सोलर से जुड़े 40 लाख घर

नई दिल्ली । भारत में 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत रूपटॉप सोलर से जुड़े घरों की संख्या 40 लाख हो गई है। यह जानकारी केंद्रीय पेट्रोलियम और...

पूर्व पीएम शेख हसीना ने अवामी लीग नेताओं की मौत को बताया सुनियोजित हत्या, जांच की मांग

ढाका । बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश भर में कई अवामी लीग नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौत पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने मौजूदा बांग्लादेश नेशनल पार्टी...

ईरान के तेल व्यापार पर अमेरिका का बड़ा प्रतिबंध, कई कंपनियां और जहाज निशाने पर

वाशिंगटन । अमेरिका ने ईरान के तेल और पेट्रोकेमिकल व्यापार पर एक बड़ा नया कदम उठाते हुए कई कंपनियों, व्यक्तियों और जहाजों पर प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिका का आरोप है...

शांगरी-ला डायलॉग में भारत की सक्रिय भागीदारी, वैश्विक सुरक्षा पर हुई चर्चा

सिंगापुर । रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को सिंगापुर में हुए शांगरी-ला डायलॉग के दौरान नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन (नाटो) की मिलिट्री कमेटी के चेयरमैन एडमिरल ज्यूसेपे कैवो...

रिपब्लिकन सांसद ने पाकिस्तान की मध्यस्थता पर उठाए सवाल

वाशिंगटन । पाकिस्तान खुद को शांति दूत के तौर पर स्थापित करने में जुटा है। अमेरिका-ईरान के बीच मध्यस्थ की जिम्मेदारी उठा रहा है। इस बीच अमेरिकी सांसद लिंडसे ग्राहम...

ट्रंप के खास प्रतिनिधि सर्जियो गोर भारत-अमेरिका साझेदारी की अहम कड़ी, द्विपक्षीय रिश्तों को दी रफ्तार

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत में खास प्रतिनिधि राजदूत सर्जियो गोर ने बहुत कम समय में भारत-अमेरिका रिश्तों को नई रफ्तार देने में अहम भूमिका निभाई...

admin

Read Previous

पंजाब : बीएसएफ की बड़ी कार्रवा

Read Next

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से भारत की वैश्विक छवि और मजबूत हुई : डेनमार्क के पूर्व राजदूत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com