विश्वविद्यालयों में 1 अक्टूबर से फस्र्ट ईयर के छात्रों का नया सत्र : यूजीसी


नई दिल्ली: | देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए नया बैच 1 अक्टूबर 2021 से शुरू हो जाएगा। यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि 12 वीं सीबीएसई बोर्ड और अन्य राज्य बोडरें के परिणाम घोषित होने के बाद ही नए बैच के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाए।

यूजीसी के सचिव रजनीश जैन द्वारा जारी किए गए निर्देशों में कहा गया है कि 12वीं बोर्ड के नतीजे आने के उपरांत ही विश्वविद्यालय एवं कॉलेजो दाखिला प्रक्रिया शुरू करें। इसके साथ ही अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों को भी यह स्पष्ट निर्देश दिया गया है की वर्ष 2021- 2022 के अंडर ग्रेजुएशन अकादमिक सत्र में दाखिला प्रक्रिया 12वीं बोर्ड रिजल्ट के बाद ही प्रारंभ की जाए। गौरतलब है कि सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 31 जुलाई तक घोषित करने का ऐलान किया है। विभिन्न राज्य बोर्डो द्वारा भी इसी के आसपास बारहवीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

यूजीसी द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि 1 अक्टूबर 2021 से प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए नया अकादमिक सत्र शुरू किया जाना चाहिए। इस सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया 30 सितंबर तक पूरी कर ली जाए।

यूजीसी ने स्पष्ट किया है कि दाखिला प्रक्रिया में खाली बची सीटों को 31 अक्टूबर तक हर हाल में भर लिया जाए। हालांकि विश्वविद्यालय दाखिले से संबंधित दस्तावेज 31 दिसंबर 2021 तक स्वीकार करेंगे।

यूजीसी ने अपने निदेशरें में यह भी कहा है कि इंटरमीडिएट सेमेस्टर के छात्रों के लिए ऑनलाइन, ऑफलाइन और मिश्रित मोड में चलाए जाने वाली कक्षाएं जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी शुरू की जानी चाहिए। सीबीएसई द्वारा बारहवीं कक्षा के छात्रों का परिणाम 31 जुलाई तक घोषित किया जाएगा।

वहीं सीबीएसई द्वारा 12वीं बोर्ड का रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए सीबीएसई के स्कूलों को निर्देश जारी किए गए हैं। छात्रों द्वारा 11वीं कक्षा में अर्जित किए गए अंक स्कूलों को अपलोड करने होंगे। इसके अलावा सीबीएसई ने स्कूलों से प्रैक्टिकल एवं प्रोजेक्ट के अंक अपलोड करने को कहा है।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

अडानी समूह अक्टूबर में गुवाहाटी हवाईअड्डे का कर सकता है अधिग्रहण

Read Next

शिक्षा की अलख जगाने को यूएन ग्सोबल फंड को 13.81 अरब डॉलर का मिला सहयोग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com