भारत को जल्द मिलेगी स्वदेशी ड्रोन रोधी तकनीक : शाह

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) और अन्य एजेंसियां एक स्वदेशी काउंटर-ड्रोन तकनीक विकसित करने के लिए मिलकर काम कर रही हैं, जो जल्द ही उपलब्ध होगी। गृह मंत्री का यह बयान पिछले महीने जम्मू वायुसेना अड्डे पर ड्रोन हमले के कुछ दिनों बाद सामने आया है। 27 जून को पाकिस्तान से लगी सीमा से करीब 14 किलोमीटर दूर स्थित उच्च सुरक्षा हवाई अड्डे पर रात दो बजे से थोड़ा पहले हुए विस्फोटों में भारतीय वायुसेना के दो जवान घायल हो गए थे, जिन्हें मामूली चोटें आईं थी।

सूत्रों के अनुसार, ड्रोन को बार-बार क्षेत्र में सैन्य प्रतिष्ठानों पर मंडराते हुए देखा गया है और 2019 से पाकिस्तान के साथ सीमा पर 250 से अधिक ड्रोन देखे गए हैं।

यह देखते हुए कि सुरंगों और ड्रोन के माध्यम से ड्रग्स, हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी एक बड़ी चुनौती है, शाह ने कहा कि इन चुनौतियों से जल्द से जल्द निपटना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

शाह ने कहा, ड्रोन के बढ़ते खतरे के खिलाफ हमारी मुहिम आज बहुत महत्वपूर्ण है और इसे कम करने के लिए डीआरडीओ और अन्य एजेंसियां स्वदेशी तकनीक पर काम कर रही हैं और जल्द ही ड्रोन विरोधी स्वदेशी प्रणाली के साथ सीमाओं पर तैनाती बढ़ेगी।

गृह मंत्री शाह ने शनिवार को नई दिल्ली में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 18वें अलंकरण समारोह के दौरान यह टिप्पणी की। इस दौरान उन्होंने अदम्य साहस, शौर्य और उत्कृष्ट सेवा के लिए बल के बहादुर अधिकारियों और कर्मचारियों को अलंकरण प्रदान किए।

उन्होंने भविष्य में सीमापार से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) और रोबोटिक्स तकनीक के इस्तेमाल के खतरे के प्रति भी आगाह किया और इसके खिलाफ एक दीर्घकालिक योजना बनाने की जरूरत पर बल दिया। शाह ने कहा कि सुरक्षा बलों ने नक्सलविरोधी अभियान में भी बहुत अच्छा काम किया है।

शाह ने अलंकरण समारोह में शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों को याद दिलाया कि दुश्मनों और आतंकवादियों द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स तकनीक के इस्तेमाल के खतरे से निपटने में भारत की मदद करने के लिए विशेषज्ञों की मदद से नई तकनीक खोजना उनकी जिम्मेदारी है।

खुफिया ब्यूरो के प्रमुख अरविंद कुमार, अनुसंधान और विश्लेषण विंग के प्रमुख सामंत गोयल, बीएसएफ के महानिदेशक राकेश अस्थाना और अन्य केंद्रीय पुलिस बलों के प्रमुख समारोह में शामिल हुए।

पिछले दो वर्षों में पाकिस्तान द्वारा सीमा पार हथियार गिराने के लिए ड्रोन का उपयोग करने की खबरें आई हैं।

पहली घटना अगस्त 2019 में पंजाब में हुई थी जब अमृतसर के एक गांव में दुर्घटनाग्रस्त ड्रोन मिला था।

सितंबर में, सुरक्षा बलों द्वारा गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों ने कथित तौर पर खुलासा किया कि पंजाब में आठ ड्रोन उड़ानों में ड्रग्स और हथियार गिराए गए थे।

जम्मू के कठुआ जिले में पिछले साल 20 जून को बीएसएफ ने एक संदिग्ध जासूसी ड्रोन को मार गिराया था। अगले ही महीने, जम्मू में सीमा पार से सुरंगों का एक नेटवर्क सामने आया।

कार्यक्रम में बोलते हुए, गृह मंत्री ने यह भी कहा कि सीमा सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा है और भारत के सामने कई चुनौतियां हैं।

गृह मंत्री ने यह भी कहा कि मोदी सरकार से पहले देश की स्वतंत्र रक्षा नीति ही नहीं थी और जो भी नीति थी वो देश की विदेश नीति से प्रभावित थी। मोदी सरकार आने के बाद रक्षा नीति स्वतंत्र हुई। उन्होंने कहा कि अच्छी रक्षा नीति के बिना ना तो देश का विकास हो सकता है और ना ही लोकतंत्र पनप सकता है। शाह ने सुरक्षा बलों से ऐसे प्रयास करने का अनुरोध किया जिनसे सीमावर्ती इलाकों के गांवों से पलायन रुके क्योंकि ये हमारी जिम्मेदारी है कि वहां से पलायन रुके और विकास की सारी योजनाएं पहुंचें।

उन्होंने सीमा सुरक्षा बल की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपके नाम मात्र से ही दुश्मनों का दिल दहल जाता है और इसी कारण देश लोकतंत्र के अपनाए हुए विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। श्री अमित शाह ने कहा कि दुनिया के ऩक्शे पर भारत अपना स्थान मजबूत कर रहा है उसमें आप सभी का योगदान बहुत महत्वपूर्ण और अग्रिम पंक्ति में है।

उन्होंने कहा कि बीएसएफ और अन्य अर्धसैनिक बलों के कारण भारत का विश्व मानचित्र पर गौरव का स्थान है।

गृह मंत्री ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल और देश के अन्य अर्धसैनिक बलों के कारण ही भारत विश्व के नक्शे पर अपनी गौरवमयी उपस्थिति दर्ज करा पा रहा है।

शाह ने गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और अजय कुमार मिश्रा और गृह सचिव अजय भल्ला के साथ मृत बीएसएफ कर्मियों के परिजनों को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मरणोपरांत पदक से सम्मानित किया।

बीएसएफ की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, बीएसएफ के 27 जवानों को वीरता के लिए 14 पुलिस पदक और मेधावी सेवाओं के लिए 13 पुलिस पदकों सहित सम्मानित किया जा रहा है।

गृह मंत्री ने कहा कि बीएसएफ ने एक उच्च बलिदान की परंपरा को स्थापित किया है। उन्होंन कहा कि सीमा सुरक्षा बल की स्थापना के 6 साल बाद ही जब उस समय के पूर्वी पाकिस्तान में सभी तरह के मानवाधिकारों का हनन हो रहा था, अकल्पनीय यातनाएं दी जाती थीं, और जब स्थिति असहनीय हो गई तब उस स्थिति में भारत ने निर्णय किया और बीएसएफ के जवानों ने एक अहम भूमिका निभाई और आज बांग्लादेश एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में दुनिया के नक्शे पर अस्तित्व में है।

शाह ने कहा कि चाहे युद्ध काल हो या शांति काल हो, बीएसएफ के जवानों ने हमेशा अपने कर्तव्य को निभाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी और इसी का परिणाम है कि सीमा सुरक्षा बल को अनेकों वीरता पुरस्कारों से अलंकृत किया गया है।

–आईएएनएस

विदेश मंत्री जयशंकर और ईरानी समकक्ष अराघची ने पश्चिम एशिया में तनाव पर की चर्चा

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ब्रिक्स सम्मेलन 2026 के दूसरे दिन ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के साथ बातचीत की। शुक्रवार की...

बांग्लादेश में घरेलू हिंसा गंभीर संकट, हर दो में से एक महिला हुई शिकार

ढाका । बांग्लादेश में महिलाओं के खिलाफ 'इंटीमेट पार्टनर' हिंसा गंभीर सामाजिक संकट बनी हुई है। वैश्विक और राष्ट्रीय आंकड़ों के विश्लेषण में यह सामने आया है कि घरेलू हिंसा...

पाकिस्तान: पेशावर में स्मार्ट लॉकडाउन के खिलाफ सड़कों पर उतरे व्यापारी, महंगाई को लेकर गुस्सा

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पेशावर में व्यापारियों ने सरकार द्वारा लगाए गए स्मार्ट लॉकडाउन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खैबर-पख्तूनख्वा ट्रेडर्स ऑर्गनाइजेशन के नेतृत्व में...

ईरान परमाणु हथियार बनाने की सीमा से कुछ हफ्ते दूर, अमेरिकी सीनेटरों ने दी चेतावनी

वाशिंगटन । अमेरिका की सीनेट आर्म्ड सर्विसेज कमेटी की सुनवाई में अधिकारियों ने चेतावनी दी कि ईरान हथियार बनाने योग्य यूरेनियम संवर्धन से बस कुछ हफ्ते दूर है। ऊर्जा मंत्री...

कीर स्टार्मर के खिलाफ बढ़ी बगावत, नेतृत्व चुनौती पर पीएम बोले- ‘लेबर पार्टी में फैल जाएगी अराजकता’

लंदन । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने स्थानीय चुनावों में खराब नतीजों के बाद सत्ता पर मंडराते खतरे के बीच बगावत करने वाले नेताओं को कड़ी चेतावनी दी है।...

ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को बताया महान नेता, बोले-आपके साथ होना सम्मान की बात

बीजिंग । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्विपक्षीय बैठक कर रहे हैं। बैठक शुरू होने से पहले दोनों नेताओं ने ओपनिंग रिमार्क दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति...

यूक्रेन में युद्ध का अंत बहुत करीब : ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच समझौते की संभावना अब काफी करीब दिखाई दे रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि...

कुवैत में घुसपैठ के आरोप को ईरान ने बताया ‘बेबुनियाद और अस्वीकार्य’

तेहरान । ईरान ने कुवैत के उस आरोप को सिरे से खारिज किया है जिसमें उसने कहा था कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स के कुछ सदस्यों ने कुवैती इलाके में...

कराची में पाबंदियों के बावजूद ‘औरत मार्च’ में जुटी भीड़, अध‍िकारों को लेकर उठाई आवाज

कराची । पाकिस्तानी अधिकारियों की ओर से कराची में 'औरत मार्च' पर पाबंदियां लगाए जाने के बावजूद, सैकड़ों लोग सी-व्यू पर इकट्ठा हुए, ताकि उन मुद्दों पर आवाज उठाई जा...

तमिलनाडु : विजय सरकार ने ज्योतिषी की ओएसडी के तौर पर नियुक्ति रद्द की

चेन्नई । नवगठित 'तमिलगा वेट्री कजगम' (टीवीके) सरकार के लिए एक बड़ी शर्मिंदगी की बात यह रही कि मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के निजी ज्योतिषी, रिकी राधन पंडित वेट्रिवेल की,...

अफ्रीका सीडीसी और डब्ल्यूएचओ ने किया हंतावायरस के लिए पूरी तैयारी करने का आह्वान

अदीस अबाबा । अफ्रीका रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (अफ्रीका सीडीसी) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने स्वास्थ्य अधिकारियों और आम जनता से सतर्क रहने और हंतावायरस निगरानी उपायों को...

कैद में पाकिस्तान के पूर्व पीएम, बहनों को भाई इमरान खान से मिलने की फिर नहीं मिली इजाजत

इस्लामाबाद । पाकिस्तान की अदियाला जेल में बंद पूर्व वजीर-ए आजम (प्रधानमंत्री) और पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के संस्थापक इमरान खान की बहनों को एक बार फिर पुलिस ने मिलने...

editors

Read Previous

डब्ल्यूटीसी फाइनल : भारत को 8 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड बना चैंपियन

Read Next

तमिल अभिनेत्री मीरा मितुन जातिवादी गाली-गलौज के आरोप में केरल से गिरफ्तार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com