कुवैत का विमान विजयवाड़ा हवाईअड्डे पर 17 यात्रियों को छोड़कर उड़ गया

विजयवाड़ा : कुवैत जाने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान बुधवार को टिकट पर दिए गए प्रस्थान समय से तीन घंटे पहले उड़ गया, जिससे विजयवाड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 17 यात्री फंस गए। यात्रियों को सुबह 11 बजे एयरपोर्ट पर सूचना दी गई कि विमान सुबह 9.55 बजे ही रवाना हो गया तो वे चौंक गए।

इन यात्रियों द्वारा दो दिन पहले बुक किए गए टिकट के अनुसार आईएक्स 695 उड़ान का प्रस्थान समय दोपहर 1.10 बजे था। यात्रियों ने शिकायत की कि उन्हें प्रस्थान के समय में बदलाव के बारे में कोई पूर्व सूचना नहीं थी, उन्हें 11 बजे रिपोर्ट करने के लिए कहा गया था, लेकिन नए प्रस्थान समय के बारे में सूचित नहीं किया गया।

जब यात्रियों ने हवाईअड्डे पर एयरलाइन कर्मचारियों से संपर्क किया, तो उन्हें बताया गया कि जिन वेबसाइटों के जरिए टिकट बेचे गए थे, उन पर समय में बदलाव के बारे में सूचित किया गया था।

फ्लाइट छूटने से मायूस यात्रियों में से एक पॉल ने कहा, “वे कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि हम प्रस्थान के समय में अचानक बदलाव के लिए वेबसाइटों को चेक करेंगे।”

विमान में केवल वही यात्री सवार हुए, जिन्होंने रीशेड्यूलिंग के बाद बुकिंग कराई थी।

फ्लाइट सुबह 9 बजे त्रिची से विजयवाड़ा पहुंची और 9.55 बजे कुवैत के लिए रवाना हुई। पहले यह घोषणा की गई थी कि फ्लाइट 12.15 बजे त्रिची से विजयवाड़ा पहुंचेगी और दोपहर 1.10 बजे कुवैत के लिए उड़ान भरेंगे।

हवाईअड्डे के अधिकारियों ने कहा कि एयरलाइन ने कुछ मुद्दों के कारण प्रस्थान को पुनर्निर्धारित किया था, जो अंतर्राष्ट्रीय परिचालन में असामान्य नहीं है। उन्होंने यह भी दावा किया कि एयरलाइन ने कुछ यात्रियों को विकल्प मुहैया कराया है।

–आईएएनएस

पाकिस्तानी कोर्ट ने इमरान खान की बहन के खिलाफ फिर से जारी किया गैर-जमानती वारंट

इस्लामाबाद । रावलपिंडी की एक एंटी-टेररिज्म कोर्ट (एटीसी) ने मंगलवार को एक बार फिर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान और उनके दो जमानतदारों के खिलाफ...

अमेरिका की टेक्सटाइल निर्यात में हिस्सेदारी 30 प्रतिशत, ट्रेड डील से उद्योग को होगा बड़ा फायदा : इंडस्ट्री

तिरुपुर/अहमदाबाद । अमेरिका की टेक्सटाइल निर्यात में 30 प्रतिशत की हिस्सेदारी है और ट्रेड डील से उद्योग को काफी फायदा होगा। यह बयान मंगलवार को इंडस्ट्री की ओर से दिया...

म्यांमार में 6.0 तीव्रता का भूकंप, कोलकाता समेत पूर्वी भारत में तेज झटके महसूस, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

नई दिल्ली । पूर्वी भारत में मंगलवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र म्यांमार में था, जहां रात 9.4 बजे आईएसटी एक शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप...

भारत के हाई कमिश्नर और फिजी संसद के अध्यक्ष ने आपसी सहयोग को मजबूत करने पर की चर्चा

सुवा । फिजी में भारत के हाई कमिश्नर सुनीत मेहता ने सोमवार को फिजी संसद के अध्यक्ष फिलिमोन जिटोको के साथ मीटिंग की। दोनों नेताओं ने इस दौरान आपसी सहयोग...

अमेरिकी विशेषज्ञों ने भारत के बजट का किया समर्थन, बोले- ‘मैन्युफैक्चरिंग बढ़ने से करोड़ों नई नौकरियों के अवसर’

वॉशिंगटन । भारत के आम बजट की अमेरिका के अर्थशास्त्री और बिजनेस लीडर्स ने खूब सराहना की। इन लोगों ने कहा कि नया यूनियन बजट भारत की विकास की रफ्तार...

एस जयशंकर का तीन दिवसीय अमेरिका दौरा, महत्वपूर्ण खनिज को लेकर मंत्रियों की बैठक में लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार विदेश मंत्री (ईएएम) डॉ. एस. जयशंकर सोमवार को अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे। ईएएम...

भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली । अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी...

कमर्शियल संबंधों को मजबूती और नए मौके की तलाश में कनाडा से ट्रेड मिशन आ रहा भारत

नई दिल्ली । कनाडा के न्यू ब्रंसविक प्रांत से एक ट्रेड मिशन 2 से 6 फरवरी, 2026 तक भारत आएगा। इसका मकसद दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते मार्केट में...

बांग्लादेश: पुर्बाचल प्लॉट स्कैम मामले में शेख हसीना को 10 साल की सजा का ऐलान

ढाका । बांग्लादेश की एक अदालत ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को पुर्बाचल प्लॉट स्कैम से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में 10 साल जेल की सजा सुनाई। साथ...

अफगानिस्तान के हेरात में 170 किलोग्राम अवैध ड्रग्स बरामद, हिरासत में दो संदिग्ध

काबुल । अफगानिस्तान में ड्रग्स के खिलाफ स्थानीय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने पश्चिमी अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में एक गाड़ी से 170 किलोग्राम गैर-कानूनी...

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में हालात तनावपूर्ण, क्वेटा के लिए परिवहन सेवाएं ठप, इंटरनेट भी बंद

क्वेटा । बलूचिस्तान में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के चलते पाकिस्तान के विभिन्न प्रमुख शहरों से क्वेटा के लिए बस सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। स्थानीय मीडिया ने परिवहन सूत्रों...

बढ़ते तनाव के बीच ईरान बोला- अमेरिका से बातचीत की तैयारी आगे बढ़ रही है

काहिरा । ईरान के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि अमेरिका के साथ संभावित बातचीत के लिए एक ढांचा तैयार किया जा रहा है। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा...

admin

Read Previous

गूगल ने कहा, बार्ड के लिए नहीं की चैटजीपीटी की नकल

Read Next

कर्नाटक बीजेपी ने मुसलमानों के साथ अन्याय नहीं किया: येदियुरप्पा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com