ऑपरेशन ऑक्टोपस : सुरक्षा बलों ने बूढ़ा पहाड़ को घेरा, बड़ी मात्रा में तबाही के सामान बरामद

रांची : माओवादी नक्सलियों के सुरक्षित पनाहगाह बूढ़ा पहाड़ को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है। झारखंड और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित इस दुर्गम पहाड़ के चारों ओर नक्सलियों ने कदम-कदम पर लैंडमाइन्स, ग्रेनेड और बारूद बिछा रखी है। सुरक्षा बलों के सामने नक्सलियों की बारूदी साजिशों को नाकाम करने पहाड़ पर चढ़ाई करने की चुनौती है। इस बार झारखंड और छत्तीसगढ़ दोनों ओर से एक साथ पहाड़ की घेराबंदी कर कार्रवाई की जा रही है। इसे ऑपरेशन ऑक्टोपस का नाम दिया गया है। पिछले पंद्रह दिनों से चल रहे ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने पहाड़ से सटे थलिया और तिसिया जंगल में तीस से ज्यादा सिरियल विस्फोट कर सुरक्षा बलों को रोकने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों के जवान पूरी सावधानी से आगे बढ़ रहे हैं। इस दौरान मंगलवार को बड़ी सफलता मिली। सुरक्षा बलों ने एक बंकर से बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है।

लातेहार के एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि बंकर से एक चाइनीज सिलेंडर ग्रेनेड, 35 चाइनीज ग्रेनेड, 3 चाइनीज कोन ग्रेनेड, 10 किग्रा के दो सिलेंडर बम, तीन किलो की 11 लैंडमाइन, दो किलो की सात लैंडमाइंस, एक किलो की छह लैंडमाइंस, पांच टिफिन बम, एक प्रेशर कुकर बम, 25 तीर बम, दो किलो अमोनियम नाइट्रेट, दो किलो यूरिया, अर्धनिर्मित बैरल ग्रेनेड लांचर, ड्रिल मशीन, 20 फीट अल्मुनियम सीट, पांच किलो नट बोल्ट, हैंडपंप सिलेंडर, एसएलआर की 350 गोलियां, 16 केन लैंडमाइंस, 3 प्रेशर लैंडमाइंस, 500 मीटर कोडेक्स वायर मिले हैं। विस्फोटकों की बरामदगी के बाद बंकर को ध्वस्त कर दिया गया है।

सुरक्षा बलों और पुलिस के अनुसार, बूढ़ा पहाड़ पर 30 से 35 नक्सलियों का जमावड़ा है। इनमें सौरभ उर्फ मरकुस बाबा और नवीन सबसे कुख्यात हैं। सौरभ को माओवादियों का स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य बताया जा रहा है। उसपर 25 लाख रुपये का इनाम है। इसके अलावा नवीन यादव, मृत्युंजय भुइया, संतू भुइया व रवींद्र गंझू जैसे नक्सली अब भी बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में हैं।

झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा ऑपरेशन ऑक्टोपस की क्लोज मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसके अलावा तीन आईपीएस हर रोज चलने वाले ऑपरेशन की रणनीति बना रहे हैं। अभियान में झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ, जगुआर एसॉल्ट ग्रुप, आईआरबी और कोबरा बटालियन के जवान शामिल हैं।

गौरतलब है कि बूढ़ा पहाड़ करीब 55 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसकी सीमा झारखंड के लातेहार, गढ़वा और छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से सटी है। पिछले दो दशकों से यह माओवादियों का सुरक्षित ठिकाना रहा है। 2018 में भी यहां सुरक्षा बलों ने बड़ा अभियान चलाया था। इस दौरान नक्सलियों के कई बंकर ध्वस्त किये गये थे। बड़े पैमाने पर नक्सली पकड़े भी गये थे। सुरक्षा बलों की नाकेबंदी के चलते वर्ष 2018 में बूढ़ा पहाड़ पर एक करोड़ के इनामी माओवादी अरविंद को बीमारी के दौरान बाहर से कोई सहायता नहीं मिल पाई थी और उसकी मौत हो गई थी। हालांकि इस अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को भी नुकसान हुआ था और छह जवान शहीद हुए थे।

अरविंद की मौत के बाद सुधाकरण और उसकी पत्नी को बूढ़ा पहाड़ का प्रभारी बनाया गया था। सुधाकरण ने दो वर्ष पूर्व तेलंगाना में पूरी टीम के साथ पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। सुधाकरण के आत्मसमर्पण के बाद एक दर्जन अन्य कमांडरों ने धीरे-धीरे आत्मसमर्पण कर दिया। अभी यहां तीस से ज्यादा नक्सली हैं, जिन्हें टारगेट कर सुरक्षा बलों का अभियान जारी है।

बता दें कि माओवादियों के खिलाफ झारखंड के दूसरे इलाकों में भी अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पिछले हफ्ते सरायकेला-खरसावां व पश्चिमी सिंहभूम के सीमावर्ती क्षेत्र में कुचाई थाना क्षेत्र में दो माओवादी मारे गये थे।

–आईएएनएस

लापता अमेरिकी पायलट को लेकर मीडिया कवरेज पर फूटा ट्रंप का गुस्सा, कानूनी कार्रवाई की धमकी दी

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में एक हाई-रिस्क यूएस रेस्क्यू मिशन से जुड़े लीक को लेकर पत्रकार और मीडिया सगठनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी...

बांग्लादेश: पूर्व स्पीकर शिरीन शर्मिन चौधरी ढाका में गिरफ्तार

ढाका । बांग्लादेशी पुलिस ने मंगलवार को अवामी लीग की वरिष्ठ नेता और पूर्व पार्लियामेंट स्पीकर शिरीन शर्मिन चौधरी को गिरफ्तार किया। स्थानीय मीडिया ने इसका खुलासा किया गया। शिरीन...

ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर नाटो देशों और सहयोगियों पर निशाना साधा

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अमेरिका के सैन्य अभियान का समर्थन न करने के लिए नाटो और अमेरिका के खास सहयोगियों की कड़ी आलोचना की।...

खुफिया जानकारी और उन्नत निगरानी का कमाल : सीआईए ने ऐसे लगाया ईरान में फंसे पायलट का पता

वाशिंगटन । सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) ने ईरान के अंदर फंसे एक अमेरिकी पायलट का पता लगाने में अहम भूमिका निभाई है। अमेरिकी अधिकारियों ने इसे समय के खिलाफ रेस...

1973, 1979 और 2002 के मुकाबले ज्यादा गंभीर मौजूदा तेल संकट: आईईए प्रमुख

पेरिस । इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (आईईए) के प्रमुख, फातिह बिरोल ने वर्तमान तेल संकट पर चिंता जाहिर की है। उनके मुताबिक हालात पूर्व के तेल संकटों से कहीं ज्यादा बदतर...

ईरानी मंत्री की अपील- ‘पावर प्लांट्स के पास मानव श्रृंखला बनाएं लोग’

तेहरान । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ईरानी परमाणु संयंत्रों और पुलों को उड़ाने की मियाद मंगलवार शाम (स्थानीय समयानुसार) खत्म हो रही है। वहीं ईरान ने भी होर्मुज...

पाकिस्तान: पेट्रोलियम की बढ़ती कीमतों और महंगाई के खिलाफ सिंध में ‘कफन’ पहन कर प्रदर्शन

इस्लामाबाद । पेट्रोलियम की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी और बढ़ती महंगाई के खिलाफ पाकिस्तानी अवाम सड़क पर उतर आई है। कराची, जैकबाबाद, हैदराबाद, सुक्कुर और सिंध प्रांत के अलग-अलग हिस्सों...

ईरान में दुर्घटनाग्रस्त विमान के पायलट को बचाने के अमेरिकी अभियान में शामिल था उच्च जोखिम

वॉशिंगटन । कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अमेरिकी बलों ने ईरान के भीतर गिराए गए एक अमेरिकी पायलट को बचाने के लिए एक उच्च जोखिम वाला अभियान चलाया। इसमें एक...

एयू की चेतावनी : मध्य-पूर्व का संघर्ष अफ्रीकी अर्थव्यवस्थाओं के लिए ‘गंभीर खतरा’

नई दिल्ली । अफ्रीकी संघ (एयू) और उसके साझेदारों ने चेतावनी दी है कि मध्य पूर्व में चल रहा संघर्ष अफ्रीकी अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक बड़ा खतरा बन सकता है।...

ट्रंप के बीमार होने की सभी अटकलों पर लगा विराम, प्रेस ब्रीफिंग में शामिल होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वास्थ्य को लेकर रविवार शाम से ऐसी खबरें आ रही थी कि उनकी तबीयत खराब है। हाल ही में अमेरिकी मीडिया ने...

जापान ईरान के साथ शिखर वार्ता की तैयारी कर रहा है: पीएम साने ताकाइची

टोक्यो । ईरान और अमेरिका के बीच तनाव काफी गहरा होता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को आखिरी अल्टीमेटम दिया है अगर बात नहीं मानी तो...

हाई-एंड ड्रग इनोवेशन में अभी भी निर्भरता, नवाचार पर फोकस करना होगाः रक्षामंत्री

नई दिल्ली । भारत दुनिया का एक बड़ा मेडिसिन सप्लायर जरूर है लेकिन हाई-एंड ड्रग इनोवेशन और ओरिजिनल रिसर्च के क्षेत्र में, अभी भी दूसरो पर निर्भरता दिखाई देती है।...

admin

Read Previous

आईआईटी-हैदराबाद के स्नातक छात्र ने की आत्महत्या

Read Next

पीएम मोदी 12 सितंबर को ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो मार्ट की करेंगे शुरूआत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com