साइबेरिया में रिकॉर्ड तोड़ तापमान, इतिहास का सबसे खराब हीट वेव

मास्को : साइबेरिया अपनी कठोर ठंडी जलवायु के लिए जाना जाता है। लेकिन इस बार इसने गर्मी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रूसी क्षेत्र फिलहाल इतिहास की सबसे खराब गर्मी की लहर का सामना कर रहा है। क्लाइमेटोलॉजिस्ट मैक्सिमिलियानो हेरेरा ने गुरुवार को सीएनएन को बताया कि 3 जून को इतिहास में सबसे गर्म दिन साइबेरिया के जाल्टुरोवोस्क में रिकॉर्ड किया गया जहां तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

बेवो में पारा 39.6 डिग्री और बरनौल में 38.5 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे बुधवार को गर्मी के कई रिकॉर्ड टूट गए।

हरेरा ने सीएनएन को बताया कि इनमें से कुछ स्टेशनों के पास पांच से सात दशकों के तापमान का रिकॉर्ड है।

उन्होंने कहा, तो हम कह सकते हैं कि यह वास्तव में असाधारण है। यह क्षेत्र की ‘इतिहास की सबसे खराब गर्मी की लहर’ है,

हेरेरा ने सीएनएन को बताया, गुरुवार को फिर से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिकों की एक टीम के एक विश्लेषण के अनुसार, 2020 में हीट वेव के दौरान साइबेरियाई शहर वेरखोयस्क में 38 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच गया था। यह क्लाइमेट चेंज के बिना लगभग असंभव है।

विश्व मौसम विज्ञान संगठन में जलवायु निगरानी और नीति सेवाओं के प्रमुख उमर बडौर ने सीएनएन को बताया, धरती पर सबसे तेजी से गर्म होने वाले क्षेत्रों में से एक साइबेरिया है।

यूरोपीय संघ की कोपर्निकस क्लाइमेट चेंज सर्विस की उप निदेशक समांथा बर्गेस ने कहा, इस क्षेत्र में कुछ हीट वेव देखी गई हैं।

उन्होंने सीएनएन को बताया, इस हीट वेव का लोगों और प्रकृति पर बड़ा प्रभाव पड़ता है और जब तक हम ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में तेजी से कटौती नहीं करते हैं, तब तक यह बार-बार होता रहेगा।

सिर्फ साइबेरिया में ही नहीं, कई जगहों पर रिकॉर्ड गर्मी देखी जा रही है, बुधवार को चीन में 45 डिग्री, उज्बेकिस्तान में 43 डिग्री और कजाकिस्तान में 41 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

–आईएएनएस

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

admin

Read Previous

बिहार में कोचिंग से लौट रही छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर हत्या

Read Next

यूक्रेन में बांध टूटने से आई बाढ़ में नौ लोगों की मौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com