टीकाकरण अभियान में मदद के लिए स्थानीय परंपराओं का करें इस्तेमाल : मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि टीकाकरण अभियान में मदद के लिए स्थानीय परंपराओं का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य कर्मियों और कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के लाभार्थियों के साथ बातचीत कर रहे थे। सभा को संबोधित करते हुए, मोदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश 100 वर्षों में सबसे बड़ी महामारी के खिलाफ लड़ाई में एक चैंपियन के रूप में उभरा है।

मोदी ने कहा, “हिमाचल भारत का पहला राज्य बन गया है जिसने अपनी पूरी पात्र आबादी में से प्रत्येक को कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक खुराक दी है, जो ‘आत्मविश्वास’ और ‘आत्मनिर्भरता’ के महत्व को रेखांकित करता है।”

शिमला के सिविल अस्पताल के डॉ राहुल से बात करते हुए प्रधानमंत्री ने टीके की बर्बादी को कम करने के लिए प्रयास की सराहना की। एक टीकाकरण लाभार्थी से बात करते हुए, मोदी ने टीकाकरण की सुविधाओं और टीकाकरण के बारे में अफवाहों से निपटने के तरीके के बारे में पूछताछ की।

प्रधानमंत्री ने कुल्लू की आशा कार्यकर्ता निरमा देवी से बात की और टीकाकरण अभियान के उनके अनुभव के बारे में जानकारी ली।

प्रधानमंत्री ने अपने वर्चुअल संबोधन में टीकाकरण अभियान में मदद करने के लिए स्थानीय परंपराओं का उपयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने टीम द्वारा विकसित संवाद और सहयोग के मॉडल की प्रशंसा की और पूछा कि टीके लगाने के लिए टीम ने लंबी दूरी की यात्रा कैसे की।

पीएम ने कहा कि कर्मो देवी जैसे लोगों के प्रयासों से ही दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम जारी है।

ऊना की कर्मो देवी को 22,500 लोगों को टीका लगाने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने उनकी भावना की प्रशंसा की क्योंकि वह अपने पैर में फ्रैक्च र के बावजूद काम करती रही।

कोविड के खिलाफ टीकाकरण अभियान में डॉक्टरों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, चिकित्सा कर्मियों, शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि भारत में टीकाकरण की सफलता नागरिकों की भावना और कड़ी मेहनत का परिणाम है।

भारत प्रतिदिन 1.25 करोड़ टीकों की रिकॉर्ड गति से टीकाकरण कर रहा है। इसका मतलब है कि भारत में एक दिन में टीकाकरण की संख्या कई देशों की जनसंख्या से अधिक है।

मोदी ने अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण के दौरान जिस मंत्र ‘सबका प्रयास’ का जिक्र किया, उसे याद करते हुए उन्होंने कहा कि यह सफलता उसी की अभिव्यक्ति है। उन्होंने संवाद और सहयोग मॉडल की प्रशंसा की और खुशी व्यक्त की कि लाहौल-स्पीति जैसे दूरस्थ जिले में भी हिमाचल 100 प्रतिशत पहली खुराक देने में अग्रणी रहा है।

पीएम मोदी ने टीकाकरण के प्रयासों में किसी भी तरह की अफवाह या दुष्प्रचार की अनुमति नहीं देने के राज्य के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, “यह वह क्षेत्र है जो अटल सुरंग बनने से पहले महीनों तक देश के बाकी हिस्सों से कटा हुआ था।”

पीएम मोदी ने कहा, “हिमाचल इस बात का सबूत है कि कैसे देश का ग्रामीण समाज दुनिया के सबसे बड़े और सबसे तेज टीकाकरण अभियान को सशक्त बना रहा है।”

हाल ही में अधिसूचित ड्रोन नियमों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये नियम स्वास्थ्य और कृषि जैसे कई क्षेत्रों में मदद करेंगे और नई संभावनाओं के द्वार खोलेंगे।

उन्होंने राज्य के किसानों और बागवानों को अगले 25 वर्षों के भीतर हिमाचल में खेती को पूर्ण जैविक बनाने के लिए प्रेरित किया।

–आईएएनएस

कोहिनूर को लेकर न्यूयार्क के मेयर का बड़ा बयान, बोले-हीरा भारत से की ब्रिटिश लूट का प्रतीक

न्यूयॉर्क । उपनिवेश-विरोधी बयानों से सुर्खियों में रहने वाले न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा है कि अगर ब्रिटेन के किंग चार्ल्स उनसे मिलते, तो वे उनसे कोहिनूर...

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव से तेल आपूर्ति पर खतरा, अमेरिकी सांसदों ने महंगाई और बढ़ने की आशंका

वॉशिंगटन | अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। अलग-अलग राज्यों में तेल की कीमतें 90 रुपए से लेकर...

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने जमा राशि में अंतर की रिपोर्ट्स को खारिज किया

मुंबई । सरकारी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने गुरुवार को उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया, जिसमें जमा राशि में अंतर की बात कही गई थी। साथ ही कहा...

नेपाली एयरलाइंस ने नेटवर्क मैप में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया, बवाल मचने पर मांगी माफी

काठमांडू । नेपाल की सरकारी स्वामित्व वाली नेपाल एयरलाइंस ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने नेटवर्क मैप में भारत के जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाने...

होर्मुज शिपिंग पर हमलों की भारत ने की निंदा, फ्री नेविगेशन फिर से शुरू करने की उठाई मांग

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल शिपिंग पर हुए हमलों की निंदा की और फ्री नेविगेशन को फिर से शुरू करने की...

अमेरिका का साइबर ऑपरेशन स्ट्रैटेजी के मामले में चीन पर फोकस, सीनियर कमांडर ने क्षमता बढ़ाने की दी चेतावनी

वाशिंगटन । अमेरिका अपनी लंबे समय की रणनीतिक चुनौती के तौर पर चीन पर अपना मिलिट्री फोकस बढ़ा रहा है। अमेरिका के सीनियर कमांडरों ने चेतावनी दी है कि बढ़ते...

अमेरिका में ब्रिटेन के पूर्व राजदूत मैंडेलसन मामले में ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर की नहीं होगी जांच

लंदन । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के खिलाफ ब्रिटेन के पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन मामले की जांच नहीं होगी। हाउस ऑफ कॉमन्स में वोटिंग के बाद यह फैसला लिया...

न्यूजीलैंड के लिए भारत के साथ आगे बढ़ने का बहुत बड़ा मौका है: एफटीए डील पर बोले पीएम लक्सन

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाल ही में मुक्त व्यापार समझौता हुआ है। एफटीए को लेकर प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने कहा कि ये डील न्यूजीलैंड के लिए...

ओमान के सुल्तान से मिले ईरान के विदेश मंत्री अराघची, पुतिन से भी करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची पाकिस्तान के दौरे के बाद ओमान पहुंचे। अराघची ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल और विदेश मंत्री सैय्यद...

ट्रंप ने की 30 दिनों के भीतर फिर से व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर आयोजित करने की अपील

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर को 30 दिनों के भीतर फिर से आयोजित किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि...

जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, पीएम ताकाइची ने लोगों को अलर्ट रहने की दी चेतावनी

टोक्यो । सोमवार सुबह उत्तरी जापान के एक हिस्से में 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए। हालांकि, किसी नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।...

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान शूटिंग पर बराक ओबामा बोले- लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है

वाशिंगटन । अमेरिका के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई शूटिंग के बाद आरोपी को पकड़ा जा चुका है। अमेरिकी एजेंसी मामले की जांच कर रही है और ये पता...

editors

Read Previous

‘तमिलनाडु का पहला कृषि बजट दिल्ली में प्रदर्शनकारी किसानों को समर्पित’

Read Next

बेन एफ्लेक ने अपनी लेडीलव जेएलओ को फैंस से प्रोटेक्ट किया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com