पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने दिया पहलगाम हमले को अंजाम, सुरक्षा बल देंगे माकूल जवाब : अजय आलोक

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा की। उन्होंने पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया और कहा कि सुरक्षा बल इस घटना का माकूल जवाब देंगे।

अजय आलोक ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “हमारे नागरिकों पर गोलीबारी करना सिर्फ पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों का काम हो सकता है। वे ऐसे लोग नहीं हैं, जो कभी बदलेंगे। लगता है कि वे सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक को भूल गए हैं। हमारे सुरक्षा बल इस हमले का माकूल जवाब देंगे और उन्हें याद रखना चाहिए कि यह मोदी सरकार है, हम उन्हें छोड़ेंगे नहीं। पाताल से ढूंढकर निकालेंगे और उन्हें सजा जरूर मिलेगी।”

अजय आलोक ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अमेरिका में दिए बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी को ऑब्सेसिव कंपल्सिव न्यूरोसिस नामक बीमारी है। उन्हें झूठ बोलने की आदत हो गई है। वह चुनाव नहीं जीत पा रहे हैं, वह जानबूझकर विदेश जाते हैं और भारत की संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करते हैं। साथ ही राष्ट्र का अनादर करते हैं। मुझे नहीं मालूम है कि वे देश के नागरिक हैं या नहीं, मगर ऐसे लोगों पर शर्म आती है।”

उन्होंने कहा, “अगर देश का नागरिक विदेशी धरती पर जाकर भारत को बदनाम करे तो ऐसे लोगों पर धिक्कार है।”

भाजपा नेता ने कहा, “मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए। राहुल गांधी मानसिक रूप से विक्षिप्त हो चुके हैं। पीपल रिप्रेजेंटेशन एक्ट में पहले होता था कि इलेक्शन कमिश्नर नाम जोड़ने के लिए साल में एक बार कदम उठाता था, लेकिन अब साल में चार बार नाम जोड़े जा सकते हैं। यह बात राहुल गांधी को पता ही नहीं होगी और वे मानसिक विक्षिप्ता की कगार पर आ चुके हैं। खुद तो डूबेंगे, कांग्रेस को भी ले डूबेंगे।”

–आईएएनएस

पश्चिम एशिया तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतें कई वर्षों के उच्चतम स्तर पर, ब्रेंट क्रूड में 8 प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली । वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में शुक्रवार को तेज उछाल देखा गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर अगले 2-3 हफ्तों में संभावित सैन्य हमले की...

अमेरिकी सीनेटरों ने चीन की चिप टूल एक्सेस पर रोक के लिए पेश किया एमएटीसीएच एक्ट

वाशिंगटन । अमेरिका ने चीन और अन्य प्रतिद्वंद्वियों को महत्वपूर्ण चिप निर्माण तकनीक तक पहुंचने से रोकने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाया है। कांग्रेस में अमेरिकी सीनेटरों ने उन्नत...

अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र था भूकंप का केंद्र, भारत समेत 4 देशों की धरती डोली

नई दिल्ली । देश के कई हिस्सों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली-एनसीआर, जम्मू-कश्मीर में भी झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा...

भारत समेत नए ट्रेड डील ने अमेरिका के घाटे को कम करने में मदद की : व्हाइट हाउस

वाशिंगटन । अमेरिका के व्हाइट हाउस ने दावा किया है कि भारत सहित कई देशों के साथ हुए नए व्यापार समझौतों ने अमेरिकी व्यापार घाटे को कम करने में अहम...

रूस के पहले डिप्टी पीएम डेनिस मंटुरोव का दो दिवसीय भारत दौरा, पश्चिम एशिया समेत अन्य मुद्दों पर की चर्चा

नई दिल्ली । रूस के पहले उपप्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे हुए हैं। डिप्टी पीएम मंटुरोव का ये दौरा 2 और 3 अप्रैल 2026 तक है,...

ट्रंप ने स्टील, एल्युमीनियम और तांबे पर लगाया 50 प्रतिशत टैरिफ

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा आदेश जारी किया है, जिसके तहत स्टील, एल्युमिनियम और कॉपर के आयात पर भारी टैक्स (टैरिफ) लगाया गया है। सरकार...

अमेरिका ने पेटेंट वाली दवाओं पर लगाया 100 प्रतिशत टैरिफ

वॉशिंगटन । संयुक्त राज्य अमेरिका आयातित पेटेंट दवाओं पर 100 प्रतिशत तक शुल्क लगाएगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसके पीछे राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिमों और विदेशी आपूर्ति शृंखलाओं पर भारी निर्भरता...

ईरान के राष्ट्रपति ने अमेरिका को लिखा खुला पत्र, कहा-अमेरिकी जनता से कोई दुश्मनी नहीं

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने कहा कि ईरानी जनता अमेरिकी लोगों के प्रति कोई दुश्मनी नहीं रखती है। वहीं, उन्होंने अमेरिकी प्रशासन पर ईरान के खिलाफ “इज़रायल...

ईरान के सर्वोच्च नेता ने लोगों से युद्ध पीड़ितों के सम्मान में पौधे लगाने का किया आग्रह

तेहरान । ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने ईरानी लोगों से अपील की है कि वे अमेरिका-इज़राइल हमलों में मारे गए लोगों की स्मृति में पौधे लगाएं और इसे...

ट्रंप बोले, ईरान के खिलाफ कार्रवाई बच्चों के भविष्य में निवेश जैसी, हमले तेज करने की दी चेतावनी

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आने वाले हफ्तों में ईरान के खिलाफ हमले और तेज करने की बात कही और चेतावनी दी है कि ये हमले अभी...

ईरान में अमेरिका के सैनिक तैनात होंगे या नहीं, ट्रंप की चुप्पी से मीडिया परेशान

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान को लेकर लगातार अपने पुराने दावों को दोहरा रहे हैं। इसे लेकर अब अमेरिकी मीडिया में भी असंतोष देखने को मिल रहा...

पीएम अल्बानीज ने नाटो देशों को ट्रंप की धमकी पर टिप्पणी से किया इनकार, तनाव खत्म करने की अपील

कैनबरा । ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण के बाद तनाव कम करने की अपील की है। दरअसल, ट्रंप ने देश के नाम...

admin

Read Previous

अंग्रेजों की ‘फूट डालो और राज करो’ नीति को भाजपा ने अपनाया : तारिक हमीद कर्रा

Read Next

आईपीएल 2025: करोड़ों के भारतीय क्रिकेटर, रंग जमाने में रहे फेल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com