लंदन में चर्चिल का पुराना युद्ध कार्यालय हिंदुजा समूह के नए डीलक्स होटल के रूप में फिर से खोला जाएगा

मुंबई : 109 साल पुराने हिंदुजा समूह ने लंदन में ओल्ड वॉर ऑफिस (ओडब्ल्यूओ) को बहाल करने और इसे एक लक्जरी होटल के रूप में फिर से खोलने के लिए रैफल्स होटल एंड रिसॉर्ट्स के साथ समझौता किया है। एक अधिकारी ने यहां मंगलवार को यह जानकारी दी।

ओडब्ल्यूओ – जहां से तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने देश के द्वितीय विश्‍व युद्ध के प्रयासों का मार्गदर्शन किया था, का 26 सितंबर को नए अवतार में उद्घाटन किया जाएगा।

परियोजना की देखरेख करने वाले संजय हिंदुजा ने कहा, “जब हम व्हाइटहॉल आए, तो टीम इस राजसी इमारत के आकार और सुंदरता देखकर दंग रह गई। इसे इसके मूल गौरव को बहाल करने और इसमें नई जान फूंकते हुए इसकी विरासत को श्रद्धांजलि देने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है।“

उन्‍होंने कहा, “हिंदुजा परिवार ने आठ साल पहले डाउनिंग स्ट्रीट के सामने व्हाइटहॉल पर प्रतिष्ठित इमारत का अधिग्रहण किया था और फिर रैफल्स होटल्स के साथ मिलकर इसे लक्जरी आवासों, रेस्तरां और स्पा के साथ एक असाधारण केंद्र में बदलने के लिए “एक ऐसी विरासत बनाई जो कालातीत और नायाब दोनों है।”

ब्रिटिश वास्तुकार विलियम यंग द्वारा डिज़ाइन किया गया, ओडब्ल्यूओ 1906 में पूरा हुआ था और पहले यह व्हाइटहॉल के मूल महल का स्थान था।

तब से इसने विश्‍व को प्रभावित करने वाली कई घटनाओं को देखा, जब चर्चिल और डेविड लॉयड जॉर्ज जैसे प्रभावशाली राजनीतिक और सैन्य नेता सत्ता में थे।

रैफल्स लंदन के प्रबंध निदेशक फ़िलिप लेबोउफ़ ने कहा, “रैफल्स लंदन में ओडब्ल्यूओ का इतिहास इसकी शानदार वास्तुकला, सावधानी से चुने गए आंतरिक सज्जा और विशाल हेरिटेज सुइट्स के माध्यम से जीवित है, और आगंतुकों को वहां विश्व स्तरीय रेस्तरां और बार की विस्तृत श्रृंखला के साथ पसंद का विकल्प मिलेगा।”

एक्कोर के अध्यक्ष और सीईओ, सेबेस्टियन ब्रेज़िन ने कहा कि हर कोई इस ऐतिहासिक परियोजना का हिस्सा बनकर सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रहा है, जिसने संभवतः दुनिया का सबसे विस्मयकारी होटल बनने की सभी उम्मीदों को पार कर लिया है।

आईएएनएस

सिएरा लिओन के राष्ट्रपति के साथ सीएमजी का विशेष साक्षात्कार

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने हाल में अमेरिका के न्यूयॉर्क में सिएरा लिओन के राष्ट्रपति जूलियस माडा बायो का इंटरव्यू किया। इस मौके पर बायो ने कहा कि...

ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि इलाही का बड़ा बयान, युद्ध को बताया आशीर्वाद

नई दिल्ली । भारत में ईरानी सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि अब्दुल माजिद हकीम इलाही ने मध्य पूर्व की राजनीति, अमेरिका की भूमिका और हालिया युद्ध को लेकर खुलकर अपनी बात...

पीएमए ने दी चेतावनी, पाकिस्तान में ‘मानव-निर्मित महामारी’ का खतरा

इस्लामाबाद । पाकिस्तान मेडिकल एसोसिएशन (पीएमए) ने देश में एक “मानव-निर्मित महामारी” फैलने की चेतावनी दी है। पीएमए का कहना है कि देशभर में बैन होने के बावजूद फिर से...

सरकार और प्रशासन चारधाम के तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं : हरीश रावत

देहरादून । उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुक्रवार को विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र और राज्यों की राजनीति पर टिप्पणी की है।...

टेक्सास के हिल कंट्री इलाके में विंबर्ली के पास छोटा विमान क्रैश, पांच लोगों की मौत

वाशिंगटन । टेक्सास के हिल कंट्री इलाके में विंबर्ली के पास 30 अप्रैल की रात एक छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई।...

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना का श्रमिक दिवस संदेश, ‘डेढ़ दशक में जो हमने कमाया उसे यूनुस सरकार ने गंवाया’

ढाका । शुक्रवार को विश्व श्रमिक दिवस के मौके पर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने देश की वर्तमान स्थिति को चिंतनीय बताया। हसीना ने कहा कि पिछले...

मिडिल ईस्ट संकट लंबा खिंचने का खतरा, सप्लाई बाधित रहने से मंदी की आशंका: सिंगापुर पीएम

सिंगापुर । सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि मिडिल ईस्ट संकट से पैदा हुई सप्लाई बाधाएं आने वाले कई महीनों तक जारी रह सकती हैं।...

भारत-यूएई सीईपीए से व्यापार में मजबूत बढ़ोतरी और व्यवसायों को नए अवसर मिल रहे हैं: पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत-यूएई व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) व्यापार को तेजी से बढ़ा रहा है और भारतीय...

आईसीएसआईएल में डेटा एंट्री ऑपरेटर सहित 20 पदों पर वैकेंसी, इस दिन वॉक-इन इंटरव्यू

नई दिल्ली । इंटेलीजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (आईसीएसआईएल) ने डेटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) के 10 और एमटीएस के 10 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके...

ताइवान का चीन पर बड़ा आरोप, वियतनाम के रास्ते सब्जियां भेज रहा बीजिंग

ताइपे । ताइवान ने चीन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजिंग वियतनाम के रास्ते सब्जियां भेजकर आयात प्रतिबंधों से बचने की कोशिश कर रहा है। ताइवान सरकार...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए बड़ी उपलब्धि, 15 जून से शुरू होंगी फ्लाइट

नोएडा । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए एक बड़ी और बहुप्रतीक्षित खबर सामने आई है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि यहां से आम यात्रियों...

कोहिनूर को लेकर न्यूयार्क के मेयर का बड़ा बयान, बोले-हीरा भारत से की ब्रिटिश लूट का प्रतीक

न्यूयॉर्क । उपनिवेश-विरोधी बयानों से सुर्खियों में रहने वाले न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा है कि अगर ब्रिटेन के किंग चार्ल्स उनसे मिलते, तो वे उनसे कोहिनूर...

admin

Read Previous

रेरा ने बकाया राशि पर लिया एक्शन, सुपरटेक और जेपी एसोशिएट के ऑफिस किए सील

Read Next

ईडी, आईटी ने सपा नेता आजम खान से जुड़े ठिकानों पर की छापेमारी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com