मध्य प्रदेश : बैग पॉलिसी लागू, अब स्कूलों में कक्षा दो तक के बच्चों को नहीं मिलेगा होमवर्क

मध्य प्रदेश । मध्य प्रदेश में कक्षा दो तक के छात्रों को स्कूल के होमवर्क और वजनी बैग से राहत मिलने वाली है। राज्य सरकार ने कक्षा 2 तक के छात्रों को कोई होमवर्क नहीं देने और स्कूल बैग के वजन को कम करने के स्बंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब राज्य के किसी भी शासकीय, निजी अथवा सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा दो तक के बच्चों पर होमवर्क का बोझ नहीं डाला जाएगा।

राज्य सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देश राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग की स्कूल बैग नीति 2020 के अनुरूप हैं। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार कक्षा 1 और 2 के छात्रों के स्कूल बैग का वजन 1.6 से 2.2 किलोग्राम के बीच होना चाहिए। इसमें कहा गया है कि कक्षा 3 से 5 के लिए स्कूल बैग का वजन 1.7 से 2.5 किलोग्राम, कक्षा 6 और 7 के लिए 2 से 3 किलोग्राम और कक्षा 8 के लिए 2.5 से 4 किलोग्राम के बीच तय किया गया है। जबकि कक्षा 9 और 10 के लिए यह 2.5 से 4.5 किलोग्राम है।

इसमें ये भी कहा गया है कि सप्ताह में कम से कम एक दिन छात्रों को बिना बैग के ही बुलाया जाए। यानी सप्ताह में एक दिन छात्रों को अतिरिक्त गतिविधियों में शामिल किया जाए। कम्प्यूटर, नैतिक शिक्षा एवं सामान्य ज्ञान के लिए कक्षाएं भी बिना पुस्तकों के लगाई जाएं। साथ ही स्वास्थ्य, शारीरिक शिक्षा, खेल एवं कला की कक्षाएं भी बिना पुस्तकों के लगाने के निर्देश हैं।

दिशानिर्देश में विभिन्न स्तरों पर छात्रों के लिए होमवर्क के बारे में भी उल्लेखित किया गया है। इसमें कक्षा 2 तक के बच्चों के लिए कोई होमवर्क नहीं देने को कहा गया है। जबकि कक्षा 3, 4 और 5 के बच्चों को एक सप्ताह में अधिकतम दो घंटे तक का ही होमवर्क दिया जाना चाहिए। वहीं, कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों के लिए हर दिन अधिकतम दो घंटे का होमवर्क दिया जा सकता है।

———— इंडिया न्यूज़ स्ट्रीम

ब्रिक्स एनएसए बैठक: अजित डोभाल ने ईरान के साथ पश्चिम एशिया और द्विपक्षीय संबंधों पर की बातचीत

नई दिल्ली । राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने सोमवार को नई दिल्ली में हुई 16वीं ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बैठक के दौरान ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल...

आईएईए निरीक्षकों पर ईरान की सहमत‍ि परमाणु संकट खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम : वेंस

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को कहा कि ईरान ने इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) के निरीक्षकों को फिर देश में आने की अनुमति देने...

जेडी वेंस ने ईरान को सीज फंड जारी होते ही अमेरिकी कृषि उत्पाद खरीदने का द‍िया सुझाव

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को एक प्रस्ताव रखा, जिसके तहत भविष्य में अगर ईरान की सीज संपत्तियां वापस जारी की जाती हैं तो उनका...

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

editors

Read Previous

विराट कोहली, अनुष्का ने अलीबाग में खरीदा 8 एकड़ का फार्महाउस

Read Next

पेशाब करने पर 12 फीसदी जीएसटी वसूला रेलवे ने टॉयलेट जाना पड़ा महंगा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com