गाजा में इजरायली बमबारी में कम से कम 16 फिलिस्तीनी मारे गए

तेल अवीव । मध्य गाजा पट्टी के अल-जवैदा क्षेत्र में इजरायली बमबारी में कम से कम 16 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। फिलिस्तीनी आधिकारिक समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएफए ने शनिवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, डब्ल्यूएएफए ने कहा कि इजरायली युद्धक विमानों ने अल-जवैदा के प्रवेश द्वार के पास रात भर बमबारी की, जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गए। घायलों को दीर अल-बलाह शहर के एक अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है।

इजराइल रक्षा बलों ने शनिवार को एक बयान में कहा कि वह मध्य और दक्षिणी गाजा पट्टी में अभियान जारी रखे हुए है। पिछले दिनों, इजरायली वायु सेना के विमानों ने सैन्य संरचनाओं, हथियार भंडारण सुविधाओं सहित लगभग 40 लक्ष्यों को नष्ट कर दिया है।

मालूम हो कि, इजराइल के सरकारी स्वामित्व वाले कान टीवी समाचार ने शुक्रवार देर रात दावा किया था कि गाजा पट्टी में इजराइली सेना की लड़ाई समाप्त हो गई है।

सीनियर सुरक्षा अधिकारियों का हवाला देते हुए, कान टीवी ने कहा कि सामान्य तौर पर, फिलिस्तीनी क्षेत्र में इजरायली सेना की गतिविधि खत्म हो गई है। लेकिन, इजरायल नई खुफिया जानकारी होने पर गाजा में वापस आ सकता है और फिर से प्रवेश कर सकता है।

ज्ञात हो कि, इजराइल ने गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ व्यापक आक्रामक अभियान चलाया हुआ है। 7 अक्टूबर, 2023 में हमास के द्वारा दक्षिणी इजराइल बॉर्डर पर किए गए हमले के बाद इजरायल का हमास के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी है। इस हमले में 1,200 लोग मारे गए थे और 250 लोगों को बंधक बना लिया गया था।

गाजा स्थित स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि गाजा पट्टी पर चल रहे इजरायली हमलों में फिलिस्तीनियों की मौत की संख्या बढ़कर 40,005 हो गई है।

–आईएएनएस

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए ‘साहसी बने रहें : मैकी सैल

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधार की दिशा में “हमें साहसी बने रहना होगा”, यह बात संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद के उम्मीदवार मैकी सैल ने कही।...

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर ने भारत को बताया ‘कठिन बाजार’

वाशिंगटन । अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर ने प्रतिनिधियों से कहा कि भारत अभी भी अमेरिका के लिए व्यापार के लिहाज से सबसे कठिन बाजारों में से एक है।...

कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका के बीच अमेरिका ने रूसी तेल पर छूट का बचाव किया

वाशिंगटन । अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने रूस के तेल पर लगाए गए प्रतिबंधों में दी गई अस्थायी छूट का बचाव किया। उन्होंने कहा कि इस फैसले से...

लेबनान में इजरायली हमले में एक और शांति सैनिक की मौत, यूएन महासचिव गुटेरेस ने जताया दुख

संयुक्त राष्ट्र । लेबनान में इजरायली हमले में एक फ्रांसीसी सैनिक की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र ने इजरायली हमले में मारे गए फ्रांसीसी सैनिकों को लेकर चिंता जाहिर की...

अमेरिकी विदेश विभाग ने एयरस्पेस फिर से खुलने के बाद अमेरिकियों को ईरान छोड़ने की दी सलाह

वाशिंगटन । अमेरिकी विदेश विभाग ने ईरान में मौजूद अमेरिकी नागरिकों से देश छोड़ने की अपील की है, क्योंकि मध्य पूर्वी देश ने आंशिक रूप से अपना हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस)...

इजरायली हमले में लेबनानी पत्रकार की मौत पर भड़के पीएम नवाफ, बोले-इजरायल के लिए अब यह आम हो गया है

बेरूत । लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी (एनएनए) ने बताया कि दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमलों में एक पत्रकार समेत पांच लोग मारे गए। इजरायल और लेबनान के बीच 10...

सिबी जॉर्ज ने एंटोनियो गुटेरेस से की मुलाकात, बहुपक्षवाद में भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया

नई दिल्ली । भारत के विदेश सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की। उन्होंने बहुपक्षवाद के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया और...

लंबे समय तक नहीं टिक पाएगी ईरान की व्यवस्था: पूर्व अमेरिकी एनएसए

वॉशिंगटन । अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर को बढ़ाने का ऐलान किया। इस बीच पूर्व अमेरिकी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर एचआर मैकमास्टर...

पहलगाम हमले के एक साल: अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया ने कहा, ‘किसी भी रूप में आतंक अस्वीकार’

नई दिल्ली । पहलगाम आतंकी हमले को एक साल बीत चुके हैं। पहली बरसी पर भारत में अर्जेंटीना के राजदूत, मारियानो कॉसिनो और ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने पीड़ितों...

ईरान पर आर्थिक दबाव तेज, हर दिन 50 करोड़ डॉलर का नुकसान : ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान की हालिया संघर्ष का अर्थव्यवस्था पर गंभीर दबाव पड़ रहा है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक छोटे...

इजरायल का 78वां स्वतंत्रता दिवस, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दी बधाई

नई दिल्ली । विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इजरायल के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर वहां की सरकार और जनता को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने दोनों देशों की विशेष रणनीतिक साझेदारी...

ओमान तट के पास कंटेनर जहाज पर फायरिंग, ईरान ने दिया कानून का हवाला

तेहरान/लंदन । ओमान के तट के पास एक कंटेनर जहाज पर कथित फायरिंग और हस्तक्षेप की घटना ने क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ईरान की अर्ध-सरकारी...

admin

Read Previous

कोलकाता रेप-मर्डर केस : बेंगलुरु मेडिकवर हॉस्पिटल्स के छात्रों और डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन

Read Next

2005 के आतंकी हमलों से भी ज्यादा भयावह है बांग्लादेश की मौजूदा अराजकता

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com