बिहार में कोचिंग से लौट रही छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर हत्या

हाजीपुर : बिहार के वैशाली जिले के करताहा थाना क्षेत्र में छेड़खानी का विरोध करने पर मनाचलों द्वारा छात्रा की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, करताहा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा एक अन्य छात्रा के साथ कोचिंग में पढ़ने गई थी, गुरुवार की देर शाम दोनों लौट रही थी। इसी दौरान ठेगाडीह स्कूल के पास एक ही बाइक पर सवार होकर आए चार युवकों ने एक छात्रा को रोक लिया और छेड़खानी करने लगे। छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने छात्रा के साथ मारपीट की।

छात्रा की सहेली इसी दौरान वहां से भाग गई और इसकी सूचना उसके घर वालों को दी। बताया जा रहा है परिजन के आने के पहले ही छात्रा की मौत हो गई।

कराताहा के थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है तथा मामले की छानबीन की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। कुमार ने बताया कि मृतक छात्रा के परिवार के गांव के ही एक अन्य परिवार से पहले से ही विवाद चल रहा है। जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा।

–आईएएनएस

नीट छात्रा की मौत: सीबीआई को मामला सौंपे जाने के बाद हाईकोर्ट ने पिता की याचिका खारिज की

पटना । पटना हाईकोर्ट ने सोमवार को पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत नीट परीक्षार्थी के पिता द्वारा दायर एक आपराधिक याचिका पर सुनवाई की और...

बिहार: दरभंगा में एवियन इन्फ्लुएंजा की पुष्टि, हाई अलर्ट जारी

पटना । बिहार के दरभंगा जिले में बड़ी संख्या में कौवों की मौत के बाद एवियन इन्फ्लुएंजा (एच1एन1) की आधिकारिक तौर पर पुष्टि हो गई है। इससे निवासियों में दहशत...

क्षेत्रीय दलों को आगे नहीं बढ़ने देती कांग्रेस: दिलीप जायसवाल

पटना । बिहार सरकार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने कांग्रेस, राजद और राज्य के विकास से जुड़े कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों...

तेजस्वी यादव ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल तो रामनाथ ठाकुर ने दिया जवाब

पटना । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर एनडीए सरकार को घेरा। उनके बयान...

पटना में ब्रिटिश नागरिक की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पटना । बिहार की राजधानी पटना के एक होटल में एक ब्रिटिश नागरिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के एक दिन बाद अब जिला पुलिस मौत की...

समस्तीपुर में जनता की आवाज बनीं शांभवी चौधरी, सांसद ने जनता दरबार में सुनीं शिकायतें

पटना । अकसर लोगों की शिकायत होती है कि उनकी बात जनप्रतिनिधियों तक नहीं पहुंच पाती है और स्थानीय स्तर पर जो समस्याएं होती हैं, उनका हल नहीं हो पाता...

बिहार लगातार विकास कर रहा है, प्रदेश को विकसित और खुशहाल बनाने में सभी सहयोग करें: आरिफ मोहम्मद खान

पटना । बिहार में गणतंत्र दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया गया। यहां राज्य...

कर्पूरी ठाकुर हमारे समाज के प्रेरणा स्वरूप थे: जीतन राम मांझी

पटना । केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें याद करते हुए अपने समाज के लिए प्रेरणा स्वरूप बताया। पटना...

बिहार: मसौढ़ी अग्निकांड में दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत

पटना । बिहार के पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर हुए भीषण अग्निकांड में दो नाबालिग बच्चों की जलकर मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे...

बिहार में कांग्रेस को मजबूत करने पर फोकस, विधायकों के पार्टी छोड़ने की खबरें बेबुनियाद: अभिषेक रंजन

नई दिल्ली । दिल्ली में हुई बिहार कांग्रेस की बैठक के बाद कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने कहा कि यह कोई खास बैठक नहीं थी, बल्कि एक सामान्य और नियमित...

तेजस्वी यादव की सुरक्षा हटाई नहीं, कम की गई : रामकृपाल यादव

पटना । बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव की सुरक्षा घटाए जाने पर नीतीश कुमार की सरकार विपक्ष के निशाने पर है।...

बिहार में कानून व्यवस्था दुरुस्त है : रामकृपाल यादव

नई दिल्ली । बिहार सरकार में मंत्री राम कृपाल यादव ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को बिल्कुल दुरुस्त बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन में अब तक...

admin

Read Previous

‘अबाया’ विवाद की कश्मीर में हो रही कड़ी आलोचना

Read Next

साइबेरिया में रिकॉर्ड तोड़ तापमान, इतिहास का सबसे खराब हीट वेव

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com