2005 के आतंकी हमलों से भी ज्यादा भयावह है बांग्लादेश की मौजूदा अराजकता

नई दिल्ली । दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के पड़ोसी बांग्लादेश की आजादी के 53 साल के इतिहास में हिंसा और अराजकता कोई नई बात नहीं है। वहां दो बार तख्ता पलट हो चुका है। इसके अलावा शेख हसीना से पहले एक और मौके पर प्रधानमंत्री (काजी जफर अहमद, दिसंबर 1990) को देश छोड़कर भागना पड़ा था।

मौजूदा समय में देश अराजकता के जिस दौर से गुजर रहा है, वह कम से कम इस सदी की सबसे खराब स्थिति है – 2005 के आतंकी हमलों से भी खराब, जब आधे घंटे के भीतर 300 स्थानों पर हुए बम विस्फोट ने बांग्लादेश को दहला दिया था।

करीब एक महीने से जारी आरक्षण विरोधी आंदोलन के हिंसात्मक होने के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना 5 अगस्त को पद से इस्तीफा देने के बाद अपना देश छोड़कर भारत चली आईं। लेकिन उनके इस्तीफे के बाद बाद भी देश में हिंसा समाप्त नहीं हुई। उल्टा इसमें और तेजी आ गई। अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं, को निशाना बनाया गया। उनके घरों और मंदिरों में तोड़फोड़ की गई। कई लोगों की जानें गईं और कई अन्य घायल हो गए।

अराजकता की इस स्थिति ने एक बार फिर 17 अगस्त 2005 की याद लोगों के जेहन में ताजा कर दी। उस दिन बांग्लादेश के 64 जिलों में से 63 में 300 स्थानों पर आधे घंटे के भीतर लगभग 500 बम विस्फोट हुए। राजधानी ढाका में सरकार के सचिवालय, सुप्रीम कोर्ट परिसर, प्रधानमंत्री कार्यालय, ढाका विश्वविद्यालय परिसर, ढाका शेरेटन होटल और जिया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास भी विस्फोट हुए। बम धमाकों में कम से कम 115 लोग घायल हो गए। इसके बाद पूरे देश में अराजकता फैल गई। आतंकवादी संगठन जमातुल मुजाहिदीन बांग्लादेश ने हमलों की जिम्मेदारी ली थी।

आज की स्थिति इसलिए खतरनाक है कि हिंसा का दौर आधे घंटे तक सीमित नहीं है। करीब दो महीने से यह जारी है। इसमें अराजकता फैलाने वाले चंद आतंकवादी नहीं, बल्कि देश के आम लोग हैं। देश के बहुसंख्यकों और अल्पसंख्यकों के बीच जो दरार बढ़ी है, उसे पाटने में शायद दशकों का समय लगे।

यूं तो शेख हसीना की सरकार के खिलाफ लोकतंत्र समर्थक समूहों ने पिछले कुछ वर्षों में कई आंदोलन किए, लेकिन जिस आंदोलन ने उन्हें प्रधानमंत्री का पद और देश छोड़ने को विवश कर दिया उसकी शुरुआत जून में हुई। वर्ष 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के रिश्तेदारों को नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण को पुनः बहाल करने के फैसले से छात्रों को लगा कि उनका हक छीना जा रहा है।

उन्होंने आंदोलन शुरू कर दिया। धीरे-धीरे आरक्षण के विरोध में शुरू हुआ आंदोलन सरकार विरोधी हो गया। स्थानीय समाचार पत्र डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, 5 अगस्त तक आरक्षण और सरकार विरोधी हिंसा में कम से कम 93 लोगों की मौत हो गई थी। आखिरकार शेख हसीना को देश छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।

प्रधानमंत्री के इस्तीफे के बाद उसी रात छात्र नेता नाहिद इस्लाम ने देश में अंतरिम सरकार के गठन और नए सिरे से चुनाव की घोषणा की, लेकिन इससे हिंसा में कोई कमी नहीं आई। बांग्लादेश हिंदू बुद्धिस्ट क्रिश्चियन यूनिटी काउंसिल और बांग्लादेश पूजा उद्दीपन परिषद द्वारा 9 अगस्त को जारी आंकड़ों के अनुसार, उस तारीख तक सरकार पतन के बाद 52 जिलों में अल्पसंख्यक समुदायों पर कम से कम 205 हमले हुए थे।

इसी बीच, 8 अगस्त को अंतरिम सरकार ने शपथ ग्रहण किया। नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। बांग्लादेश में नियम है कि प्रधानमंत्री का पद रिक्त होने की स्थिति में मुख्य सलाहकार के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनती है, जिसकी देखरेख में 90 दिन के भीतर चुनाव होते हैं।

स्थानीय मीडिया की मानें तो अराजकता के मौजूदा हालात में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी बढ़ गई है। रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में अंतरिम सरकार पर न सिर्फ देश में चुनाव कराकर लोकतंत्र बहाल करने की जिम्मेदारी है, बल्कि उसके समक्ष मौजूदा हालात को काबू में करने और चुनाव के लिए देश में शांतिपूर्ण माहौल बनाने की बड़ी चुनौती भी है।

–आईएएनएस

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए ‘साहसी बने रहें : मैकी सैल

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधार की दिशा में “हमें साहसी बने रहना होगा”, यह बात संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद के उम्मीदवार मैकी सैल ने कही।...

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर ने भारत को बताया ‘कठिन बाजार’

वाशिंगटन । अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर ने प्रतिनिधियों से कहा कि भारत अभी भी अमेरिका के लिए व्यापार के लिहाज से सबसे कठिन बाजारों में से एक है।...

कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका के बीच अमेरिका ने रूसी तेल पर छूट का बचाव किया

वाशिंगटन । अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने रूस के तेल पर लगाए गए प्रतिबंधों में दी गई अस्थायी छूट का बचाव किया। उन्होंने कहा कि इस फैसले से...

लेबनान में इजरायली हमले में एक और शांति सैनिक की मौत, यूएन महासचिव गुटेरेस ने जताया दुख

संयुक्त राष्ट्र । लेबनान में इजरायली हमले में एक फ्रांसीसी सैनिक की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र ने इजरायली हमले में मारे गए फ्रांसीसी सैनिकों को लेकर चिंता जाहिर की...

अमेरिकी विदेश विभाग ने एयरस्पेस फिर से खुलने के बाद अमेरिकियों को ईरान छोड़ने की दी सलाह

वाशिंगटन । अमेरिकी विदेश विभाग ने ईरान में मौजूद अमेरिकी नागरिकों से देश छोड़ने की अपील की है, क्योंकि मध्य पूर्वी देश ने आंशिक रूप से अपना हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस)...

इजरायली हमले में लेबनानी पत्रकार की मौत पर भड़के पीएम नवाफ, बोले-इजरायल के लिए अब यह आम हो गया है

बेरूत । लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी (एनएनए) ने बताया कि दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमलों में एक पत्रकार समेत पांच लोग मारे गए। इजरायल और लेबनान के बीच 10...

सिबी जॉर्ज ने एंटोनियो गुटेरेस से की मुलाकात, बहुपक्षवाद में भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया

नई दिल्ली । भारत के विदेश सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की। उन्होंने बहुपक्षवाद के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया और...

लंबे समय तक नहीं टिक पाएगी ईरान की व्यवस्था: पूर्व अमेरिकी एनएसए

वॉशिंगटन । अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर को बढ़ाने का ऐलान किया। इस बीच पूर्व अमेरिकी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर एचआर मैकमास्टर...

पहलगाम हमले के एक साल: अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया ने कहा, ‘किसी भी रूप में आतंक अस्वीकार’

नई दिल्ली । पहलगाम आतंकी हमले को एक साल बीत चुके हैं। पहली बरसी पर भारत में अर्जेंटीना के राजदूत, मारियानो कॉसिनो और ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने पीड़ितों...

ईरान पर आर्थिक दबाव तेज, हर दिन 50 करोड़ डॉलर का नुकसान : ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान की हालिया संघर्ष का अर्थव्यवस्था पर गंभीर दबाव पड़ रहा है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक छोटे...

इजरायल का 78वां स्वतंत्रता दिवस, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दी बधाई

नई दिल्ली । विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इजरायल के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर वहां की सरकार और जनता को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने दोनों देशों की विशेष रणनीतिक साझेदारी...

ओमान तट के पास कंटेनर जहाज पर फायरिंग, ईरान ने दिया कानून का हवाला

तेहरान/लंदन । ओमान के तट के पास एक कंटेनर जहाज पर कथित फायरिंग और हस्तक्षेप की घटना ने क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ईरान की अर्ध-सरकारी...

admin

Read Previous

गाजा में इजरायली बमबारी में कम से कम 16 फिलिस्तीनी मारे गए

Read Next

सेशेल्स के राष्ट्रपति रामकलावन का सीएमजी ने लिया विशेष साक्षात्कार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com