वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का हल्ला बोल, 13 मार्च को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

नई दिल्ली । ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने वक्फ संशोधन विधेयक 2024 के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की तारीख बदल दी है। अब यह प्रदर्शन 10 मार्च की बजाय 13 मार्च को सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा। बोर्ड के प्रवक्ता और प्रदर्शन के आयोजक डॉ. सैयद कासिम रसूल इलियास ने बताया कि तकनीकी कारणों के चलते तिथि में बदलाव किया गया है।

केंद्र सरकार वक्फ संशोधन विधेयक 2024 को संसद के आगामी सत्र में पारित कराने की तैयारी में है। इसे लेकर मुस्लिम समाज में गहरी चिंता व्याप्त है। बोर्ड का मानना है कि यह विधेयक मुस्लिम समुदाय की वक्फ संपत्तियों, मस्जिदों, कब्रिस्तानों, दरगाहों, मठों और मदरसों पर कब्जा करने और उन्हें नष्ट करने के इरादे से लाया गया है। इसलिए इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए।

बोर्ड और अन्य धार्मिक संगठनों ने इस विधेयक के खिलाफ संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को कई ईमेल भेजे और उनसे मुलाकात कर अपना विरोध दर्ज कराया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और बिहार के मुख्यमंत्री से भी इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें स्पष्ट किया गया कि मुस्लिम समाज इस विधेयक को पूरी तरह अस्वीकार करता है।

बोर्ड की मजलिस (कार्यकारिणी समिति) ने निर्णय लिया है कि 13 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर सुबह 10 बजे प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें बोर्ड का पूरा केंद्रीय नेतृत्व, धार्मिक संगठनों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इस प्रदर्शन में दलित, आदिवासी, ओबीसी समुदायों के सामाजिक-राजनीतिक नेताओं के साथ-साथ सिख और ईसाई धर्मगुरु भी शामिल होंगे। इसी के तहत 8 मार्च को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में भी विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मेवात के मुसलमानों से प्रदर्शन में भारी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। बोर्ड के प्रवक्ता डॉ. इलियास ने कहा कि अगर यह संशोधन विधेयक पारित हुआ, तो मुस्लिम समाज की वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा पर गंभीर संकट आ सकता है। इसलिए यह हमारा धार्मिक कर्तव्य और राष्ट्रीय सम्मान का विषय है कि हम इसका पुरजोर विरोध करें।

–आईएएनएस

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रहने वाले सीबीएसई के निजी (प्राइवेट) छात्रों के 12वीं कक्षा के परिणाम...

बंगाल: चुनावी हिंसा भड़काने के मामले में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जांच सीआईडी को सौंपी गई

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर हिंसा भड़काने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने संबंधी मामले में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

झारखंड ट्रेजरी घोटाले की जांच लगातार टाल रही हेमंत सरकारः भाजपा

रांची । झारखंड में ट्रेजरी घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मंगलवार को पार्टी...

पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या की जड़ तक पहुंचने के बजाय दिखावटी कदम उठा रही सरकार : केजरीवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला...

नीट यूजी पेपर लीक मामला : मनीषा हवलदार की सीबीआई कस्टडी दो दिन बढ़ी, मनीषा मांढरे को न्यायिक हिरासत में भेजा

नई दिल्ली । नीट यूजी 2026 पेपर लीक घोटाले में सीबीआई की जांच तेज हो गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट में शनिवार को सीबीआई ने दो प्रमुख आरोपियों मनीषा हवलदार...

विशेष गहन पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कहा- एसआईआर संविधान की कसौटी पर खरा

नई दिल्ली । बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या...

admin

Read Previous

अगर कोई एक टीम भारत को हरा सकती है, तो वह न्यूजीलैंड है: शास्त्री

Read Next

पंजाब के लुधियाना में बहुमंजिला इमारत गिरी, छह लोगों के दबे होने की आशंका

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com