भारत द्वारा ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर सब्सिडी कम करना सराहनीय कदम : एडीबी

नई दिल्ली । एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) द्वारा भारत की ओर से ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने और इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए जीवाश्म ईंधनों जैसे पेट्रोलियम पर सब्सिडी कम करने और कोयले पर सेस लगाने के कदम की सरहाना की है।

एडीबी की ओर से जारी की गई एशिया-पैसिफिक क्लाइमेट रिपोर्ट के मुताबिक, खुदरा मूल्य, टैक्स की दरें और चुनिंदा पेट्रोलियम उत्पादों पर सब्सिडी जैसे तीन प्रमुख बिंदुओं पर सावधानीपूर्वक संतुलन करके, भारत तेल और गैस क्षेत्र में अपनी राजकोषीय सब्सिडी को 85 प्रतिशत तक कम करने में सक्षम रहा है, जो 2013 के आंकड़े 25 अरब अमेरिकी डॉलर से घटकर 2023 में 3.5 अरब अमेरिकी डॉलर पर आ गई है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि 2014 से 2017 के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमत कम होने के कारण सरकार द्वारा अतिरिक्त कर राजस्व हासिल करने के लिए पेट्रोल और डीजल पर आयात शुल्क बढ़ाया गया था। सरकार द्वारा अतिरिक्त कर राजस्व का उपयोग गरीब लोगों तक एलपीजी सिलेंडर पहुंचाने के लिए किया गया।

रिपोर्ट्स में आगे बताया गया कि 2010 से लेकर 2017 तक केंद्र सरकार द्वारा कोयले के उत्पादन और आयात पर सेस लगाया गया। इसका सेस संग्रह का 30 प्रतिशत हिस्सा राष्ट्रीय स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण कोष में भेजा गया, जिससे स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं और अनुसंधान को समर्थन मिला।

एडीबी ने कहा कि सेस ने 2010-2017 के दौरान नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के बजट को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। साथ ही देश की ग्रीन एनर्जी कोरिडोर स्कीम और नेशनल सोलर मिशन के लिए शुरुआती फंड उपलब्ध कराया, जिससे उपयोगिता-स्तरीय सौर ऊर्जा की लागत कम करने और कई ऑफ-ग्रिड रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशंस को फंड प्रदान करने में मदद मिली।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि एलपीजी के लिए सब्सिडी अब बढ़ गई है और गैर-जीवाश्म ईंधन से खाना पकाने के विकल्पों को आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए।

–आईएएनएस

ईरान के साथ युद्धविराम पर इजरायल भी सहमत, प्रधानमंत्री बेंजामिन बोले- सीजफायर लेबनान पर लागू नहीं

तेल अवीव । ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम की घोषणा के बीच इजरायल की लड़ाई लेबनान के मोर्च पर जारी रह सकती है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने...

ईरान-अमेरिका सीजफायर : शहबाज शरीफ ने ‘इस्लामाबाद वार्ता’ का दिया न्योता

नई दिल्ली । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दोनों देशों के प्रतिनिधियों को इस्लामाबाद आमंत्रित...

ईरान पर हमलों में विराम के बाद व्हाइट हाउस ने कहा-अमेरिका की जीत

वॉशिंगटन । व्हाइट हाउस ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी अभियान को “जीत” करार दिया है और कहा कि सैन्य उपलब्धियों ने कूटनीतिक बातचीत के लिए रास्ता बनाया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड...

उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर की ओर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

सियोल । दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया कि उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर की ओर कई छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। राष्ट्रपति ली जे म्युंग द्वारा उत्तर कोरिया...

‘ड्राफ्ट- एक्स पर पाकिस्तान के पीएम का संदेश’, शहबाज शरीफ की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

नई दिल्ली । ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम समझौते पर वाहवाही लूटने की कोशिशों में जुटे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की एक गलती ने सोशल मीडिया पर एक...

विश्व शांति के लिए आज का दिन बहुत बड़ा, ईरान अब पुनर्निर्माण का काम शुरू कर सकता है : राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच दो हफ्ते के सीजफायर के ऐलान के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे दुनिया में शांति के लिए...

लापता अमेरिकी पायलट को लेकर मीडिया कवरेज पर फूटा ट्रंप का गुस्सा, कानूनी कार्रवाई की धमकी दी

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में एक हाई-रिस्क यूएस रेस्क्यू मिशन से जुड़े लीक को लेकर पत्रकार और मीडिया सगठनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी...

बांग्लादेश: पूर्व स्पीकर शिरीन शर्मिन चौधरी ढाका में गिरफ्तार

ढाका । बांग्लादेशी पुलिस ने मंगलवार को अवामी लीग की वरिष्ठ नेता और पूर्व पार्लियामेंट स्पीकर शिरीन शर्मिन चौधरी को गिरफ्तार किया। स्थानीय मीडिया ने इसका खुलासा किया गया। शिरीन...

ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर नाटो देशों और सहयोगियों पर निशाना साधा

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अमेरिका के सैन्य अभियान का समर्थन न करने के लिए नाटो और अमेरिका के खास सहयोगियों की कड़ी आलोचना की।...

खुफिया जानकारी और उन्नत निगरानी का कमाल : सीआईए ने ऐसे लगाया ईरान में फंसे पायलट का पता

वाशिंगटन । सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) ने ईरान के अंदर फंसे एक अमेरिकी पायलट का पता लगाने में अहम भूमिका निभाई है। अमेरिकी अधिकारियों ने इसे समय के खिलाफ रेस...

1973, 1979 और 2002 के मुकाबले ज्यादा गंभीर मौजूदा तेल संकट: आईईए प्रमुख

पेरिस । इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (आईईए) के प्रमुख, फातिह बिरोल ने वर्तमान तेल संकट पर चिंता जाहिर की है। उनके मुताबिक हालात पूर्व के तेल संकटों से कहीं ज्यादा बदतर...

ईरानी मंत्री की अपील- ‘पावर प्लांट्स के पास मानव श्रृंखला बनाएं लोग’

तेहरान । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ईरानी परमाणु संयंत्रों और पुलों को उड़ाने की मियाद मंगलवार शाम (स्थानीय समयानुसार) खत्म हो रही है। वहीं ईरान ने भी होर्मुज...

admin

Read Previous

भैया दूज पर राहुल गांधी ने दी देशवासियों को बधाई

Read Next

कटिहार में छठ से पहले हादसा, नदी में पलटी नाव, कई लोगों की मौत की खबर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com