नीतीश को बीएसएससी अभ्यर्थियों पर पुलिस लाठीचार्ज की जानकारी नहीं, भाजपा ने कहा, अब बिहार को मुक्ति दीजिए

पटना: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) की तृतीय स्नातक स्तर की प्राथमिक परीक्षा (पीटी) के प्रश्न पत्र आउट होने के बाद पूरी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थियों पर बुधवार को पुलिस ने जमकर लाठियां चटकाईं, लेकिन इसकी जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नहीं है।

इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस मामले पर अनभिज्ञता जताने पर भाजपा ने तंज कसते हुए कहा कि यह बिहार के लिए दुर्भाग्य है।

लोगों की समस्या जानने के लिए और विकास कार्यों को देखने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों अपनी समाधान यात्रा पर है। इस दौरान पत्रकारों ने शुक्रवार को उनसे जब पुलिस लाठीचार्ज के विषय में पूछा तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की।

लाठीचार्ज की तस्वीर सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि देश के बाकी हिस्सों में भी लोगों ने देखा। इसे लेकर सत्ता और विपक्ष के नेताओं के बीच बयानबाजी भी हुई।

नीतीश कुमार से जब मीडिया ने उनके यात्रा के दौरान सीबीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज को लेकर के सवाल किया तो उन्होंने चौंकते हुए कहा कि कहां लाठीचार्ज हुआ है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों की तरफ देखते हुए कहा कि हमें तो पता ही नहीं है पता करवाएंगे।

इधर, जदयू के अध्यक्ष ललन सिंह ने भी कहा था कि कोई कानून तोड़ने का काम करेगा करेगा तो कानून व्यवस्था स्थापित करने में लोग एक्शन लेंगे ही। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज कोई नई बात नहीं है, कई स्थानों पर लाठी चार्ज होता है।

इस बीच, जब इस संबंध में बिहार विधान परिषद में विपक्ष के नेता सम्राट चौधरी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि राजधानी में छात्रों पर पुलिस लाठी चला रही है और इसकी सूचना पुलिस राज्य के गृह मंत्री और मुख्यमंत्री को नहीं दे रही तो यह गंभीर मामला है।

उन्होंने कहा कि बिहार अब भगवान भरोसे ही है। खुद मुख्यमंत्री कहते है कि उन्हें लाठी चार्ज की जानकारी नहीं है, यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अब सीएम को अधिकारी जो बताते हैं, उन्हे याद भी नहीं रहता, ऐसी स्थिति में अब उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर आश्रम चले जाना चाहिए। उन्होंने हाथ जोड़कर निवेदन किया कि अब बिहार को मुक्ति दे दीजिए।

–आईएएनएस

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाजों की मदद करने को ईरान तैयार

तेहरान । पोर्ट्स एंड मेरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन ने घोषणा की है कि देश के बंदरगाह होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे या गुजरने वाले जहाजों को हर प्रकार की सहायता देने के लिए...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति और खस्ताहाल हुई : रिपोर्ट

नई दिल्ली । ऑपरेशन सिंदूर ने 2026 में पाकिस्तान के आर्थिक संकट को और गहरा कर दिया। इसके कारण निवेशकों का भरोसा कम हुआ है। वहीं, पर्यटन, विमानन क्षेत्र और...

48 घंटों में ही ठप हुआ ट्रंप का प्रोजेक्ट फ्रीडम, होर्मुज में फंसे 1600 जहाज

सियोल । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में होर्मुज स्ट्रेट में फंसे जहाजों के ट्रांजिट के लिए प्रोजेक्ट फ्रीडम की शुरुआत की थी। हालांकि, अमेरिकी मीडिया ने...

हंटावायरस क्या अर्जेंटीना से फैला? जांच में जुटी एजेंसियां

ब्यूनस आयर्स । दक्षिणी अटलांटिक में चल रहे लक्जरी क्रूज जहाज एमवी होंडियस पर फैले घातक हंटावायरस संक्रमण ने अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। जांच एजेंसियां इस...

पीएम नेतन्याहू बोले-हम किसी भी स्थिति के लिए तैयार, अमेरिका और इजरायल के लक्ष्य एक हैं

तेल अवीव । ईरान और अमेरिका के बीच लड़ाई खत्म करने के लिए दोनों तरफ से कूटनीतिक प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच दावा किया जा रहा था कि...

‘वियतनाम के साथ भारत ठोस परिणामों की ओर अग्रसर’, तो लाम के साथ साझा प्रेस वार्ता में बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम की मौजूदगी में हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाए गए।...

ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट के माध्यम से शिपिंग को नियंत्रित करने के लिए शुरू की नई प्रणाली

तेहरान । ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए एक नई प्रणाली शुरू की है, जैसा कि सरकारी मीडिया ने रिपोर्ट किया है। यह...

ईरान ने कहा, हाल के दिनों में यूएई पर नहीं किया कोई हमला

तेहरान । ईरान की प्रमुख सैन्य कमान “खातम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर्स” ने कहा है कि देश के सशस्त्र बलों ने हाल के दिनों में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ...

भारत ‘विकास और नवाचार का वैश्विक केंद्र’, वियतनाम ने द्विपक्षीय संबंधों को दी प्राथमिकता

नई दिल्ली । वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम ने बुधवार को भारत की तेज़ प्रगति की सराहना करते हुए उसे "दुनिया में विकास और नवाचार का केंद्र" बताया और कहा...

लंदन भाग चुके आर्म्स डीलर संजय भंडारी की संपत्तियां होंगी जब्त, राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिया आदेश

नई दिल्ली । दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने भगोड़े आर्म्स डीलर संजय भंडारी की कुछ संपत्तियों को जब्त करने का आदेश दिया है। वहीं, उसकी बाकी संपत्तियों को जब्त...

अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने से शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 251 अंक गिरा

मुंबई । मध्य पूर्व में अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने से वैश्विक बाजारों में कमजोरी के चलते हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ...

बिहार: वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम का पहला भारत दौरा, एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत

गयाजी । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को तीन दिवसीय भारत दौरे पर गयाजी पहुंचने पर वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम का गर्मजोशी से स्वागत किया। सीएम सम्राट...

akash

Read Previous

यूरोस्पोर्ट इंडिया बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2023 का प्रसारण करेगा

Read Next

सॉफ्टवेयर कंपनी पेगासिस्टम्स अपने 4 प्रतिशत कर्मचारियों की करेगी छंटनी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com