अपने उद्देश्यों में विफल होने के बाद वेस्ट, ईरान से करना चाहता है बात: अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने रविवार को दावा किया कि पश्चिमी देश उनसे परमाणु कार्यक्रम को लेकर बात करना चाहते हैं। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि जून में सैन्य कार्रवाई के माध्यम से अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में “विफल” होने के बाद पश्चिम की सरकारों ने ये नया रवैया अपनाया है।

सिन्हुआ ने ईरानी न्यूज एजेंसी आईआरएनए के हवाले से बताया कि अराघची ने कहा कि पश्चिमी शक्तियों को “सैन्य हमलों के जरिए ईरान के परमाणु कार्यक्रम के संबंध में कुछ नहीं हासिल हुआ”; इसके बाद बातचीत की अपील “स्वाभाविक” थी। उन्होंने यह भी कहा कि इस विवाद का कोई सैन्य समाधान नहीं है।

उन्होंने फिर दोहराया कि ईरान दबाव के जरिए की जाने वाली बातचीत को स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि बातचीत “उचित और तार्किक” सिद्धांतों पर आधारित होनी चाहिए, न कि “निर्देशन और धौंस” पर।

अराघची ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल हालिया संघर्ष में अपने किसी भी लक्ष्य को हासिल करने में विफल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हवाई हमले परमाणु प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचा सकते हैं, लेकिन वे ईरान की तकनीकी क्षमताओं या उसके लोगों के संकल्प को नष्ट नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, “हमारे प्रतिष्ठान नष्ट हो गए, लेकिन हमारी तकनीक बची हुई है, और हमारी इच्छाशक्ति और भी मजबूत है।”

उन्होंने कहा कि ईरान हमेशा सही परिस्थितियों में गंभीर वार्ता के लिए तैयार रहा है, और दोहराया कि क्षेत्र में विवादों को सुलझाने के लिए कूटनीति ही “अंतिम समाधान” है।

ईरान और अमेरिका ने परमाणु मुद्दे और अमेरिकी प्रतिबंधों में राहत पर ओमान की मध्यस्थता में पांच दौर की अप्रत्यक्ष वार्ता की थी, और छठे दौर की तैयारी कर रहे थे, जब 13 जून को इजरायल ने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर बड़े हवाई हमले किए, जिसमें वरिष्ठ कमांडर, परमाणु वैज्ञानिक और नागरिक मारे गए। 22 जून को, अमेरिकी सेना ने नतांज, फोर्डो और इस्फहान स्थित ईरानी परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला किया था।

–आईएएनएस

पश्चिम एशिया तनाव के बीच एलपीजी लेकर पहुंचा पहला भारतीय जहाज शिवालिक

गांधीनगर । पश्चिम एशिया की तनावपूर्ण स्थिति के बीच भारतीय जहाज शिवालिक एलपीजी कैरियर गुजरात स्थित मुंद्रा पोर्ट पहुंच चुका है। यह कतर से गैस लेकर भारत पहुंचा है। यह...

पीएम गोल्डा मेयर: इजरायल की ‘दादी’, जिन्होंने भारत का मुश्किल समय में दिया साथ

नई दिल्ली । 'यू कैन नॉट शेक हैंड्स विद अ क्लेंच्ड फिस्ट'—यानी मुट्ठी बंद हो तो हाथ नहीं मिलते। यही मशहूर कथन है इजरायल की पहली और दुनिया की तीसरी...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच 4,300 से ज्यादा भारतीय उड़ानें रद्द: सरकार

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण भारतीय और विदेशी एयरलाइंस ने हजारों उड़ानें रद्द कर दी हैं। यह जानकारी सोमवार को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु...

पाक‍िस्‍तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में इमारत की छत गिरने से आठ महिलाओं की मौत, 50 घायल

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत के रहीम यार खान जि‍ले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में आठ मह‍िलाओं की मौत हो गई। कल्याणकारी भुगतान के वितरण के...

अफवाहों के बीच नेतन्याहू का नया वीडियो आया सामने, आम लोगों से घुलते-मिलते दिखे इजरायली पीएम

नई दिल्ली । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं जिनमें उनकी मौजूदगी को लेकर सवाल खड़े किए जा...

मध्य-पूर्व स्थिति पर चीन के विशेष दूत ने कुवैत और कतर से बातचीत की

बीजिंग । मध्य पूर्व मामलों के लिए चीन के विशेष दूत जाई जून ने कुवैत सिटी में कुवैती विदेश मंत्री खालिद अल-जर्राह से मुलाकात की। खालिद अल-जर्राह ने कहा कि...

ईरान में हमलों से उठा धुआं पहुंच सकता है पश्चिमी पाकिस्तान, एक्यूआई बिगड़ने का खतरा

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के मौसम विभाग (पीएमडी) ने कहा है कि ईरान में हुए हवाई हमलों के बाद वहां से उठने वाला धुआं और प्रदूषण पाकिस्तान की हवा को भी...

यूएन ने जताई चिंता, तालिबान की पाबंदियों से अफगान महिलाओं तक मदद पहुंचाने में मुश्किल

काबुल । संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) ने चेतावनी दी है कि अफगानिस्तान में महिलाओं पर लगाए गए प्रतिबंध देश की तरक्की को नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्थानीय मीडिया के...

मध्य पूर्व संकट: ईरान में भारतीय दूतावास की अपील, ‘लैंड बॉर्डर से दूर रहें, सतर्कता बरतें’

तेहरान । अमेरिका और इजरायल के ईरान पर संयुक्त सैन्य हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। हालात को देखते हुए भारत सरकार ने सोमवार को एक...

मिडिल ईस्ट संकट से बाधित इंडिगो की लंदन-मुंबई फ्लाइट 10 मार्च को भरेगी उड़ान

नई दिल्ली । भारत की सबसे किफायती माने जाने वाली एयरलाइन इंडिगो मिडिल ईस्ट संकट की वजह से 8 मार्च को मुंबई-लंदन उड़ान पूरी नहीं कर पाई थी। अब 10...

यूएई का दावा: ईरान की 12 बैलिस्टिक मिसाइलें और 17 ड्रोन मार गिराए

अबू धाबी । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने ईरान की ओर से दागी गई कई बैलिस्टिक मिसाइलों और...

सीबीएसई का बड़ा फैसला: कतर में 12 मार्च से होने वाली बोर्ड परीक्षाएं स्थगित

दोहा । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, यानी सीबीएसई, ने कतर में 12 मार्च से आयोजित होने वाली 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक नया सर्कुलर जारी किया है। कतर...

admin

Read Previous

बिहार: सीएम नीतीश कुमार ने मंत्रिपरिषद की बुलाई बैठक, सुबह 11.30 बजे होगी मीटिंग

Read Next

विदेश मंत्री जयशंकर ने कतर के अमीर से की मुलाकात, भारत-कतर संबंध मजबूत करने पर जोर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com