अमेरिका के समर्थन से हम ईरान के खिलाफ अपना काम पूरा कर सकते हैं : इजरायली पीएम

यरूशलम । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल और अमेरिका दोनों ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं और मध्य पूर्व में उसकी ‘आक्रामकता’ को नाकाम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। रविवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ बैठक के बाद उन्होंने यह बात कही।

यरूशलम में रुबियो के साथ बैठक के बाद बोलते हुए नेतन्याहू ने बताया कि उन्होंने कई मुद्दों पर ‘बहुत ही उपयोगी चर्चा’ की, ‘जिनमें ईरान से अधिक महत्वपूर्ण कोई मुद्दा नहीं था।’

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली पीएम ने कहा, “ईरान के खतरे का मुकाबला करने के लिए इजरायल और अमेरिका कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। हम इस बात पर सहमत हुए कि अयातुल्लाओं के पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए और इस बात पर भी एक राय हैं कि क्षेत्र में ईरान की आक्रामकता खत्म करना जाना चाहिए।”

रुबियो ने कहा, “हर आतंकवादी समूह के पीछे, हर हिंसात्मक कृत्य के पीछे, हर अस्थिरकारी गतिविधि के पीछे, हर उस चीज के पीछे ईरान है, जो इस क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए शांति और स्थिरता को खतरा पहुंचाती है।”

नेतन्याहू ने कहा कि गाजा में हमास के खिलाफ युद्ध शुरू होने के बाद से पिछले 16 महीनों में इजरायल ने ईरान को ‘बड़ा झटका’ दिया है। उन्होंने कहा कि ट्रंप के समर्थन से ‘मुझे इसमें कोई शक नहीं कि हम यह काम (ईरान के खिलाफ) पूरा कर सकते हैं और करेंगे।’

इजरायली पीएम ने कहा कि इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में ईरान समर्थित हिजबुल्लाह को कमजोर कर दिया है और यहूदी राष्ट्र के खिलाफ ईरान समर्थित एक नए मोर्चे को खोलने से रोकने के लिए सीरिया में सैकड़ों टारगेट्स पर हमला किया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नेतन्याहू ने गाजा में इजरायल की नीति के लिए ‘स्पष्ट समर्थन’ के लिए रुबियो को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, “मैं उन सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि राष्ट्रपति ट्रंप और मैं हमारे बीच पूर्ण सहयोग और समन्वय में काम कर रहे हैं।”

रुबियो ने कहा, “हमास एक सैन्य या सरकारी बल के रूप में जारी नहीं रह सकता है और जब तक यह एक ऐसी ताकत के रूप में खड़ा है जो शासन या प्रशासन कर सकती है या एक ऐसी ताकत जो हिंसा का उपयोग करके धमकी दे सकती है, शांति असंभव है।”

–आईएएनएस

अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य ने ट्रंप के ग्रीन कार्ड नीति में किए गए बदलावों को बताया हानिकारक

वाशिंगटन । भारतीय-अमेरिकी सांसद अमी बेरा ने ट्रंप प्रशासन की नई ग्रीन कार्ड (आव्रजन) नीति की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इसे परिवारों, श्रमिकों और अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए विघटनकारी...

ईरान-अमेरिका युद्ध खत्म करने के लिए एमओयू पर काम जारी : इस्माइल बाघेई

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने कहा कि ईरान और अमेरिका मिलकर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) को अंतिम रूप देने पर काम कर रहे हैं,...

व्हाइट हाउस फायरिंग: नेतन्याहू ने कहा, ‘राजनीतिक हिंसा निंदनीय’

तेल अवीव । अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास और मुख्य कार्यस्थल व्हाइट हाउस के बाहर शनिवार को ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं। हमलावर जवाबी कार्रवाई में मारा गया। इजरायल के प्रधानमंत्री...

द्विपक्षीय वार्ता के बाद रूबियो बोले, ‘भारत हमारा अहम रणनीतिक साझेदार’

नई दिल्ली । अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत-अमेरिका को समान विचारधारा वाले देश बताया। उन्होंने कहा कि दोनों देश कई महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर रणनीतिक रूप से एक...

अमेरिका-ईरान 60 दिन के संघर्ष विराम पर सहमत, खुलेगा होर्मुज : रिपोर्ट

वाशिंगटन । अमेरिका और ईरान एक ऐसे समझौते के करीब हैं जिसमें 60 दिन का संघर्ष विराम और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने की बात है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने...

एस जयशंकर ने रूबियो के सामने रखा 5 सूत्रीय एजेंडा, कूटनीतिक संवाद और सुरक्षित समुद्री व्यापार को बताया अहम

नई दिल्ली । विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को प्रमुख क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भारत के पांच सूत्रीय दृष्टिकोण को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली संघर्षों...

भारत-अमेरिका साझेदारी पहले से मजबूत, अब इसके विस्तार पर जोर: रूबियो

नई दिल्ली । विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान अमेरिकी समकक्ष मार्को रूबियो ने संबंधों को और विस्तार देने पर जोर दिया। रविवार को हैदराबाद हाउस...

विदेश मंत्री जयशंकर और ईरानी समकक्ष अराघची ने पश्चिम एशिया में तनाव पर की चर्चा

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ब्रिक्स सम्मेलन 2026 के दूसरे दिन ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के साथ बातचीत की। शुक्रवार की...

बांग्लादेश में घरेलू हिंसा गंभीर संकट, हर दो में से एक महिला हुई शिकार

ढाका । बांग्लादेश में महिलाओं के खिलाफ 'इंटीमेट पार्टनर' हिंसा गंभीर सामाजिक संकट बनी हुई है। वैश्विक और राष्ट्रीय आंकड़ों के विश्लेषण में यह सामने आया है कि घरेलू हिंसा...

पाकिस्तान: पेशावर में स्मार्ट लॉकडाउन के खिलाफ सड़कों पर उतरे व्यापारी, महंगाई को लेकर गुस्सा

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पेशावर में व्यापारियों ने सरकार द्वारा लगाए गए स्मार्ट लॉकडाउन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खैबर-पख्तूनख्वा ट्रेडर्स ऑर्गनाइजेशन के नेतृत्व में...

ईरान परमाणु हथियार बनाने की सीमा से कुछ हफ्ते दूर, अमेरिकी सीनेटरों ने दी चेतावनी

वाशिंगटन । अमेरिका की सीनेट आर्म्ड सर्विसेज कमेटी की सुनवाई में अधिकारियों ने चेतावनी दी कि ईरान हथियार बनाने योग्य यूरेनियम संवर्धन से बस कुछ हफ्ते दूर है। ऊर्जा मंत्री...

कीर स्टार्मर के खिलाफ बढ़ी बगावत, नेतृत्व चुनौती पर पीएम बोले- ‘लेबर पार्टी में फैल जाएगी अराजकता’

लंदन । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने स्थानीय चुनावों में खराब नतीजों के बाद सत्ता पर मंडराते खतरे के बीच बगावत करने वाले नेताओं को कड़ी चेतावनी दी है।...

admin

Read Previous

घटना कहीं भी हो, बिहार के लोग ही होते हैं हताहत : प्रशांत किशोर

Read Next

शेयर मार्केट की बिकवाली में रिलायंस इंडस्ट्रीज को लगा बड़ा झटका, डूबे 67,000 करोड़ रुपये

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com