Closeup Businessman signing a contract investment professional document agreement on the table with pen.
नई दिल्ली : अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) और वैज्ञानिक एवं तकनीकी शब्दावली आयोग (सीएसटीटी) के बीच बुधवार को एक (एम ओ यू) समझौता करार पर हस्ताक्षर हुए। इसके साथ ही आने वाले दिनों में तकनीकी एवं वैज्ञानिक शब्दावली, सिद्धांत(टर्म) का ज्ञान छात्रों को उनकी अपनी भाषा में भी मिल सकेगा। दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं में वैज्ञानिक और तकनीकी शब्दों को परिभाषित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
एमओयू भारतीय भाषाओं में इंजीनियरिंग और तकनीकी शिक्षा का विस्तार करने के एआईसीटीई के उद्देश्य को और अधिक विस्तार देने के अनुरूप है।
नियामक(रेगुलेटरी) निकाय ने इससे पूर्व ही 218 इंजीनियरिंग पुस्तकों को 11 भारतीय भाषाओं में अनुवाद किया है। तकनीकी शब्दावली का भारतीय भाषाओं में मानकीकरण और राज्य सरकारों, विश्वविद्यालयों, भारतीय पाठ्य-पुस्तक बोर्डों और राज्य ग्रंथ अकादमी आदि के साथ सहयोग करके उनके उपयोग को व्यापक रूप से प्रचार करने के उद्देश्य में सीएसटीटी के साथ ये नवीनतम प्रयास है।
एमओयू के तहत तकनीकी एवं वैज्ञानिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हिंदी और अन्य आधुनिक भारतीय भाषाओं में शिक्षण प्रक्रिया, पाठ्यपुस्तकों के रूप में सामग्री निर्माण, फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी), स्किलिंग, और व्यावसायिक शिक्षा और प्रौद्योगिकी का स्थानीयकरण पर एआईसीटीई और सीएसटीटी दोनों ही मिलकर साथ काम करेंगे।











