पाकिस्तान ने 3 दशक बाद पहली बार लश्कर आतंकी का शव स्वीकार किया

जम्मू : पाकिस्तानी सेना ने तीन दशक से अधिक समय में पहली बार लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक आतंकवादी के शव को स्वीकार किया है। पाकिस्तान ने माना कि यह आंतकी उसके देश का नागरिक था। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के कोटली के सब्जकोट गांव का 32 वर्षीय तबारक हुसैन का शव पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर चाकन दा बाग क्रॉसिंग पॉइंट पर पाकिस्तानी समकक्षों को सौंप दिया गया है।

सिविल और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शव को पाक्स्तिान को सौंपा गया।

हुसैन की दो दिन पहले राजौरी सेना अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी।

पिछले महीने 21 अगस्त को राजौरी के नौशेरा सेक्टर से में एलओसी पर घुसपैठ करने की कोशिश करते हुए पकड़ा था। इस दौरान उसे पैर और कंधे पर गोली लग गई थी।

सुरक्षाबलों ने उसे अस्पताल भर्ती करवाया, जहां उसका ऑपरेशन किया गया। सैनिकों ने उसकी जान बचाने के लिए तीन यूनिट रक्तदान भी किया।

तबारक हुसैन ने सैन्य अस्पताल में बताया कि उसे और फिदायीन दस्ते को भारतीय सेना पर हमले के लिए भेजा गया था। हमें इसके लिए पैसे और चार से पांच बंदूकें दी गई थीं।

2016 में भी हुसैन को उसके भाई हारून अली के साथ उसी सेक्टर में पकड़ा गया था।

अगले साल उसे वाघा-अटारी सीमा के माध्यम से मानवीय आधार पर स्वदेश भेजा गया।

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकवादियों के शवों को स्वीकार करने से हमेशा इनकार किया है।

1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भी, पाकिस्तान ने भारतीय सेना से लड़ते हुए मारे गए अपने नियमित सैनिकों के शवों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था।

–आईएएनएस

पाकिस्तान: पेट्रोलियम की बढ़ती कीमतों और महंगाई के खिलाफ सिंध में ‘कफन’ पहन कर प्रदर्शन

इस्लामाबाद । पेट्रोलियम की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी और बढ़ती महंगाई के खिलाफ पाकिस्तानी अवाम सड़क पर उतर आई है। कराची, जैकबाबाद, हैदराबाद, सुक्कुर और सिंध प्रांत के अलग-अलग हिस्सों...

ईरान में दुर्घटनाग्रस्त विमान के पायलट को बचाने के अमेरिकी अभियान में शामिल था उच्च जोखिम

वॉशिंगटन । कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अमेरिकी बलों ने ईरान के भीतर गिराए गए एक अमेरिकी पायलट को बचाने के लिए एक उच्च जोखिम वाला अभियान चलाया। इसमें एक...

एयू की चेतावनी : मध्य-पूर्व का संघर्ष अफ्रीकी अर्थव्यवस्थाओं के लिए ‘गंभीर खतरा’

नई दिल्ली । अफ्रीकी संघ (एयू) और उसके साझेदारों ने चेतावनी दी है कि मध्य पूर्व में चल रहा संघर्ष अफ्रीकी अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक बड़ा खतरा बन सकता है।...

ट्रंप के बीमार होने की सभी अटकलों पर लगा विराम, प्रेस ब्रीफिंग में शामिल होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वास्थ्य को लेकर रविवार शाम से ऐसी खबरें आ रही थी कि उनकी तबीयत खराब है। हाल ही में अमेरिकी मीडिया ने...

जापान ईरान के साथ शिखर वार्ता की तैयारी कर रहा है: पीएम साने ताकाइची

टोक्यो । ईरान और अमेरिका के बीच तनाव काफी गहरा होता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को आखिरी अल्टीमेटम दिया है अगर बात नहीं मानी तो...

हाई-एंड ड्रग इनोवेशन में अभी भी निर्भरता, नवाचार पर फोकस करना होगाः रक्षामंत्री

नई दिल्ली । भारत दुनिया का एक बड़ा मेडिसिन सप्लायर जरूर है लेकिन हाई-एंड ड्रग इनोवेशन और ओरिजिनल रिसर्च के क्षेत्र में, अभी भी दूसरो पर निर्भरता दिखाई देती है।...

नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप से की बात, ईरान से अमेरिकी पायलट के रेस्क्यू की दी बधाई

तेल अवीव । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जानकारी दी है कि उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की और उन्हें अमेरिकी पायलट के ईरान...

अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ 25वां संशोधन तेजी से लागू करने की उठी मांग

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ 25वां अमेंडमेंट लागू करने की मांग हो रही है। दरअसल, ये पूरा मामला अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईस्टर की सुबह ईरान...

अमेरिका से युद्ध के बीच ईरान ने इंटरनेट शटडाउन में बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली । अमेरिका, इजरायल से युद्ध के बीच ईरान में लगा इंटरनेट शटडाउन दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा ब्लैकआउट बन गया है। यह जानकारी डिजिटल मॉनिटरिंग ग्रुप...

अफगानिस्तान : पुल‍िस की कार्रवाई में 300 किलो अवैध नशीले पदार्थ जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

काबुल । अफगानिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, पुलिस ने 300 किलोग्राम हशीश सहित अवैध ड्रग्स बरामद किए हैं और चार ड्रग तस्करों को गिरफ्तार...

ईरान: संघर्ष के 37 दिन, दुनिया का सबसे लंबा इंटरनेट शटडाउन जारी

तेहरान । पश्चिम एशिया तनाव के बीच ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट अब तक का सबसे लंबा राष्ट्रव्यापी शटडाउन बन गया है। ऐसा जो 37 दिनों से जारी है। रिपोर्ट के...

बांग्लादेश: ईरान संघर्ष का असर, ईंधन और खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ीं

नई दिल्ली । ईरान संघर्ष का असर बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है। द डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईंधन, उर्वरक, माल ढुलाई और विदेशी मुद्रा...

admin

Read Previous

जम्मू-कश्मीर के सीईओ ने 25 लाख नए मतदाताओं के मुद्दे पर सफाई दी

Read Next

सरगुन मेहता ने ‘सोहरियां दा पिंड आ गया’ को बताया प्यार, प्रतिशोध का मिश्रण

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com