दक्षिण कोरिया में मध्य पूर्व युद्ध के प्रभाव को कम करने के लिए अतिरिक्त बजट विधेयक पर होगा मतदान

सियोल । दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय संसद शुक्रवार को एक अतिरिक्त बजट विधेयक पर विचार करने वाली है, जिसका उद्देश्य मध्य पूर्व में जारी युद्ध के आर्थिक प्रभाव से निपटना है।

बढ़ती तेल कीमतों का बोझ कम करने और छोटे व्यवसायों व कमजोर परिवारों को संघर्ष के आर्थिक प्रभाव से बचाने के उद्देश्य से लाया गया यह अतिरिक्त बजट, स्थायी समितियों की समीक्षा के बाद सरकार के शुरुआती प्रस्ताव 26.2 ट्रिलियन वोन से बढ़कर लगभग 30 ट्रिलियन वोन (20.3 अरब डॉलर) हो गया है।

योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार, प्रतिद्वंद्वी दलों ने पहले शुक्रवार तक इस विधेयक को पारित करने पर सहमति जताई थी, लेकिन बजट के विवरण को लेकर अब भी मतभेद बने हुए हैं। इनमें सरकार की वह योजना भी शामिल है, जिसके तहत आय के निचले 70 प्रतिशत लोगों को नकद सहायता दी जानी है, ताकि बढ़ती तेल कीमतों का बोझ कम किया जा सके।

यदि यह विधेयक पारित हो जाता है, तो लगभग 3.58 करोड़ लोगों को उनकी आय स्तर और क्षेत्र के आधार पर प्रति व्यक्ति 100,000 वोन से 600,000 वोन तक की राशि दी जाएगी।

मुख्य विपक्षी पीपल पावर पार्टी का कहना है कि विधेयक में शामिल परियोजनाएं अतिरिक्त बजट के उद्देश्य से मेल नहीं खातीं, और उसने प्रभावित लोगों को सीधे सहायता देने वाले कार्यक्रमों की मांग की है। वहीं, सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी ने इस विधेयक को जल्द पारित करने की अपील की है।

राष्ट्रीय संसद दिन में बाद में एक पूर्ण सत्र आयोजित कर इस विधेयक पर प्रक्रिया पूरी करेगी।

इससे पहले 7 अप्रैल को, दक्षिण कोरिया ने मई के लिए 6 करोड़ बैरल वैकल्पिक तेल आपूर्ति सुनिश्चित की थी, जो मध्य पूर्व से आने वाली आपूर्ति की जगह लेगी क्योंकि होर्मुज़ जलडमरूमध्य के प्रभावी बंद होने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई है।

व्यापार, उद्योग और संसाधन सुरक्षा के उप मंत्री यांग गी-वुक ने नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि देश ने अब तक कुल 11 करोड़ बैरल तेल 17 देशों से हासिल किया है जिसमें सऊदी अरब, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, ब्राजील और कनाडा शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि अप्रैल और मई के लिए सुनिश्चित की गई यह मात्रा सामान्य स्थिति में दक्षिण कोरिया की मासिक तेल आपूर्ति का क्रमशः लगभग 60 प्रतिशत और 70 प्रतिशत है।

पिछले सप्ताह शुरू की गई तेल अदला-बदली (ऑयल स्वैप) प्रणाली के बारे में यांग ने बताया कि देश की चार प्रमुख रिफाइनरी कंपनियों ने इस योजना के तहत 3 करोड़ बैरल से अधिक तेल उधार लेने की योजना प्रस्तुत की है, जिसमें से लगभग 80 लाख बैरल की आपूर्ति इस सप्ताह की जाएगी।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकरों से शुल्क वसूले जाने की रिपोर्टों पर ईरान को दी चेतावनी

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते तेल की शिपमेंट को सीमित करके संघर्ष-विराम (सीजफायर) की सहमति का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। इसके...

प्रणय वर्मा बेल्जियम में भारत के अगले राजदूत नियुक्त, यूरोपीय यूनियन में भी निभाएंगे अहम भूमिका

नई दिल्ली । भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को वरिष्ठ राजनयिक प्रणय वर्मा को बेल्जियम में भारत का अगला राजदूत नियुक्त करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्हें यूरोपीय...

जापान मई से 20 दिन का अतिरिक्त तेल भंडार जारी करेगा

टोक्यो । जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार मई से 20 दिनों के तेल भंडार बाजार में जारी करेगी। यह कदम मार्च के मध्य...

वेंस की पाकिस्तान यात्रा से पहले सुरक्षा को लेकर चिंता, सालों बाद यूएस के किसी शीर्ष अधिकारी का पाक दौरा

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच इस हफ्ते के अंत में पाकिस्तान में बातचीत होने वाली है। अमेरिका की तरफ से इस बैठक में शामिल होने के लिए...

भारत में बढ़ रहा है रक्षा बजट पर खर्च, आईएमएफ ने तेजी से बढ़ोतरी की उम्मीद जताई

वॉशिंगटन । अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा कि भारत का घरेलू डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने का कदम आर्थिक बढ़ोतरी को मजबूत कर सकता है। आईएमएफ ने बताया कि जब सैन्य...

भारत-अमेरिका वार्ता में व्यापार, प्रौद्योगिकी और रक्षा मामलों को अहम स्थान

वॉशिंगटन । भारत और अमेरिका ने व्यापार, रक्षा और जरूरी तकनीक के मामले में बातचीत बढ़ाई है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अपने तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे के...

नाटो से निकलने पर विचार कर रहे हैं ट्रंप, चर्चा को गठबंधन के महासचिव मार्क रूटे से की मुलाकात

वॉशिंगटन । ईरान के साथ संघर्ष के बीच नाटो और अमेरिका के बीच मतभेद बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। ईरान के खिलाफ अमेरिकी सरकार की कार्रवाई से नाटो देश...

नाजुक युद्धविराम के बीच बातचीत के लिए इस्लामाबाद जाएंगे जेडी वेंस, ईरान के न्यूक्लियर मुद्दे पर रहेगा फोकस

वॉशिंगटन । अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस हंगरी की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद अब इस सप्ताह के अंत में इस्लामाबाद के लिए रवाना होंगे, जहां वह ईरान के साथ...

मैक्रों ने लेबनान में इजरायल के हमलों की आलोचना की, सभी देशों से शांति बनाए रखने पर दिया जोर

पेरिस । ईरान और अमेरिका के बीच एक महीने से ज्यादा समय तक भीषण संघर्ष चलने के बाद दोनों पक्षों के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता में सीजफायर हुई। सीजफायर के...

ईरान के साथ युद्धविराम पर इजरायल भी सहमत, प्रधानमंत्री बेंजामिन बोले- सीजफायर लेबनान पर लागू नहीं

तेल अवीव । ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम की घोषणा के बीच इजरायल की लड़ाई लेबनान के मोर्च पर जारी रह सकती है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने...

ईरान-अमेरिका सीजफायर : शहबाज शरीफ ने ‘इस्लामाबाद वार्ता’ का दिया न्योता

नई दिल्ली । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दोनों देशों के प्रतिनिधियों को इस्लामाबाद आमंत्रित...

ईरान पर हमलों में विराम के बाद व्हाइट हाउस ने कहा-अमेरिका की जीत

वॉशिंगटन । व्हाइट हाउस ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी अभियान को “जीत” करार दिया है और कहा कि सैन्य उपलब्धियों ने कूटनीतिक बातचीत के लिए रास्ता बनाया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

‘इजरायल के विनाश की बात बर्दाश्त नहीं’, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बयान पर भड़के पीएम नेतन्याहू; दी चेतावनी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com