शनचो-17 के अंतरिक्ष यात्रियों ने दूसरी बार अंतरिक्ष यान से बाहर निकलकर काम किए

बीजिंग । चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय से शनिवार को मिली खबर के अनुसार, दोपहर बाद 1 बजकर 32 मिनट पर, अंतरिक्ष केबिन से बाहर निकलकर 8 घंटे की गतिविधि में चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष यान शनचो-17 के अंतरिक्ष यात्री थांग होंगपो, थांग शंगच्ये और च्यांग शिनलिन ने सहयोग करते हुए अंतरिक्ष स्टेशन के रोबोटिक आर्म और ग्राउंड वैज्ञानिक शोधकर्ताओं के सहयोग व समर्थन से, सभी निर्धारित कार्यों को पूरा किया है।

अंतरिक्ष यात्री थांग होंगपो और च्यांग शिनलिन सुरक्षित रूप से वनथ्येन प्रायोगिक केबिन में लौट आए हैं, और शनचो-17 अंतरिक्ष यात्री दल की केबिन से बाहर निकल कर दूसरी गतिविधि पूरी तरह सफल रही।

21 दिसंबर 2023 को शनचो-17 अंतरिक्ष यात्रियों ने केबिन से निकलकर अपनी पहली अंतरिक्ष गतिविधि सफलतापूर्वक पूरी की। लगभग 7.5 घंटे की गतिविधियों में, तीनों अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष स्टेशन के रोबोटिक हाथ और ग्राउंड वैज्ञानिक शोधकर्ताओं के समर्थन से थ्येन-ह कोर मॉड्यूल सौर विंग रखरखाव परीक्षण जैसे निर्धारित कार्य पूरे किए।

इस बार की गतिविधि में, केबिन से बाहर निकल कर रखरखाव परीक्षण के आधार पर, तीनों अंतरिक्ष यात्रियों ने थ्येन-ह मुख्य केबिन के सौर विंग रखरखाव कार्य को पूरा किया, और शुरू में अंतरिक्ष में छोटे कणों के टकराव से होने वाले प्रभाव को समाप्त किया।

मूल्यांकन और विश्लेषण के बाद, सौर विंग बिजली उत्पादन का प्रदर्शन सामान्य स्थिति में है। बताया गया है कि यह पहली बार है कि चीनी अंतरिक्ष यात्रियों ने कक्षा में अंतरिक्ष यान केबिन के बाहर सुविधाओं के रखरखाव कार्य को पूरा किया है। इस गतिविधि के दौरान, अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष स्टेशन केबिन की स्थिति का भी निरीक्षण किया।

योजनानुसार, शनचो-17 मानवयुक्त मिशन के दौरान बड़ी संख्या में अंतरिक्ष विज्ञान प्रयोग और प्रौद्योगिकी परीक्षण भी किए जाएंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

इजरायली रक्षा मंत्री का दावा- ‘ईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी मारे गए’, तेहरान ने नहीं की पुष्टि

तेल अवीव । इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी मिसाइल हमले में मारे गए हैं। हालांकि...

वियतनाम के प्रधानमंत्री और चीनी विदेश मंत्री के बीच मुलाकात

बीजिंग । वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने 16 मार्च को वियतनाम की राजधानी हनोई में चीनी विदेश मंत्री वांग यी, सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री वांग श्याओहोंग और रक्षा मंत्री...

चीन और अमेरिका के बीच कुछ मुद्दों पर शुरुआती समानता : ली छंगकांग

बीजिंग । चीन और अमेरिका ने पेरिस में आर्थिक और व्यापारिक वार्ता की। वार्ता के बाद चीनी वाणिज्य मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय व्यापार वार्ता प्रतिनिधि और उप मंत्री ली छंगकांग ने...

ईरानी राष्ट्रपति ने देशवासियों से 84 नौसैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल होने का किया आग्रह

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने राजधानी तेहरान के लोगों से अपील की है कि वे उन 84 नौसैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल हों, जिनकी मौत इस...

काबुल: अस्पताल पर बमबारी में 400 की मौत, मानवाधिकार संगठन आईएचआरएफ ने उठाई स्वतंत्र जांच की मांग

काबुल । एक प्रमुख मानवाधिकार संगठन इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन (आईएचआरएफ) ने काबुल के एक अस्पताल पर पाकिस्तान की बमबारी की कड़ी न‍िंदा की है। इस हमले में 400 से...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच एलपीजी लेकर पहुंचा पहला भारतीय जहाज शिवालिक

गांधीनगर । पश्चिम एशिया की तनावपूर्ण स्थिति के बीच भारतीय जहाज शिवालिक एलपीजी कैरियर गुजरात स्थित मुंद्रा पोर्ट पहुंच चुका है। यह कतर से गैस लेकर भारत पहुंचा है। यह...

पीएम गोल्डा मेयर: इजरायल की ‘दादी’, जिन्होंने भारत का मुश्किल समय में दिया साथ

नई दिल्ली । 'यू कैन नॉट शेक हैंड्स विद अ क्लेंच्ड फिस्ट'—यानी मुट्ठी बंद हो तो हाथ नहीं मिलते। यही मशहूर कथन है इजरायल की पहली और दुनिया की तीसरी...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच 4,300 से ज्यादा भारतीय उड़ानें रद्द: सरकार

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण भारतीय और विदेशी एयरलाइंस ने हजारों उड़ानें रद्द कर दी हैं। यह जानकारी सोमवार को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु...

पाक‍िस्‍तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में इमारत की छत गिरने से आठ महिलाओं की मौत, 50 घायल

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत के रहीम यार खान जि‍ले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में आठ मह‍िलाओं की मौत हो गई। कल्याणकारी भुगतान के वितरण के...

अफवाहों के बीच नेतन्याहू का नया वीडियो आया सामने, आम लोगों से घुलते-मिलते दिखे इजरायली पीएम

नई दिल्ली । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं जिनमें उनकी मौजूदगी को लेकर सवाल खड़े किए जा...

मध्य-पूर्व स्थिति पर चीन के विशेष दूत ने कुवैत और कतर से बातचीत की

बीजिंग । मध्य पूर्व मामलों के लिए चीन के विशेष दूत जाई जून ने कुवैत सिटी में कुवैती विदेश मंत्री खालिद अल-जर्राह से मुलाकात की। खालिद अल-जर्राह ने कहा कि...

ईरान में हमलों से उठा धुआं पहुंच सकता है पश्चिमी पाकिस्तान, एक्यूआई बिगड़ने का खतरा

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के मौसम विभाग (पीएमडी) ने कहा है कि ईरान में हुए हवाई हमलों के बाद वहां से उठने वाला धुआं और प्रदूषण पाकिस्तान की हवा को भी...

admin

Read Previous

राणा गोस्वामी असम भाजपा इकाई के उपाध्यक्ष नियुक्त

Read Next

संयुक्त राष्ट्र की टीम ने गाजा में अल-शिफा अस्पताल का दौरा किया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com