गाजा शांति योजना: बर्मन भाइयों समेत 7 रिहा हुए बंधकों की तस्वीर आई सामने, आईडीएफ सैनिकों ने बाहें फैलाकर किया स्वागत

तेल अवीव । गाजा शांति योजना के पहले चरण का आगाज बंधकों की रिहाई से शुरू हो गया। सोमवार सुबह कुल 7 को रिहा किया गया। जिनके नाम मतन एंगर्स्ट, गिल्बोआ डाला, एलन ओहेल, गली और जिवी बर्मन, एतान मोर और ओमारी हैं।

इजरायली सरकारी प्रेस कार्यालय ने कुछ देर बाद इनकी तस्वीर साझा की है। तस्वीरों में रिहाई के बाद सैनिकों से मिलते हुए इन्हें देखा जा सकता है। अपने प्रियजनों से मिलने से पहले चिकित्सा जांच के लिए इजरायली क्षेत्र में प्रवेश कर चुके हैं।

तस्वीरों में बर्मन बंधु गले मिलते दिखे, तो गिल्बोआ-डाला को भी इजरायली सैनिकों से मिलते देखा गया। दो साल पहले वह नोवा उत्सव में थे, जहां गाजा से कुछ ही मील दूर अपने भाई के साथ जश्न मना रहे थे। इसके तुरंत बाद, हमास ने उनका अपहरण कर लिया था।

इनमें एतान मोर भी थे, जो अक्टूबर 2023 में दक्षिणी इजरायल पर हमास के नेतृत्व वाले हमले के दौरान नोवा म्यूजिक फेस्टिवल में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहे थे, जिसमें लगभग 1,200 लोग मारे गए थे और 251 को बंधक बना लिया गया था।

कुल मिलाकर, 7 अक्टूबर 2023 को दक्षिणी इजरायल पर हमास के नेतृत्व वाले घातक हमले के दौरान अपहृत 20 जीवित बंधकों को आज रिहा किया जाना है। सात बंधकों को हमास ने सौंप दिया है।

रॉयटर्स के अनुसार, शेष 13 जीवित बंधकों के साथ-साथ 26 मृत बंधकों के शवों और दो अन्य, जिनके बारे में कोई पुष्ट जानकारी नहीं है, को भी सोमवार को रिहा किए जाने की उम्मीद है। बंधकों के बदले इजरायल 250 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा और 1,700 बंदियों को सौंप देगा।

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी सुबह बेन गुरियन हवाई अड्डे पहुंचे। यहां इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने रेड कार्पेट पर उनका स्वागत किया।

हर्जोग के कार्यालयानुसार ट्रंप का स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति हर्जोग ने कहा, “ब्लेस्ड आर द पीसमेकर्स।” बाद में एक्स पोस्ट के में लिखा, “इजरायल आपका बहुत प्यार और कृतज्ञता के साथ स्वागत करता है! हमारे बंधकों को घर वापस लाने के लिए आपने जो कुछ भी किया है, उसके लिए धन्यवाद! हमारे क्षेत्र में भविष्य को लेकर आपकी प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद! ईश्वर इजरायल का भला करे! ईश्वर अमेरिका का भला करे!”

–आईएएनएस

अफगानिस्तान ने लगाया आरोप, युद्धविराम के बावजूद पाकिस्तान डूरंड लाइन पर कर रहा गोलाबारी

काबुल । पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने ईद के मद्देनजर 18 से 23 मार्च अस्थायी युद्ध विराम पर सहमति जताई है, लेकिन अफगानिस्तान का आरोप है कि पाकिस्तान की सेना युद्ध...

सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद में एक भारतीय नागरिक की मौत, दूतावास ने जताया दुख

नई द‍िल्‍ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग को आज 21 द‍िन हो गए हैं। इस बीच सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद से एक भारतीय नागरिक की मौत की...

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने काबुल हवाई हमले पर उठाए गंभीर सवाल, पाकिस्तान से मांगा जवाब

काबुल/इस्लामाबाद । वैश्विक मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित एक नशामुक्ति पुनर्वास केंद्र पर पाकिस्तान के हालिया हवाई हमले को लेकर अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के...

हॉर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देना तेहरान की दोस्ती का प्रमाण: ईरानी राजनयिक

मुंबई । मुंबई में ईरान के महावाणिज्य दूत सईद रज़ा मोसायब मोतलघ ने शुक्रवार को कहा कि हॉर्मुज़ स्ट्रेट के जरिए भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने का तेहरान का...

ओमान की खाड़ी के पास इंडियन नेवी ने बढ़ाई अपने वॉरशिप की तादाद, भारतीय फ्लैग्ड शिप्स को कर रही है एस्कॉर्ट

नई दिल्ली । वेस्ट एशिया में युद्ध जैसे हालातों ने दुनिया भर में एनर्जी सिक्योरिटी पर संकट के बादल खड़े कर दिए हैं। भारतीय फ्लैग्ड टैंकरों को 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज'...

लारीजानी देश के समर्पित सेवक थे, यूएस-इजरायल के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए यूएन : ईरान

नई दिल्ली । ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिव अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी, सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में आंतरिक सुरक्षा के उप-प्रमुख अलीरेजा बायात, समेत कई...

जापानी पीएम का यूएस दौरा: ट्रंप के साथ करेंगी अहम बैठक, ‘रेयर अर्थ’ और ‘एआई’ पर समझौते की उम्मीद

टोक्यो । जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची बुधवार रात तीन-दिवसीय दौरे पर वाशिंगटन के लिए रवाना होंगी। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के...

आईडीएफ का दावा: गाजा में हमास नौसैनिक कमांडर यूनुस अलियान ढेर, बड़े हमले की साजिश नाकाम

नई द‍िल्‍ली । इजरायल ड‍िफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने हमले में हमास की उत्तरी गाजा ब्रिगेड के नौसैनिक दस्ते के कमांडर यूनुस मोहम्मद हुसैन अलियान के खात्मे का दावा क‍िया है।...

इजरायली रक्षा मंत्री का दावा- ‘ईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी मारे गए’, तेहरान ने नहीं की पुष्टि

तेल अवीव । इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी मिसाइल हमले में मारे गए हैं। हालांकि...

वियतनाम के प्रधानमंत्री और चीनी विदेश मंत्री के बीच मुलाकात

बीजिंग । वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने 16 मार्च को वियतनाम की राजधानी हनोई में चीनी विदेश मंत्री वांग यी, सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री वांग श्याओहोंग और रक्षा मंत्री...

चीन और अमेरिका के बीच कुछ मुद्दों पर शुरुआती समानता : ली छंगकांग

बीजिंग । चीन और अमेरिका ने पेरिस में आर्थिक और व्यापारिक वार्ता की। वार्ता के बाद चीनी वाणिज्य मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय व्यापार वार्ता प्रतिनिधि और उप मंत्री ली छंगकांग ने...

ईरानी राष्ट्रपति ने देशवासियों से 84 नौसैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल होने का किया आग्रह

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने राजधानी तेहरान के लोगों से अपील की है कि वे उन 84 नौसैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल हों, जिनकी मौत इस...

admin

Read Previous

सेनुरन मुथुसामी का ‘छक्का’, साउथ अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान 378 रन पर ऑलआउट

Read Next

वित्त मंत्रालय पीएसबी के साथ करेगा रिव्यू मीटिंग, एमएसएमई सेक्टर पर अमेरिकी टैरिफ वृद्धि के प्रभावों का किया जाएगा आकलन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com