यूपी : चुनावी तैयारियों पर चर्चा के लिए पार्टी के सांसदों से मिलेंगे नड्डा

नई दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए उत्तर प्रदेश के पार्टी सांसदों से मुलाकात करेंगे। पार्टी प्रमुख के साथ बैठक में उत्तर प्रदेश से भाजपा के लोकसभा और राज्यसभा सदस्य शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक, बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महासचिव (संगठन) सुनील बंसल और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी राधा मोहन सिंह समेत सह-प्रभारी मौजूद रहेंगे। बैठक में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल हो सकते हैं।

सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश से भाजपा के सभी सांसदों को बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया है।

28 जुलाई को नड्डा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ब्रज और कानपुर क्षेत्र के सांसदों के साथ बैठक करेंगे। 29 जुलाई को नड्डा अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्र के पार्टी सांसदों से बातचीत करेंगे। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वाराणसी से लोकसभा सदस्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक में शामिल होंगे या नहीं।

पार्टी के एक अंदरूनी सूत्र ने बताया कि अगले साल उत्तर प्रदेश के लिए बीजेपी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए विस्तृत चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा, “पार्टी प्रमुख जमीनी हकीकत और लोगों का मिजाज जानने के लिए सांसदों से फीडबैक भी लेंगे। फीडबैक के आधार पर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में बीजेपी की प्रचंड जीत सुनिश्चित करने की योजना पर चर्चा की जाएगी।”

सूत्रों ने कहा कि पार्टी की चल रही गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी और इसे तेज करने की योजना पर चर्चा की जाएगी। यह भी पता चला है कि सांसदों को अपने निर्वाचन क्षेत्रों में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए कहा जाएगा।

पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा, नड्डा की उत्तर प्रदेश के पार्टी सांसदों के साथ दो दिवसीय बैठक के दौरान नरेंद्र मोदी और आदित्यनाथ सरकार की उपलब्धियों के साथ जन भागीदारी बढ़ाने और लोगों तक पहुंचने की योजना पर चर्चा होने की संभावना है।

403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए चुनाव अगले साल फरवरी-मार्च में होगा।

–आईएएनएस

अमेरिका ने ईरान वार्ता में प्रगति के दिए संकेत, कहा-समझौते की संभावनाओं को लेकर हैं आश्वस्त

वॉशिंगटन । व्हाइट हाउस ने कहा है कि ईरान के साथ बातचीत “सार्थक और जारी” है। हालांकि होरमुज़ जलडमरूमध्य को लेकर जारी तनाव अब भी वार्ता की गति और परिणाम...

ईरान की कमर तोड़ने के लिए अमेरिका ने तेल व्यापार से जुड़े देशों को दी सेकेंडरी बैन की चेतावनी

वॉशिंगटन । पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान की वार्ता विफल होने के बाद अमेरिकी सरकार अब तेहरान को घेरने के लिए दूसरा तरीका अपना रही है। अमेरिका का कहना है कि ईरान...

ट्रंप ने इजरायल और लेबनान के बीच 34 साल बाद हो रही वार्ता का किया स्वागत

वॉशिंगटन । अमेरिका ने एक बार फिर से साफ किया है कि इजरायल और लेबनान के बीच संभावित सीजफायर ईरान के साथ उसकी बातचीत का हिस्सा नहीं है। अमेरिका के...

ईरान ने यूरेनियम संवर्धन के अधिकारों पर समझौते से किया इनकार, यूएस पर युद्ध भड़काने का लगाया आरोप

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने कहा कि ईरान अपने न्यूक्लियर संवर्धन अधिकारों से कोई समझौता नहीं करेगा। सरकारी मीडिया ने गुरुवार को बताया कि...

ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर पहुंचे भारत, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा

नई दिल्ली । ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर बुधवार को अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भारत पहुंचे। क्रिश्चियन स्टॉकर इस दौरे पर व्यापार, निवेश और नई तकनीक जैसे खास...

अमेरिका के बिना होर्मुज मिशन की योजना बना रहा है यूरोप : रिपोर्ट

वाशिंगटन । यूरोपीय देश अमेरिका और ईरान के बीच एक महीने से ज्यादा समय तक चले संघर्ष के बाद होर्मुज स्ट्रेट को लेकर एक योजना तैयार कर रहे हैं। यूरोपीय...

मध्य-पूर्व का संघर्ष वैश्विक विकास के लिए खतरा, मुद्रास्फीति की आशंकाएं बढ़ीं

वाशिंगटन । मध्य पूर्व में जारी युद्ध का असर अब पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने चेतावनी दी है कि यह संघर्ष...

दक्षिण कोरिया होर्मुज मुद्दे पर होने वाली बहुपक्षीय बैठक में होगा शामिल

सोल । फ्रांस और ब्रिटेन की अगुवाई में आयोजित की जा रही बहुपक्षीय बैठक में दक्षिण कोरिया भी शामिल होगा। ये बैठक होर्मुज जलडमरूमध्य को स्थिर करने के साझा प्रयासों...

मध्य पूर्व में तनाव के चलते वैश्विक विकास के दृष्टिकोण में आई गिरावट: आईएमएफ

वॉशिंगटन । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को कहा है कि तकनीक निवेश और...

यूएन प्रमुख ने अमेरिका और ईरान से बातचीत जारी रखने की अपील की

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी रखने की अपील की है। यह जानकारी उनके प्रवक्ता ने दी। प्रवक्ता स्टेफान...

संघर्ष जारी रहा तो नई क्षमताओं का इस्तेमाल करेगा आईआरजीसी : ईरान

तेहरान । ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका और इज़राइल के साथ युद्ध जारी रहता है, तो वह अपनी नई सैन्य क्षमताओं...

परमाणु मांगों पर विवाद के बीच अमेरिका और ईरान की वार्ता ठप

वॉशिंगटन । अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि ईरान के साथ वार्ता में “काफी प्रगति” हुई, लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका। अमेरिका अपनी प्रमुख मांगों पर अड़ा रहा,...

editors

Read Previous

नवाब मलिक : इस लड़ाई में मैं अकेला नहीं हूं

Read Next

हैदराबाद के पास एक करोड़ रुपये का गांजा जब्त

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com