पर्यावरण के लिए बेहद अहम जूट पर पड़ रही है प्लास्टिक और जलवायु परिवर्तन की मार

नई दिल्ली । रेशों में जूट भारत में कपास के बाद दूसरी सबसे महत्वपूर्ण नकदी फसल है। लेकिन विडंबना यह है कि पिछले कुछ सालों से सुनहरे रेशे के नाम से मशहूर जूट की खेती में लगातार गिरावट आ रही है। पिछले चार दशकों में जूट उत्पादकों को कई तरह की प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है। एक समय था जब सरकार ने जूट किसानों की सुरक्षा के लिए संरक्षण नीति बनाई थी। उस समय चीनी, चावल, सीमेंट समेत सभी फैक्ट्रियों के लिए कम से कम 30 फीसदी जूट के बोरे का इस्तेमाल करना अनिवार्य था। लेकिन बाद में प्लास्टिक बोरियों के प्रचलन की वजह से जूट की पैकेजिंग में धीरे-धीरे गिरावट आई। प्लास्टिक की बोरियों के धड़ल्ले से इस्तेमाल से घरेलू बाजार में जूट की मांग घटती चली गई। जिसके चलते जूट की खेती में काफी गिरावट आई है।

उल्लेखनीय है कि आज भी पश्चिम बंगाल, असम और बिहार में करीब 1.4 करोड़ लोग जूट उत्पादन से अपनी आजीविका चलाते हैं। कोसी क्षेत्र कभी देश-दुनिया में जूट की खेती के लिए जाना जाता था। उत्पादन के मामले में यह इलाका पश्चिम बंगाल और असम के बाद देश का तीसरा सबसे बड़ा जूट उत्पादन केंद्र रहा है। पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सुपौल, अररिया और किशनगंज के लाखों किसानों के लिए जूट नकद आय का मुख्य स्रोत रहा है।

हालांकि इसके बाद कपड़ा और प्लास्टिक उद्योग के उभरने के बाद जूट पर बड़ी मार पड़ी है। तकनीक के मामले में भी जूट अपनी प्रतिस्पर्धी उद्योगों से पीछे रह गया था। यह और बात है कि प्रकृति के अनुकूल जूट की तुलना में अब प्लास्टिक ने धरती कहर ढाना शुरू कर दिया है। प्लास्टिक के अत्यधिक इस्तेमाल ने पर्यावरण और पारिस्थितिकी को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। ऐसे में इको-फ्रेंडली की अहमियत आज भी बरकरार है।

उत्पादकता बढ़ाने, गुणवत्ता में सुधार करने, जूट किसानों को अच्छे दाम दिलाने और प्रति हेक्टेयर उपज बढ़ाने के लिए 2005 में राष्ट्रीय जूट नीति बनाई गई थी। इसका उद्देश्य जूट उद्योग को विश्व स्तरीय अत्याधुनिक विनिर्माण क्षमता विकसित करने में सक्षम बनाना है।

इसके अलावा, पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने 2024-25 सीजन के लिए कच्चे जूट के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को अपनी मंजूरी दे दी है। कच्चे जूट का एमएसपी 2024-25 सीजन के लिए 5,335 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। इससे उत्पादन की अखिल भारतीय भारित औसत लागत पर 64.8 प्रतिशत का रिटर्न सुनिश्चित होगा। 2024-25 सीजन के लिए घोषित कच्चे जूट का एमएसपी बजट 2018-19 में सरकार द्वारा घोषित उत्पादन की अखिल भारतीय भारित औसत लागत के कम से कम 1.5 गुना के स्तर पर एमएसपी निर्धारित करने के सिद्धांत के अनुरूप है।

इन सब पहल के बावजूद, प्लास्टिक की थैलियों का धड़ल्ले से इस्तेमाल जूट उद्योग के लिए अभी भी बड़ी समस्या है। बड़ी कंपनियां पैकेजिंग के लिए जूट का इस्तेमाल करने में अभी भी कतरा रही हैं साथ ही, जलवायु परिवर्तन भी जूट की खेती पर कहर बरपा रहा है। जूट का पौधा है मौसम के प्रति बेहद संवेदनशील होता है। मौसम की थोड़ी सी भी प्रतिकूल स्थिति इस पौधे को नष्ट कर सकती है। पिछले कुछ सालों में मौसम चक्र लगातार असंतुलित हो रहा है, नतीजतन जूट उत्पादन भी प्रभावित हो रहा है। जलाशयों की कमी भी जूट की खेती को बुरी तरह प्रभावित कर रही है। ठहरे हुए पानी के पारंपरिक स्रोत जैसे तालाब और पोखर आदि तेजी से कम या खत्म होते जा रहे हैं, जिसने जूट पर काफी प्रतिकूल प्रभाव डाला है।

–आईएएनएस

ईरान के साथ युद्धविराम पर इजरायल भी सहमत, प्रधानमंत्री बेंजामिन बोले- सीजफायर लेबनान पर लागू नहीं

तेल अवीव । ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम की घोषणा के बीच इजरायल की लड़ाई लेबनान के मोर्च पर जारी रह सकती है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने...

ईरान-अमेरिका सीजफायर : शहबाज शरीफ ने ‘इस्लामाबाद वार्ता’ का दिया न्योता

नई दिल्ली । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दोनों देशों के प्रतिनिधियों को इस्लामाबाद आमंत्रित...

ईरान पर हमलों में विराम के बाद व्हाइट हाउस ने कहा-अमेरिका की जीत

वॉशिंगटन । व्हाइट हाउस ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी अभियान को “जीत” करार दिया है और कहा कि सैन्य उपलब्धियों ने कूटनीतिक बातचीत के लिए रास्ता बनाया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड...

उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर की ओर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

सियोल । दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया कि उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर की ओर कई छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। राष्ट्रपति ली जे म्युंग द्वारा उत्तर कोरिया...

‘ड्राफ्ट- एक्स पर पाकिस्तान के पीएम का संदेश’, शहबाज शरीफ की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

नई दिल्ली । ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम समझौते पर वाहवाही लूटने की कोशिशों में जुटे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की एक गलती ने सोशल मीडिया पर एक...

विश्व शांति के लिए आज का दिन बहुत बड़ा, ईरान अब पुनर्निर्माण का काम शुरू कर सकता है : राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच दो हफ्ते के सीजफायर के ऐलान के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे दुनिया में शांति के लिए...

लापता अमेरिकी पायलट को लेकर मीडिया कवरेज पर फूटा ट्रंप का गुस्सा, कानूनी कार्रवाई की धमकी दी

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में एक हाई-रिस्क यूएस रेस्क्यू मिशन से जुड़े लीक को लेकर पत्रकार और मीडिया सगठनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी...

बांग्लादेश: पूर्व स्पीकर शिरीन शर्मिन चौधरी ढाका में गिरफ्तार

ढाका । बांग्लादेशी पुलिस ने मंगलवार को अवामी लीग की वरिष्ठ नेता और पूर्व पार्लियामेंट स्पीकर शिरीन शर्मिन चौधरी को गिरफ्तार किया। स्थानीय मीडिया ने इसका खुलासा किया गया। शिरीन...

ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर नाटो देशों और सहयोगियों पर निशाना साधा

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अमेरिका के सैन्य अभियान का समर्थन न करने के लिए नाटो और अमेरिका के खास सहयोगियों की कड़ी आलोचना की।...

खुफिया जानकारी और उन्नत निगरानी का कमाल : सीआईए ने ऐसे लगाया ईरान में फंसे पायलट का पता

वाशिंगटन । सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) ने ईरान के अंदर फंसे एक अमेरिकी पायलट का पता लगाने में अहम भूमिका निभाई है। अमेरिकी अधिकारियों ने इसे समय के खिलाफ रेस...

1973, 1979 और 2002 के मुकाबले ज्यादा गंभीर मौजूदा तेल संकट: आईईए प्रमुख

पेरिस । इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (आईईए) के प्रमुख, फातिह बिरोल ने वर्तमान तेल संकट पर चिंता जाहिर की है। उनके मुताबिक हालात पूर्व के तेल संकटों से कहीं ज्यादा बदतर...

ईरानी मंत्री की अपील- ‘पावर प्लांट्स के पास मानव श्रृंखला बनाएं लोग’

तेहरान । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ईरानी परमाणु संयंत्रों और पुलों को उड़ाने की मियाद मंगलवार शाम (स्थानीय समयानुसार) खत्म हो रही है। वहीं ईरान ने भी होर्मुज...

admin

Read Previous

अरिजीत सिंह ने शेयर की लंदन में एड शीरन के साथ अपने शो की तस्वीरें

Read Next

यमन के हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर मिसाइल हमले की जिम्मेदारी ली

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com