पाकिस्तान की इस हरकत पर फूटा रूस का गुस्सा, दूतावास ने लगा दी दुनिया के सामने क्लास

नई दिल्ली । पाकिस्तान अक्सर कुछ न कुछ ऐसा कर ही देता है, जिसकी वजह से पूरी दुनिया के सामने उसकी फजीहत हो जाती है। इस बार पाकिस्तानी मीडिया ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसके बाद रूसी दूतावास का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। रूसी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पाकिस्तान की क्लास लगा दी।

दरअसल, रूस को लेकर पाकिस्तानी अखबार द फ्रंटियर पोस्ट की खबरों पर रूसी दूतावास का गुस्सा फूटा। इसके बाद रूसी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लंबा सा पोस्ट करके पाकिस्तानी मीडिया की तीखी आलोचना की।

रूसी दूतावास ने एक्स पोस्ट में लिखा, “हमने पाकिस्तान के इंग्लिश अखबार द फ्रंटियर पोस्ट में प्रकाशित रूस विरोधी लेखों की एक सीरीज पर ध्यान दिया है। इस पत्रिका को पाकिस्तानी कहना मुश्किल है, क्योंकि इसकी ग्लोबल न्यूज सर्विस का मुख्यालय वाशिंगटन में है। इस टीम पर अमेरिका का प्रभाव ज्यादा है और हमेशा रूस विरोधी कट्टरपंथियों, रूसी विदेश नीति और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आलोचकों को प्राथमिकता देती है।”

रूसी एंबेसी ने आरोप लगाया कि इस न्यूज के इंटरनेशनल सेक्शन में ऐसी एक भी खबर ढूंढ़ पाना मुश्किल है जिसमें रूस या उसके नेतृत्व की सकारात्मक या बिना किसी पक्षपात की खबरें प्रकाशित की गई हों।

रूसी दूतावास ने कहा कि हम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और संपादकीय बोर्ड के अलग दृष्टिकोणों वाले लेखकों को प्रकाशित करने के अधिकार का सम्मान करते हैं, हालांकि रूस विरोधी लेखों को देखकर यह सवाल उठता है कि क्या संपादकीय बोर्ड की नीति अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बजाय रूस विरोधी ताकतों के राजनीतिक एजेंडे से प्रभावित है।

रूसी दूतावास ने इस बात पर भी ऐतराज जताया कि इस न्यूजपेपर ने 7 अक्टूबर 2025 को आयोजित मॉस्को फॉर्मेट कंसल्टेशन की खबर बिल्कुल नहीं छापी। यह स्थानीय मीडिया में अच्छी तरह से कवर किया गया, लेकिन इस अखबार ने कंसल्टेशन इवेंट से जुड़ी खबरों को कवरेज नहीं दिया।

रूस ने फ्रंटियर पोस्ट पर सबूतों से छेड़छाड़ करने का आरोप भी लगाया और कहा, “वाशिंगटन स्थित फ्रंटियर पोस्ट के पत्रकार तथ्यों के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं ताकि रूस को आर्थिक पतन के कगार पर एक कमजोर देश के रूप में दिखाया जा सके।”

रूसी दूतावास ने पाकिस्तान पर पलटवार करते हुए लिखा, “भारी बाहरी दबाव का सामना करने के बाद भी रूसी अर्थव्यवस्था ने लगातार प्रगति दिखाई है। 2024 में, रूस की जीडीपी में 4.1% की वृद्धि हुई, जिसमें विनिर्माण जैसे कुछ क्षेत्रों में 8.5% तक की वृद्धि हुई। रूस की बेरोजगारी दर 2.5 फीसदी है और 2025 के लिए अपेक्षित औसत वार्षिक मुद्रास्फीति दर 6.5 से 7 फीसदी है।

ये आंकड़े एक ऐसे देश के लिए असामान्य हैं जिसकी अर्थव्यवस्था पतन के कगार पर बताई जाती है।” रूसी दूतावास ने पाकिस्तान के लोगों से अलग-अलग सोर्स से जानकारी प्राप्त करने और ऐसे प्रकाशनों पर भरोसा न करने का आग्रह किया।

–आईएएनएस

ईरान के साथ युद्धविराम पर इजरायल भी सहमत, प्रधानमंत्री बेंजामिन बोले- सीजफायर लेबनान पर लागू नहीं

तेल अवीव । ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम की घोषणा के बीच इजरायल की लड़ाई लेबनान के मोर्च पर जारी रह सकती है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने...

ईरान-अमेरिका सीजफायर : शहबाज शरीफ ने ‘इस्लामाबाद वार्ता’ का दिया न्योता

नई दिल्ली । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दोनों देशों के प्रतिनिधियों को इस्लामाबाद आमंत्रित...

ईरान पर हमलों में विराम के बाद व्हाइट हाउस ने कहा-अमेरिका की जीत

वॉशिंगटन । व्हाइट हाउस ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी अभियान को “जीत” करार दिया है और कहा कि सैन्य उपलब्धियों ने कूटनीतिक बातचीत के लिए रास्ता बनाया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड...

उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर की ओर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

सियोल । दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया कि उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर की ओर कई छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। राष्ट्रपति ली जे म्युंग द्वारा उत्तर कोरिया...

‘ड्राफ्ट- एक्स पर पाकिस्तान के पीएम का संदेश’, शहबाज शरीफ की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

नई दिल्ली । ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम समझौते पर वाहवाही लूटने की कोशिशों में जुटे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की एक गलती ने सोशल मीडिया पर एक...

विश्व शांति के लिए आज का दिन बहुत बड़ा, ईरान अब पुनर्निर्माण का काम शुरू कर सकता है : राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच दो हफ्ते के सीजफायर के ऐलान के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे दुनिया में शांति के लिए...

लापता अमेरिकी पायलट को लेकर मीडिया कवरेज पर फूटा ट्रंप का गुस्सा, कानूनी कार्रवाई की धमकी दी

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में एक हाई-रिस्क यूएस रेस्क्यू मिशन से जुड़े लीक को लेकर पत्रकार और मीडिया सगठनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी...

बांग्लादेश: पूर्व स्पीकर शिरीन शर्मिन चौधरी ढाका में गिरफ्तार

ढाका । बांग्लादेशी पुलिस ने मंगलवार को अवामी लीग की वरिष्ठ नेता और पूर्व पार्लियामेंट स्पीकर शिरीन शर्मिन चौधरी को गिरफ्तार किया। स्थानीय मीडिया ने इसका खुलासा किया गया। शिरीन...

ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर नाटो देशों और सहयोगियों पर निशाना साधा

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अमेरिका के सैन्य अभियान का समर्थन न करने के लिए नाटो और अमेरिका के खास सहयोगियों की कड़ी आलोचना की।...

खुफिया जानकारी और उन्नत निगरानी का कमाल : सीआईए ने ऐसे लगाया ईरान में फंसे पायलट का पता

वाशिंगटन । सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) ने ईरान के अंदर फंसे एक अमेरिकी पायलट का पता लगाने में अहम भूमिका निभाई है। अमेरिकी अधिकारियों ने इसे समय के खिलाफ रेस...

1973, 1979 और 2002 के मुकाबले ज्यादा गंभीर मौजूदा तेल संकट: आईईए प्रमुख

पेरिस । इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (आईईए) के प्रमुख, फातिह बिरोल ने वर्तमान तेल संकट पर चिंता जाहिर की है। उनके मुताबिक हालात पूर्व के तेल संकटों से कहीं ज्यादा बदतर...

ईरानी मंत्री की अपील- ‘पावर प्लांट्स के पास मानव श्रृंखला बनाएं लोग’

तेहरान । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ईरानी परमाणु संयंत्रों और पुलों को उड़ाने की मियाद मंगलवार शाम (स्थानीय समयानुसार) खत्म हो रही है। वहीं ईरान ने भी होर्मुज...

admin

Read Previous

नोटबंदी के नौ साल पूरे, डिजिटल इकोनॉमी में बढ़त से बदला लेनदेन का तरीका

Read Next

कटरीना के अलावा 2025 में इन अभिनेत्रियों ने दिया बेबी बॉय को जन्म, धूमधाम से किया घर में स्वागत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com