आवामी लीग ने मनाया ‘काला दिवस’, कहा- यूनुस सरकार ने किया संविधान का उल्लंघन

ढाका । बांग्लादेश की आवामी लीग ने शुक्रवार को ‘काला दिवस’ के रूप में याद करते हुए मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार पर देश का सत्ता बलपूर्वक हथियाने और संविधान का घोर उल्लंघन करने का आरोप लगाया।

पार्टी ने इस दिन को बांग्लादेश के इतिहास का एक “सबसे काला अध्याय” बताया और कहा कि यह “देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं और कानून व्यवस्था तंत्र की सामूहिक विफलता” का प्रतीक है।

आवामी लीग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, “संविधान का उल्लंघन करना शासन की मूल संरचना को ध्वस्त करने और जनता के अधिकारों को छीनने के समान है। इस अमानवीय प्रयास से फासीवादी यूनुस ने देश की शांति और स्थिरता को खतरे में डाल दिया, जिससे एकता और सामाजिक समरसता की नींव हिल गई।”

बयान में यह भी कहा गया कि राजधानी ढाका के हातीर्पुल मुख्य सड़क पर ढाका-8 निर्वाचन क्षेत्र के नागरिकों के साथ मिलकर आवामी लीग ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सिर्फ सत्ता हथियाने के खिलाफ नहीं था, बल्कि यह संविधान, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा की प्रतिबद्धता का प्रतीक था।

पार्टी ने सभी नागरिकों से ‘काला दिवस’ को स्मरण करते हुए लोकतंत्र की रक्षा में एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र का विकास तब तक संभव नहीं जब तक वह अपने संविधान का सम्मान नहीं करता।

आवामी लीग ने अपने बयान में कहा, “8 अगस्त को संविधान के विश्वासघात और लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प के प्रतीक के रूप में याद किया जाएगा। लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की रक्षा, बांग्लादेश की रक्षा, यही हमारा संकल्प है।”

आईएएनएस

बढ़ते तनाव के बीच ईरान बोला- अमेरिका से बातचीत की तैयारी आगे बढ़ रही है

काहिरा । ईरान के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि अमेरिका के साथ संभावित बातचीत के लिए एक ढांचा तैयार किया जा रहा है। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा...

ईरान इस समय अमेरिका से बातचीत कर रहा है : ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान इस समय अमेरिका से बातचीत कर रहा है। उन्होंने बताया कि अमेरिका की कोशिश है कि बातचीत के...

विदेश में रहने वाले भारतीय भी कर सकेंगे इन्वेस्ट, एनआरआई की निवेश लिमिट 24 फीसदी हुई

नई दिल्ली । भारत की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहली बार रविवार के दिन लोकसभा में आम बजट 2026-27 पेश किया। इस बजट में केंद्रीय मंत्री ने नॉन-रेसिडेंट...

भारत ने बांग्लादेश की वित्तीय सहायता में की कटौती, इन देशों के लिए बढ़ाया अपना बजट

नई दिल्ली । भारत की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार 9वीं बार देश का बजट 2026-27 पेश किया है। ऐसा करने वाली निर्मला सीतारमण पहली विदेश मंत्री बन...

बांग्लादेश: अवामी लीग के नेता की जेल में मौत, युनूस प्रशासन पर गंभीर आरोप

ढाका । बांग्लादेश में दो अलग-अलग घटनाओं में अवामी लीग से जुड़े नेताओं की मौत ने अंतरिम सरकार के तहत कथित राजनीतिक दमन और लक्षित हिंसा के आरोपों को एक...

पाकिस्तानी सेना के खिलाफ बीएलए के ऑपरेशन को बलूच जनता और नेताओं का समर्थन

क्वेटा । पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के खिलाफ बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन हीरोफ 2.0’ को विभिन्न सशस्त्र संगठनों, राजनीतिक हस्तियों और...

माघ मेला विवाद : शंकराचार्य की पालकी रोकने और शिष्यों से मारपीट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल, एसओपी की मांग

प्रयागराज । प्रयागराज माघ मेले में ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्यों के साथ पुलिस द्वारा कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को जनहित याचिका...

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में मानवीय संकट, संघीय और प्रांतीय सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज

इस्लामाबाद । पाकिस्तान की संघीय सरकार और खैबर पख्तूनख्वा (केपी) सरकार के बीच तिराह घाटी को लेकर जारी आरोप-प्रत्यारोप ने आतंकवाद-रोधी नीति पर दोनों के बीच गहरे मतभेद उजागर कर...

ट्रंप ने कहा- क्यूबा अमेरिका के लिए गंभीर खतरा, नया ट्रैरिफ सिस्टम लागू करने का आदेश दिया

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि क्यूबा से अमेरिका को एक असामान्य और गंभीर खतरा है। उन्होंने क्यूबा सरकार से पैदा हुए खतरे को लेकर...

ट्रंप ने कनाडा पर 50 प्रतिशत एयरक्राफ्ट टैरिफ लगाने की दी धमकी

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ व्यापारिक स्तर पर एक्शन लेने की चेतावनी दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कनाडा अमेरिकी कंपनी गल्फस्ट्रीम के विमानों को...

अमेरिका वेनेजुएला के ऊपर कमर्शियल एयरस्पेस फिर से खोलने जा रहा है : ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका वेनेजुएला के ऊपर कमर्शियल एयरस्पेस फिर से खोलने जा रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच...

अमेरिका में आयातित दवाओं की गुणवत्ता पर मंथन, लॉ-मेकर्स ने उठाई लेबल में मूल देश का नाम लिखने की मांग

वाशिंगटन । अमेरिके के लॉ-मेकर्स ने एक बार फिर मांग उठाई है कि दवाओं पर साफ-साफ लिखा जाए कि वे किस देश में बनी हैं। उनका कहना है कि भारत...

admin

Read Previous

पटना जिला प्रशासन ने तेजस्वी यादव को फिर भेजा पत्र- ‘फर्जी दस्तावेज बनाना एवं उपयोग करना अपराध’

Read Next

एसआईआर को लेकर बंगाल सरकार ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com