संपत्ति विवाद में घर में घुस कर मारी गोली में पिता घायल, बेटे पर आरोप, जाँच में जुटी पुलिस

ग्रेटर नोएडा, 29 नवंबर (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में प्रॉपर्टी को लेकर एक व्यक्ति के घर में घुस कर उसे गोली मार दी गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल है। गोली लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हैरानी की बात यह है घायल व्यक्ति के बेटे के ऊपर ही गोली चलवाने के आरोप लगे हैं। रविवार को जेवर थाना क्षेत्र में मोहल्ला मंगरोली रोड स्थित 62 वर्षीय श्याम सिंह को शाम 6:30 बजे दो बदमाशों ने घर में घुस कर गोली मार दी, जिसमें वह घायल हो गए। गोली चलने की आवाज से स्थानीय लोगों और घर के सदस्यों में अफरा तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तुरन्त पुलिस को इस घटना की सूचना दी, जिसपर तमाम पुलिस आलाधिकारी घटना स्थल पर पहुँचे और घायल को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जिधर उनका उपचार जारी है।

हालाँकि जब पुलिस ने घर के सदस्यों से इस घटना को लेकर पूछताछ की तो पता चला कि, पिता -पुत्र में जमीन को लेकर एक विवाद था, जिसमें पुत्र पर आरोप लगे हैं कि उसने ही अपने पिता पर गोलियाँ चलवाई।

इसके बाद पुलिस ने घायल व्यक्ति के बेटे और उसके एक साथी पर मुकदम्मा दर्ज कर लिया है और मामले की जाँच में जुट गई है। वहीं पुलिस द्वारा दो टीमें गठित की गई हैं जो आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अन्य सभी पहलुओं पर भी गहनता से जाँच में जुटी है।

ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी विशाल पांडेय ने बताया, मोहल्ला मंगरोली निवासी श्याम सिंह को बदमाशों द्वारा दो गोली मारी गई है। तत्काल पुलिस को सूचना प्राप्त हुई उनको कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें घर के सदस्यों द्वारा पता चला कि उनके सगे बेटे हिम्मत सिंह और उनके साथी द्वारा ये गोली चलाई गई है।

प्रथम ²ष्टया पूछताछ में पता चला कि प्रॉपर्टी को लेकर पिता पुत्र में विवाद चल रहा था। इसी को लेकर उनके पुत्र ने इस घटना को अंजाम दिया। मुकदम्मा दर्ज कर दिया गया है और अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा जाएगा।

–आईएएनएस

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

editors

Read Previous

गाजा संघर्ष में 40 से ज्यादा प्रदर्शनकारी घायल

Read Next

अमेरिका को काबुल हवाईअड्डे पर आईएस के हमले की आशंका

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com