मेडिकल की पढ़ाई के लिए छात्रों के यूक्रेन जाने पर नीतीश ने कहा, ‘राष्ट्रीय स्तर पर सोचने की जरूरत’

पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान गुरुवार को मेडिकल की पढ़ाई के लिए बिहार के छात्रों के यूक्रेन जाने का मामला उठा। विपक्षी सदस्यों ने कहा कि बिहार में मेडिकल की पढ़ाई महंगी है, जिस कारण यहां के छात्रों को पढ़ाई करने के लिए यूक्रेन जाना पड़ रहा है। इसका जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह केवल बिहार जैसे गरीब राज्य का मामला नहीं है, इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर सोचने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में फंसे छात्रों को वापस देश में लाने के लिए केंद्र सरकार लगी हुई है। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि यह बात पहली बार सामने आई है कि भारत के सभी जगहों से छात्र केवल मेडिकल कॉलेज में पढ़ने के लिए यूक्रेन जा रहे हैं। इससे पहले ये किसी को मालूम नहीं था। हम लोगों को मालूम नहीं था कि मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए छात्र अपने राज्य और देश को छोड़कर यूक्रेन जा रहे हैं।

उन्होंने संभावना जताते हुए कहा कि यह सब जानकारी शायद सोशल मीडिया से हो जा रही है। हमलोग तो सोशल मीडिया के पहले वाले हैं।

उन्होंने बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि यह भी बात सामने आई कि वहां खर्च कम हो रहा है। अगर ऐसी बात है तो यह तो नेशनल लेवल पर सोचने की जरूरत है। नीतीश कुमार ने कहा कि यहां मेडिकल में एडमिशन के लिए जो परीक्षा होती है, वह पूरे देशभर में होता है। बिहार के चाहे सरकारी मेडिकल कॉलेज हो या प्राइवेट सभी में एडमिशन के लिए नेशनल लेवल के कॉम्पिटिशन को ही पास करना होता है।

अब जो बाहर जा रहा है उसको कोई परीक्षा तो देनी नहीं है। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि साधारण परिवार के लोग भी बच्चों को पढने के लिए विदेश भेज रहे हैं। उन्होनंे कहा कि बिहार तो गरीब राज्य है, फिर भी केवल यहीं के लोग यूक्रेन मेडिकल करने नहीं गए हैं, अमीर राज्य के लोग भी वहां पढ़ने जा रहे हैं।

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इस पर अब सोचने की जरूरत है कि क्या सुविधायें दी जाए, जिससे बच्चों को बाहर पढ़ने के लिए नहीं जाना पडे।

–आईएएनएस

होर्मुज शिपिंग पर हमलों की भारत ने की निंदा, फ्री नेविगेशन फिर से शुरू करने की उठाई मांग

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल शिपिंग पर हुए हमलों की निंदा की और फ्री नेविगेशन को फिर से शुरू करने की...

अमेरिका का साइबर ऑपरेशन स्ट्रैटेजी के मामले में चीन पर फोकस, सीनियर कमांडर ने क्षमता बढ़ाने की दी चेतावनी

वाशिंगटन । अमेरिका अपनी लंबे समय की रणनीतिक चुनौती के तौर पर चीन पर अपना मिलिट्री फोकस बढ़ा रहा है। अमेरिका के सीनियर कमांडरों ने चेतावनी दी है कि बढ़ते...

अमेरिका में ब्रिटेन के पूर्व राजदूत मैंडेलसन मामले में ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर की नहीं होगी जांच

लंदन । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के खिलाफ ब्रिटेन के पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन मामले की जांच नहीं होगी। हाउस ऑफ कॉमन्स में वोटिंग के बाद यह फैसला लिया...

न्यूजीलैंड के लिए भारत के साथ आगे बढ़ने का बहुत बड़ा मौका है: एफटीए डील पर बोले पीएम लक्सन

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाल ही में मुक्त व्यापार समझौता हुआ है। एफटीए को लेकर प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने कहा कि ये डील न्यूजीलैंड के लिए...

ओमान के सुल्तान से मिले ईरान के विदेश मंत्री अराघची, पुतिन से भी करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची पाकिस्तान के दौरे के बाद ओमान पहुंचे। अराघची ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल और विदेश मंत्री सैय्यद...

ट्रंप ने की 30 दिनों के भीतर फिर से व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर आयोजित करने की अपील

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर को 30 दिनों के भीतर फिर से आयोजित किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि...

जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, पीएम ताकाइची ने लोगों को अलर्ट रहने की दी चेतावनी

टोक्यो । सोमवार सुबह उत्तरी जापान के एक हिस्से में 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए। हालांकि, किसी नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।...

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान शूटिंग पर बराक ओबामा बोले- लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है

वाशिंगटन । अमेरिका के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई शूटिंग के बाद आरोपी को पकड़ा जा चुका है। अमेरिकी एजेंसी मामले की जांच कर रही है और ये पता...

फायरिंग वाले वीडियो में जोरदार आवाज के बाद सुरक्षित स्थान पर ले जाए गए राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई गोलीबारी की घटना के दो वीडियो सामने आए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर एक वीडियो साझा...

एनएसए अजीत डोभाल ने यूएई के राष्ट्रपति से मुलाकात की; द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय स्थिति पर हुई चर्चा

अबू धाबी । भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने रविवार को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। दोनों नेताओं...

होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से करोड़ों के भुखमरी की चपेट में आने का खतरा बढ़ा: यूएन

नई दिल्ली/कोपेनहेगन । संयुक्त राष्ट्र ने होर्मुज स्ट्रेट की बंदी से होने वाले खतरे की ओर दुनिया का ध्यान दिलाया है। दावा किया कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए...

ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग, यूरोपीय नेताओं ने की निंदा, मैक्रों बोले- राजनीति में हिंसा की जगह नहीं

पेरिस । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी में हुई फायरिंग को लेकर यूरोपीय देशों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों...

editors

Read Previous

यूपी के जालौन में छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति की मौत, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

Read Next

एप्पल का कर्मचारी बनकर शख्स से 1.76 करोड़ रुपये की ठगी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com