ट्रंप ने अपने प्रशासन के दरवाजे हेली के लिए किए बंद लेकिन इस भारतीय अमेरिकी को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

न्यूयॉर्क । अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने निक्की हेली के लिए अपनी सरकार के दरवाजे बंद कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि वह हेली को अपने प्रशासन में शामिल होने के लिए आमंत्रित नहीं करेंगे। हालांकि एक अन्य भारतीय अमेरिकी विवेक रामास्वामी को अहम भूमिका मिलने की संभावनाएं अभी बाकी हैं।

ट्रुथ सोशल पर अपने पोस्ट में, ट्रंप ने यह ऐलान किया कि पूर्व विदेश मंत्री और सेंट्रल इंटेलिजेंस चीफ माइक पोम्पिओ को भी जॉब नहीं देंगे।

रिप्बलिकन नेता ने ट्रुथ सोशल पर कहा, “मैं पूर्व राजदूत निक्की हेली या पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ को ट्रंप प्रशासन में शामिल होने के लिए आमंत्रित नहीं करूंगा।” हालांकि, उन्होंने दोनों की तारीफ भी की, “मुझे पहले उनके साथ काम करके बहुत आनंद आया और मैंने उनकी सराहना की और देश के लिए उनकी सेवा के लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहूंगा।”

एक अन्य भारतीय अमेरिकी और रिपब्लिकन नेता विवेक रामास्वामी को ट्रंप प्रशासन में जगह मिल सकती है। पेंसिल्वेनिया में एक कैंपेन रैली के दौरान, ट्रंप उनकी काफी तारीफ कर चुके हैं।

रैली में ट्रंप ने कहा था कि रामास्वामी ‘बहुत होशियार” हैं और ‘वे किसी ऐसी चीज का हिस्सा बनने जा रहे हैं जो वाकई बहुत बड़ी होगी।’

ट्रंप ने कहा, ‘मैं उन्हें अभी यह नहीं बताना चाहता कि वे किस पद पर हैं। हम सही व्यक्ति को चुनेंगे।” उन्होंने आगे आगे कहा, “हम उन्हें इन बड़े राक्षसों (सरकार में) में से किसी एक का प्रभारी बना सकते हैं और वे किसी भी अन्य व्यक्ति से बेहतर काम करेंगे जिसके बारे में आप सोच सकते हैं।”

हेली कैबिनेट पद संभालने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी बनी थीं, जब ट्रंप ने उन्हें संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया। यह अमेरिका में एक उच्च-स्तरीय पद है।

हेली ने केवल दो साल बाद यह पद छोड़ दिया और चुपचाप दक्षिण कैरोलिना राज्य से बाहर अपना आधार बनाना शुरू कर दिया, जहां वे गवर्नर रह चुकी थीं।

हेली ने रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने की नाकाम कोशिश की। वह सबसे आखिर में उम्मीदवारी की दौड़ से अलग हुईं और फिर पूर्व राष्ट्रपति को समर्थन दिया। इसने ट्रंप को नाराज कर दिया।

हेली ने कहा कि वह ट्रंप के लिए प्रचार करने के लिए तैयार थीं, लेकिन उन्हें रैलियों या किसी भी कार्यक्रम में बोलने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया।

–आईएएनएस

ईरान में हमलों से उठा धुआं पहुंच सकता है पश्चिमी पाकिस्तान, एक्यूआई बिगड़ने का खतरा

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के मौसम विभाग (पीएमडी) ने कहा है कि ईरान में हुए हवाई हमलों के बाद वहां से उठने वाला धुआं और प्रदूषण पाकिस्तान की हवा को भी...

यूएन ने जताई चिंता, तालिबान की पाबंदियों से अफगान महिलाओं तक मदद पहुंचाने में मुश्किल

काबुल । संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) ने चेतावनी दी है कि अफगानिस्तान में महिलाओं पर लगाए गए प्रतिबंध देश की तरक्की को नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्थानीय मीडिया के...

मध्य पूर्व संकट: ईरान में भारतीय दूतावास की अपील, ‘लैंड बॉर्डर से दूर रहें, सतर्कता बरतें’

तेहरान । अमेरिका और इजरायल के ईरान पर संयुक्त सैन्य हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। हालात को देखते हुए भारत सरकार ने सोमवार को एक...

मिडिल ईस्ट संकट से बाधित इंडिगो की लंदन-मुंबई फ्लाइट 10 मार्च को भरेगी उड़ान

नई दिल्ली । भारत की सबसे किफायती माने जाने वाली एयरलाइन इंडिगो मिडिल ईस्ट संकट की वजह से 8 मार्च को मुंबई-लंदन उड़ान पूरी नहीं कर पाई थी। अब 10...

यूएई का दावा: ईरान की 12 बैलिस्टिक मिसाइलें और 17 ड्रोन मार गिराए

अबू धाबी । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने ईरान की ओर से दागी गई कई बैलिस्टिक मिसाइलों और...

सीबीएसई का बड़ा फैसला: कतर में 12 मार्च से होने वाली बोर्ड परीक्षाएं स्थगित

दोहा । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, यानी सीबीएसई, ने कतर में 12 मार्च से आयोजित होने वाली 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक नया सर्कुलर जारी किया है। कतर...

ईरान में 400 से ज्यादा ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक: इजरायल

तेल अवीव । इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसकी वायुसेना ने ईरान में 400 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। इनमें बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर और...

कट्टरपंथ फैलाने के लिए आतंकी संगठनों ने सोशल मीडिया को बनाया अपना हथियार, ये रिपोर्ट चौंका देगी

नई दिल्ली । आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया के जरिए जानकारी और खबरें बहुत तेजी से लोगों तक पहुंचती हैं। लोग तुरंत घटनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते...

नॉर्वे में अमेरिकी दूतावास धमाका मामला: पुलिस ने जताई ‘आतंकी साजिश’ की आशंका

ओस्लो । नॉर्वे पुलिस ने रविवार तड़के राजधानी स्थित यूएस दूतावास में हुए जोरदार धमाके के मकसद को लेकर बड़ी टिप्पणी दी है, कहा है कि ये आतंकी हमला हो...

ऊर्जा केंद्रों पर हमला खतरनाक, ये वॉर क्राइम जो इंसानियत के खिलाफ: ईरान

तेहरान । इजरायल ने रविवार को दावा किया कि उसने ईरान के तेल ठिकानों को निशाना बनाया है। तेहरान और आसपास के शहरों में स्ट्राइक की वजह से पूरा आसमान...

नेपाल: आरएसपी की ‘महिला ब्रिगेड’ ने कर दिया कमाल, भारी जनसमर्थन के साथ बनाया खास मुकाम

काठमांडू । नेपाल के हालिया संसदीय चुनावों में राष्ट्रीय स्वतंत्रता पार्टी (आरएसपी) ने सिर्फ राजनीतिक सफलता ही नहीं हासिल की, बल्कि महिला प्रतिनिधित्व के मामले में भी एक उल्लेखनीय उदाहरण...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पाकिस्तानी पुलिस ने औरतों को नहीं करने दिया मार्च, हिरासत में लिया

इस्लामाबाद । पाकिस्तान की राजधानी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रस्तावित रैली से पहले पुलिस ने महिला अधिकार कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत...

admin

Read Previous

इन-सॉल्यूशन ग्लोबल को पीपीआई इशू करने को लेकर आरबीआई से मिला अप्रूवल

Read Next

इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच युद्ध विराम की कोशिशों में शामिल होने के लिए रूस तैयार: रिपोर्ट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com