हिजबुल्ला चीफ हसन नसरल्ला की मौत के तीसरे दिन भी लखनऊ में शिया मुस्लिमों का प्रदर्शन

लखनऊ । हिजबुल्ला चीफ हसन नसरल्ला की मौत के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शिया समुदाय के लोगों ने मंगलवार को कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।

दरअसल, हिजबुल्ला चीफ हसन नसरल्ला की मौत के बाद से देश के कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। लखनऊ में भी इस घटना के तीसरे दिन शिया समुदाय के लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इसमें बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने इजरायल मुर्दाबाद के नारे लगाए।

लखनऊ में छोटा इमामबाड़ा से लेकर बड़ा इमामबाड़ा तक विरोध मार्च निकाला गया। ‘आल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड’ के महासचिव मौलाना यासूब ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने हाथों में हिजबुल्ला के सैयद हसन नसरल्ला की तस्वीर लेकर जिंदाबाद के नारे लगाए और उसकी मौत पर शोक जताया। प्रदर्शन में मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे ‘आल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड’ के महासचिव मौलाना यासूब ने बताया कि वो लोग विगत तीन दिनों से काला दिवस मना रहे हैं। हसन नसरल्ला मजबूत लीडर और शिया समुदाय के मार्गदर्शक थे। नसरल्ला ने शिया समाज और इंसानियत के लिए कई बड़ा काम किया है। आईएसआईएस जैसे आतंकी संगठन को खत्म करने में उनकी अहम भूमिका थी।

बता दें कि नसरल्ला, 30 साल की उम्र में 1992 में हिजबुल्ला का महासचिव बना था। अगले 32 वर्षों में उसने हिजबुल्ला को न सिर्फ लेबनान बल्कि मध्य पूर्व की एक बड़ी ताकत बना दिया। वह इजरायल का दुश्मन नंबर एक बन गया। आखिरकार शुक्रवार को यहूदी राष्ट्र, अपने सबसे बड़े दुश्मन को खत्म करने में कामयाब रहा। इजरायली डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने 27 सितंबर को देर रात बेरूत के दक्षिणी उपनगरीय इलाके दहिह में हिजबुल्लाह हेडक्वार्टर पर हमला किया था, जिसमें नसरल्ला की मौत हो गई थी।

–आईएएनएस

ईरान की अमेरिका को कड़ी चेतावनी, जमीनी हमले की स्थिति में दी जवाबी कार्रवाई की धमकी

वाशिंगटन । ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका जमीनी हमला करता है, तो वह जवाबी कार्रवाई करेगा। यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...

संकट गहराने के साथ ही क्यूबा अगला निशाना होगा : ट्रंप

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि क्यूबा “अगला होगा” जो पतन का सामना करेगा। उन्होंने द्वीपीय राष्ट्र को एक असफल राज्य बताने के साथ ही यह संकेत...

ईरान का भारी जल संयंत्र बुरी तरह क्षतिग्रस्त, संचालन बंदः आईएईए

वियना । अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने कहा है कि मध्य ईरान के खोंडाब में स्थित ईरान का भारी जल उत्पादन संयंत्र बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और...

ईरान के कुवैत स्थित प्लांट पर हमले में भारतीय की मौत, संघर्ष में अब तक 8 भारतीयों की जान गई

कुवैत सिटी । कुवैत सरकार ने घोषणा की कि सोमवार तड़के ईरान द्वारा किए गए हमले में कुवैत के एक बिजली और जल विलवणीकरण (डिसेलिनेशन) संयंत्र पर काम कर रहे...

ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीज ने ट्रंप से ईरान पर हमले का मकसद पूछा, स्पष्टता की मांग

नई दिल्ली । ईरान संघर्ष की वजह से मिडिल ईस्ट में भारी तनाव की स्थिति बनी हुई है। ईरान अमेरिका और इजरायल के हमलों का जवाब मिडिल ईस्ट में अमेरिकी...

नेवी कमांडर तंगसीरी का निधन,आईआरजीसी ने की आधिकारिक पुष्टि

तेहरान । ईरान ने आधिकारिक तौर पर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसीरी के निधन की पुष्टि की है। ईरानी न्यूज एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक, तंगसीरी...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस से की फोन पर बात

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने खाड़ी देशों और मध्य पूर्व एशिया के सहयोगियों से संवाद कायम रखने का सिलसिला जारी रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

यूएस एंबेसी ने पीएम मोदी के लिए ट्रंप के बयान को दोहराया, प्रधानमंत्री को ‘काम पूरा करने वाला लीडर’ बताया

नई दिल्ली । भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्हें...

पीएम बनते ही बालेंद्र शाह के एक्स अकाउंट का बदला बायो, प्रधानमंत्री बनने से पहले रिलीज किया गाना

काठमांडू । राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के नेता बालेंद्र शाह ने शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। महज 35 साल की उम्र में पीएम बनने वाले बालेंद्र...

मिडटर्म चुनाव में ‘ऐतिहासिक जीत’ का दावा, ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर साधा निशाना

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी मिडटर्म चुनावों को लेकर बड़ा दावा करते हुए रिपब्लिकन पार्टी की ऐतिहासिक जीत का भरोसा जताया। साथ ही उन्होंने डेमोक्रेट्स पर तीखा...

बदलते वैश्विक हालात में अमेरिका की मुश्किलें बढ़ीं, चीन-रूस बने बड़ी चुनौती

वॉशिंगटन । वैश्विक हालात में तेजी से बदलाव के बीच अमेरिका अब एक साथ दो परमाणु खतरों—चीन और रूस का सामना कर रहा है। यह बात शस्त्र नियंत्रण और अंतरराष्ट्रीय...

इजरायल का दावा ‘एयर स्ट्राइक में ईरानी नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत’

तेल अवीव । इजरायल ने दावा किया है कि उसने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसीरी को मार गिराया है। इजरायली मीडिया ने इसकी...

admin

Read Previous

महिलाओं के स्वामित्व वाले एमएसएमई में शीर्ष स्कोरर के रूप में उभरा पश्चिम बंगाल : ममता बनर्जी

Read Next

झारखंड की धरती से आज 83 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे पीएम मोदी, भाजपा की परिवर्तन रैली को भी संबोधित करेंगे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com