घटना कहीं भी हो, बिहार के लोग ही होते हैं हताहत : प्रशांत किशोर

पटना । जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात मची भगदड़ पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि घटना में हताहत हुए अधिकांश लोग बिहार के हैं।

प्रशांत किशोर ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जो घटना हुई है, वह दुखद है। हालांकि, देश में कहीं भी कोई घटना होती है तो उसमें हताहत होने वाले लोग बिहार के ही होते हैं और दिल्ली में भी वैसा ही हुआ है।

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने भी इस भगदड़ पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दुर्घटना हुई है, कई लोगों की जान गई और कई लोग हताहत हुए हैं। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है और गहरी संवेदना व्यक्त की है। मगर विपक्ष के नेता इस मुद्दे पर बयानबाजी कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात मची भगदड़ में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में जाने के लिए ट्रेन पकड़ने की उम्मीद में यात्रियों की भारी भीड़ प्लेटफॉर्म नंबर 14-15 पर पहुंची। उसी समय यह घटना हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि 16 मृतकों की पहचान हो चुकी है। दो लोगों की पहचान अभी भी नहीं हो पाई है। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात हुई भगदड़ और उसमें 18 लोगों की मौत के संबंध में दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डीसीपी रैंक के अधिकारी जांच दल का नेतृत्व कर रहे हैं।

–आईएएनएस

व्हाइट हाउस के पास फायर‍िंग, सीक्रेट सर्विस की जवाबी कार्रवाई में हमलावर ढेर

वाशिंगटन । व्हाइट हाउस के पास शनिवार शाम गोलीबारी करने वाले एक हमलावर को सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने जवाबी फायरिंग में मार गिराया। इस गोलीबारी में एक राहगीर भी...

फाल्टा उपचुनाव : भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा को भारी बढ़त, तीसरे दौर में 21 हजार वोटों से आगे

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में फाल्टा विधानसभा उपचुनाव की मतगणना रविवार सुबह 8 बजे शुरू हुई। मतगणना के तीसरे दौर के बाद भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु...

सभी राज्यों के सीएम नीट देने वाले छात्रों को फ्री बस यात्रा उपलब्ध कराएं : अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा शासित समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपील की है कि वे...

अवैध निर्माण को लेकर दिया गया नोटिस व्यक्तिगत, किसी पार्टी से जुड़ा नहीं : केएमसी कमिश्नर स्मिता पांडे

बेलेघाटा । कोलकाता म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (केएमसी) की कमिश्नर स्मिता पांडे ने अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे बुलडोजर अभियान पर रविवार को बड़ा बयान दिया। बेलेघाटा क्षेत्र में राजू...

पेपर लीक विवाद के बीच दोबारा होगी नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा, एनटीए ने जारी की डेट

नई दिल्ली । नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने घोषणा की है कि नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा अब दोबारा आयोजित की जाएगी और इसकी नई तारीख 21 जून 2026 तय...

पीएम मोदी ने यूएई पर हमले की निंदा की, कहा- भारत शांति और स्थिरता के लिए हरसंभव मदद को तैयार

अबू धाबी । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के पहले चरण में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर पीएम...

सुप्रीम कोर्ट में हवाई किराये में उतार-चढ़ाव पर सुनवाई, अदालत ने नियमों पर सवाल उठाए

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में निजी एयरलाइंस द्वारा त्योहारों और छुट्टियों के समय हवाई किराये में होने वाले अचानक उतार-चढ़ाव और अतिरिक्त शुल्कों को नियंत्रित करने के लिए नियामक...

कर्नाटक हिजाब विवाद : कांग्रेस ने स्कूलों में धार्मिक प्रतीकों का किया बचाव

बेंगलुरु, 15 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक में हिजाब विवाद एक बार फिर राजनीतिक बहस का बड़ा मुद्दा बन गया है। मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के उस बयान के बाद सियासी माहौल गरमा गया,...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई यात्रा, दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी होगी ज्यादा मजबूत

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा हुआ है। इससे साफ दिखता है कि भारत, यूएई के...

‘दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान

नई दिल्ली । ऊर्जा बचत और विदेशी मुद्रा भंडार के रक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन-अपील पर दिल्ली सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं। इस क्रम में...

रिलायंस कम्युनिकेशंस केस में सीबीआई की एक और बड़ी कार्रवाई, मुंबई समेत 7 ठिकानों पर चलाया तलाशी अभियान

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को कहा कि उसने रिलायंस एडीए ग्रुप की कंपनियों में से एक रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) से जुड़े एक मामले में सात...

बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद ‘आखिरी सवाल’ की रिलीज का ऐलान, मिथुन चक्रवर्ती बोले- अब ‘बंगाल फाइल्स’ भी आएगी

कोलकाता । निर्देशक अभिजीत मोहन वारंग की हिंदी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ की पश्चिम बंगाल में रिलीज की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिल्म का ट्रेलर...

admin

Read Previous

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ पर तेजस्वी यादव ने कहा, ‘गरीब मारे जा रहे हैं, व्यवस्था पूरी तरह फेल’

Read Next

अमेरिका के समर्थन से हम ईरान के खिलाफ अपना काम पूरा कर सकते हैं : इजरायली पीएम

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com