पंजशीर के विद्रोही गुट ने तालिबान की ओर से प्रांत पर कब्जे के दावे का किया खंडन

नई दिल्ली: पंजशीर के विद्रोही गुट ने तालिबान की ओर से प्रांत पर कब्जा करने के दावे का खंडन किया है। नेशनल रेसिस्टेंस फ्रंट (एनआरएफ) ने एक ट्वीट में कहा, तालिबान का पंजशीर पर कब्जा करने का दावा झूठा है। एनआरएफ बल लड़ाई जारी रखने के लिए घाटी में सभी रणनीतिक पदों पर मौजूद हैं। हम अफगानिस्तान के लोगों को आश्वस्त करते हैं कि तालिबान और उनके सहयोगियों के खिलाफ संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक न्याय और स्वतंत्रता नहीं मिलती।

दावा किया गया है कि तालिबानी लड़ाकों ने आखिरी होल्डआउट पंजशीर प्रांत पर पूरी तरह कब्जा कर लिया है।

खामा न्यूज ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि कार्यवाहक संस्कृति और सूचना मंत्री एवं तालिबान के प्रवक्ता, जबीउल्लाह मुजाहिद ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रव्यापी सुरक्षा की स्थापना के उनके प्रयास सफल रहे हैं और प्रांत को अल्लाह की मदद और लोगों के समर्थन से हासिल कर लिया गया है।

पंजशीर प्रांत में पिछले सात दिनों से तालिबान और प्रतिरोधी बलों के बीच भारी संघर्ष हो रहा है, जिसके दौरान दोनों पक्षों में काफी लोग हताहत हुए हैं।

बयान के अनुसार, कुछ प्रतिरोधी बल मारे गए हैं, जबकि अन्य प्रांत छोड़कर भाग गए हैं।

बयान में कहा गया है, हम पंजशीर के लोगों को भेदभावपूर्ण व्यवहार के अधीन नहीं होने का आश्वासन देते हैं, वे हमारे भाई हैं और संयुक्त रूप से अफगानिस्तान के विकास के लिए काम करेंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, पंजशीर प्रांत में रविवार रात के संघर्ष में, प्रतिरोध बलों के एक प्रमुख कमांडर जनरल अब्दुल वोदोद और सेना के प्रवक्ता फहीम दशती मारे गए।

इससे पहले, प्रतिरोधी बल के सह-नेता अहमद मसूद ने तालिबान के साथ बातचीत की पेशकश की है, जिसे तालिबान ने अस्वीकार कर दिया है।

–आईएएनएस

कोहिनूर को लेकर न्यूयार्क के मेयर का बड़ा बयान, बोले-हीरा भारत से की ब्रिटिश लूट का प्रतीक

न्यूयॉर्क । उपनिवेश-विरोधी बयानों से सुर्खियों में रहने वाले न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा है कि अगर ब्रिटेन के किंग चार्ल्स उनसे मिलते, तो वे उनसे कोहिनूर...

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव से तेल आपूर्ति पर खतरा, अमेरिकी सांसदों ने महंगाई और बढ़ने की आशंका

वॉशिंगटन | अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। अलग-अलग राज्यों में तेल की कीमतें 90 रुपए से लेकर...

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने जमा राशि में अंतर की रिपोर्ट्स को खारिज किया

मुंबई । सरकारी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने गुरुवार को उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया, जिसमें जमा राशि में अंतर की बात कही गई थी। साथ ही कहा...

नेपाली एयरलाइंस ने नेटवर्क मैप में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया, बवाल मचने पर मांगी माफी

काठमांडू । नेपाल की सरकारी स्वामित्व वाली नेपाल एयरलाइंस ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने नेटवर्क मैप में भारत के जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाने...

होर्मुज शिपिंग पर हमलों की भारत ने की निंदा, फ्री नेविगेशन फिर से शुरू करने की उठाई मांग

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल शिपिंग पर हुए हमलों की निंदा की और फ्री नेविगेशन को फिर से शुरू करने की...

अमेरिका का साइबर ऑपरेशन स्ट्रैटेजी के मामले में चीन पर फोकस, सीनियर कमांडर ने क्षमता बढ़ाने की दी चेतावनी

वाशिंगटन । अमेरिका अपनी लंबे समय की रणनीतिक चुनौती के तौर पर चीन पर अपना मिलिट्री फोकस बढ़ा रहा है। अमेरिका के सीनियर कमांडरों ने चेतावनी दी है कि बढ़ते...

अमेरिका में ब्रिटेन के पूर्व राजदूत मैंडेलसन मामले में ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर की नहीं होगी जांच

लंदन । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के खिलाफ ब्रिटेन के पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन मामले की जांच नहीं होगी। हाउस ऑफ कॉमन्स में वोटिंग के बाद यह फैसला लिया...

न्यूजीलैंड के लिए भारत के साथ आगे बढ़ने का बहुत बड़ा मौका है: एफटीए डील पर बोले पीएम लक्सन

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाल ही में मुक्त व्यापार समझौता हुआ है। एफटीए को लेकर प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने कहा कि ये डील न्यूजीलैंड के लिए...

ओमान के सुल्तान से मिले ईरान के विदेश मंत्री अराघची, पुतिन से भी करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची पाकिस्तान के दौरे के बाद ओमान पहुंचे। अराघची ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल और विदेश मंत्री सैय्यद...

ट्रंप ने की 30 दिनों के भीतर फिर से व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर आयोजित करने की अपील

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर को 30 दिनों के भीतर फिर से आयोजित किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि...

जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, पीएम ताकाइची ने लोगों को अलर्ट रहने की दी चेतावनी

टोक्यो । सोमवार सुबह उत्तरी जापान के एक हिस्से में 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए। हालांकि, किसी नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।...

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान शूटिंग पर बराक ओबामा बोले- लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है

वाशिंगटन । अमेरिका के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई शूटिंग के बाद आरोपी को पकड़ा जा चुका है। अमेरिकी एजेंसी मामले की जांच कर रही है और ये पता...

editors

Read Previous

बांग्लादेश के खिलाफ जानकारी की कमी ऑस्ट्रेलिया के खराब प्रदर्शन का कारण रही : पोंटिंग

Read Next

अमीरी और गरीबी की खाई

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com