लड़के ने लड़की के शरीर पर अपना नाम लिखवाने के लिए किया मजबूर, गिरफ्तार

लखनऊ : 25 वर्षीय एक नसिर्ंग छात्र को एक लड़की को अपने निजी अंगों पर ब्लेड से अपना नाम लिखने के लिए मजबूर करने और फिर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने चाकू की नोंक पर युवती को धमकाया। बात न मानने पर उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी भी दी थी। 21 वर्षीय पीड़िता के माता-पिता ने व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के अनुसार पीड़िता और आरोपी लखनऊ के एक निजी संस्थान से नसिर्ंग का कोर्स कर रहे हैं। दोनों इन दिनों मॉल क्षेत्र स्थित सीएचसी में इंटर्नशिप कर रहे हैं।

एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहा, “आरोपी अवेंद्र सोनवाली ने लड़की से दोस्ती की और अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने के लिए उसका मोबाइल नंबर हासिल किया। उसने व्हाट्सएप कॉल के जरिए लड़की से बात करनी शुरू कर दी। उसने लड़की से कहा कि वह उससे प्यार करता है और शादी करना चाहता है, लेकिन लड़की ने इसकी सहमति नहीं दी।”

” वह उस कमरे में भी गया जहां लड़की रह रही थी और चाकू की नोंक पर अश्लील वीडियो बनाए। उसने पीड़िता को धमकी दी कि वह उससे शादी करे या परिणाम भुगतें।”

एडीसीपी ने कहा कि, “हाल ही में उसने फिर से लड़की को एक वीडियो कॉल किया और उससे कहा कि अगर उसने उससे शादी नहीं की तो वह उसे और उसके माता-पिता को मार डालेगा।”

उसने लड़की से कहा कि वह उसे वीडियो कॉल पर अपना खून दिखाए।

सिन्हा ने बताया कि बाद में उसने वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाल दिया और यह खबर लड़की के माता-पिता तक पहुंच गई, जिन्होंने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई।

सिन्हा ने कहा, “सोमवार को लड़की ने पुलिस और न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराया, जिसके आधार पर हमने आरोपी की गिरफ्तारी की।”

–आईएएनएस

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

admin

Read Previous

जम्मू-कश्मीर के डीजी जेल हेमंत कुमार लोहिया जम्मू आवास में मृत पाए गए

Read Next

महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए शेड्यूल का ऐलान, भारत 12 फरवरी को पाकिस्तान से भिड़ेगा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com