झारखंड की धरती से आज 83 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे पीएम मोदी, भाजपा की परिवर्तन रैली को भी संबोधित करेंगे

हजारीबाग । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 दिनों के अंतराल पर बुधवार को दूसरी बार झारखंड आ रहे हैं। वह हजारीबाग की धरती से 83 हजार करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर 32 जनजातीय समूहों के प्रतिनिधियों से संवाद का भी कार्यक्रम है। इसके बाद वह हजारीबाग के मटवारी स्थित गांधी मैदान में भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री 15 सितंबर को झारखंड आए थे। उन्होंने जमशेदपुर से 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई थी और इसके बाद एक राजनीतिक रैली को संबोधित किया था।

प्रधानमंत्री 2 अक्टूबर को झारखंड में 4 घंटे 35 मिनट तक रहेंगे। दोपहर 1.10 बजे विशेष विमान से रांची पहुंचेंगे और उसके बाद चॉपर से हजारीबाग आएंगे। यहां विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में राजकीय कार्यक्रम दो बजे से प्रारंभ होंगे। पीएम यहां से 79 हजार 156 करोड़ रुपए की लागत वाले ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ लॉन्च करेंगे। वह झारखंड में 40 एकलव्य स्कूलों का उद्घाटन और 25 स्कूलों का शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री जिस ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ को लॉन्च करेंगे, उसकी मंजूरी केंद्रीय कैबिनेट ने 18 सितंबर को दी थी। यह चौथी बार है, जब वह झारखंड की धरती से महत्वपूर्ण केंद्रीय योजना की लॉन्चिंग करेंगे। इसके पहले 2018 में आयुष्मान योजना, 2019 में किसान मानधन योजना, खुदरा व्यापार एवं स्वरोजगार पेंशन योजना एवं एकलव्य मॉडल स्कूल और 2023 के नवंबर में विकसित भारत संकल्प यात्रा एवं पीएम जन मन योजना की शुरुआत भी उन्होंने झारखंड की धरती से की थी।

‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ की योजना देश के आदिवासी बहुल गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और जनजातीय आबादी को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्यों पर केंद्रित है। यह योजना 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 549 जिलों के 2,740 ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले करीब 63,000 आदिवासी बहुल गांवों को कवर करेगी और और 5 करोड़ से अधिक जनजातीय आबादी लाभान्वित होगी। इस अभियान के तहत आदिवासी गांवों में 20 लाख आवास, 25 हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कों और पुलों के निर्माण, हर घर को स्वच्छ पेयजल, गैस और बिजली कनेक्शन देने का लक्ष्य है। इसके अलावा 100 आदिवासी मार्केट सेंटर, आश्रम एवं स्कूल, चलित स्वास्थ्य केंद्र, कौशल विकास केंद्र की स्थापना की जानी है। इस अभियान के तहत जनजातीय समूहों की आय बढ़ाने के लिए कृषि, बागवानी को प्रोत्साहित करना और जनजातीय संस्कृति, विरासत एवं परंपराओं को संरक्षित करने का भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

हजारीबाग में प्रधानमंत्री का दूसरा कार्यक्रम राजनीतिक है। वह शहर के मटवारी स्थित गांधी मैदान में भाजपा की परिवर्तन यात्रा की समापन रैली को संबोधित करेंगे। यह यात्रा 20 सितंबर से शुरू हुई थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साहिबगंज जिले के भोगनाडीह गांव से इस यात्रा की शुरुआत की थी। उसके बाद से इस यात्रा ने अब तक यह राज्य के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों को कवर कर लिया है।

प्रधानमंत्री शाम 5.45 पर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से विशेष विमान से दिल्ली रवाना होंगे।

–आईएएनएस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस से की फोन पर बात

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने खाड़ी देशों और मध्य पूर्व एशिया के सहयोगियों से संवाद कायम रखने का सिलसिला जारी रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

यूएस एंबेसी ने पीएम मोदी के लिए ट्रंप के बयान को दोहराया, प्रधानमंत्री को ‘काम पूरा करने वाला लीडर’ बताया

नई दिल्ली । भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्हें...

पीएम बनते ही बालेंद्र शाह के एक्स अकाउंट का बदला बायो, प्रधानमंत्री बनने से पहले रिलीज किया गाना

काठमांडू । राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के नेता बालेंद्र शाह ने शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। महज 35 साल की उम्र में पीएम बनने वाले बालेंद्र...

मिडटर्म चुनाव में ‘ऐतिहासिक जीत’ का दावा, ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर साधा निशाना

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी मिडटर्म चुनावों को लेकर बड़ा दावा करते हुए रिपब्लिकन पार्टी की ऐतिहासिक जीत का भरोसा जताया। साथ ही उन्होंने डेमोक्रेट्स पर तीखा...

बदलते वैश्विक हालात में अमेरिका की मुश्किलें बढ़ीं, चीन-रूस बने बड़ी चुनौती

वॉशिंगटन । वैश्विक हालात में तेजी से बदलाव के बीच अमेरिका अब एक साथ दो परमाणु खतरों—चीन और रूस का सामना कर रहा है। यह बात शस्त्र नियंत्रण और अंतरराष्ट्रीय...

इजरायल का दावा ‘एयर स्ट्राइक में ईरानी नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत’

तेल अवीव । इजरायल ने दावा किया है कि उसने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसीरी को मार गिराया है। इजरायली मीडिया ने इसकी...

ब्लैक सी में रूस से तेल ला रहे तुर्की के जहाज पर हमला, क्रू मेंबर सुरक्षित

इस्तांबुल । काला सागर (ब्लैक सी) में तुर्की के क्रूड ऑयल टैंकर 'अल्टुरा' पर गुरुवार सुबह ड्रोन हमला हुआ। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन जहाज...

अबू धाबी में गिरा मिसाइल का मलबा, दो की मौत और तीन घायल

अबू धाबी । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में मिसाइल का मलबा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। गुरुवार को...

बांग्लादेश: राष्ट्रपति शहाबुद्दीन और प्रधानमंत्री रहमान ने स्वतंत्रता दिवस पर 1971 के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

ढाका । बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन और प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने गुरुवार को देश के 56वें ​​स्वतंत्रता और राष्ट्रीय दिवस के मौके पर राष्ट्रीय स्मारक पर फूल चढ़ाकर 'मुक्ति...

अपनी राजनीति में भारत को घसीट रहा रूस, छह नागरिकों की गिरफ्तारी में यूक्रेन ने रूस पर लगाया आरोप

नई दिल्ली । भारत में हाल ही में यूक्रेन के छह और एक अमेरिकी नागरिक को हिरासत में लिया गया। इस पर रूस के विदेश मंत्रालय की ओर से प्रतिक्रिया...

ईरानी फिल्ममेकर कियारोस्तामी के घर पर बमबारी, विदेश मंत्रालय का सवाल- क्या वो भी था खतरा?

तेहरान । ईरान के मशहूर और कई पुरस्कारों के विजेता रहे दिवंगत फिल्ममेकर अब्बास कियारोस्तामी का घर अमेरिका-इजरायल की बमबारी में क्षतिग्रस्त हो गया। उनके बेटे अहमद कियारोस्तामी ने मंगलवार...

यूएई को हथियारों और सैनिकों से ज्यादा समर्थन को लेकर स्पष्टता की जरूरत है : राष्ट्रपति के सलाहकार

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजरायल के हमलों की वजह से तनाव का माहौल बना हुआ है। ऐसे में संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान से लड़ने के...

admin

Read Previous

हिजबुल्ला चीफ हसन नसरल्ला की मौत के तीसरे दिन भी लखनऊ में शिया मुस्लिमों का प्रदर्शन

Read Next

महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा ने दुनिया की सारी ताकतों को बौना कर दिया : राघव चड्ढा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com