गोपालगंज में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या 8 तक पहुंची

पटना, 4 नवंबर (आईएएनएस)| गोपालगंज जहरीली शराब कांड में छह और लोगों की मौत के बाद गुरुवार सुबह तक मरने वालों की संख्या आठ हो गई है। एक अधिकारी के अनुसार, जहां चार लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है, वहीं कई अन्य गंभीर रूप से बीमार हैं। पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी के अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा है।

इस बीच, राज्य के खनन और भूविज्ञान मंत्री और गोपालगंज के भाजपा विधायक जनक राम ने उस समय विवाद खड़ा कर दिया जब उन्होंने इस त्रासदी को उपचुनाव में नीतीश कुमार की जीत का बदला लेने के लिए विपक्ष द्वारा एक ‘साजिश’ करार दिया।

उन्होंने कहा, गोपालगंज में शराब त्रासदी में मारे गए लोग बीपीएल परिवारों के हैं। वे नीतीश कुमार सरकार को बदनाम करने के लिए विपक्षी दल के नेताओं की साजिश के कारण मारे गए है।

जनक राम ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने दिवाली और छठ त्योहार के मौके पर नफरत फैलाने की साजिश रची। राज्य सरकार आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

घटना मंगलवार की शाम इसी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव की है।

गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने बताया कि मौत रहस्यमय परिस्थितियों में हुई।

चौधरी ने कहा कि हमने पीड़ितों के घरों से नमूने एकत्र किए हैं और उन्हें परीक्षण के लिए फोरेंसिक लैब में भेज दिया है। हम मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रहे हैं।

इस मामले में चार लोगों को पकड़ा गया है।

गोपालगंज (सदर) के एसडीपीओ संजीव कुमार और गोपालगंज के आबकारी अधीक्षक राकेश कुमार ने गांव में छापेमारी की।

संजीव कुमार ने कहा कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति शराब बेचने वाले रैकेट का हिस्सा हैं। मुख्य आरोपी छठू राम फरार है, जबकि उसके साथी महेश राम की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई। हमने शराब के पैकेट (पाउच) बरामद किए हैं और उसके बाद उनके घरों को सील करना शुरू कर दिया है।

मृतक संतोष शाह में से एक की मां उमरावती देवी ने कहा कि उन्होंने मंगलवार शाम को शराब का सेवन किया था और बीमार पड़ गए थे। हम उन्हें अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

अन्य मृतकों की पहचान छोटेलाल शाह, मुकेश राम, रामबाबू यादव, चुन्नू पांडे, योगेंद्र राम, मेवालाल शाह और एक अन्य के रूप में हुई है।

–आईएएनएस

दिल्ली के नांगलोई इलाके में चलती बस में महिला के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ कथित तौर पर चलती बस में गैंगरेप किया गया है। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस...

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

editors

Read Previous

निपाह महामारी को रोकने के लिए सुअर के फार्म को बंद करें: पेटा

Read Next

एनएचआरसी ने बंगाल चुनाव के बाद हुई हिंसा पीड़ितों से शिकायतें की आमंत्रित

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com