कर्नाटक में बारिश के कहर से मरने वालों की संख्या 9 हुई

बेंगलुरु: मूसलाधार बारिश के कारण शनिवार को भी पूरे कर्नाटक में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। भारी बारिश के कारण राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। लगातार हो रही बारिश से उत्तरी कर्नाटक के 12 जिले, तटीय कर्नाटक और मलनाड क्षेत्र प्रभावित हुए हैं।

यह अनुमान है कि लगभग 830 घरों को नुकसान पहुंचा है, 15 स्कूल भवन क्षतिग्रस्त हो गए हैं और महिलाओं और बच्चों सहित 8,733 लोगों को राज्य भर में सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करना पड़ा है।

राज्य सरकार ने 80 राहत केंद्र खोले हैं। पश्चिमी घाट क्षेत्र में भारी बारिश जारी रहने पर उत्तरी कर्नाटक के जिलों और तटीय कर्नाटक क्षेत्र में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

बेलगावी जिले के चिक्कोडी में शुक्रवार को बाढ़ में बह गई 12 वर्षीय बच्ची किरण शनुरा वीभूति का शव रेस्क्यू टीम को मिला।

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) को बचाव कार्यों के लिए 12 जिलों में तैनात किया गया है।

चूंकि राज्य भर के बांधों की ओर पानी का प्रवाह लगातार बढ़ रहा है, बांधों से पानी छोड़ा जा रहा है और इससे नदियां खतरे के स्तर को पार कर रही हैं, जिससे लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है।

पश्चिमी घाट में आई बाढ़ के कारण शेष कर्नाटक को जोड़ने वाले सभी प्रमुख मार्ग बंद कर दिए गए हैं। बेंगलुरु-मंगलुरु राजमार्ग को भी बंद कर दिया गया है, क्योंकि घने जंगलों से गुजरने वाली सड़कों के जलमग्न हिस्से को पार करना असंभव है।

बेलागवी जिले के यदुरावाड़ी गांव में 300 से अधिक लोगों को नावों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, क्योंकि गांव में पानी भर गया था। बारिश के पानी ने हजारों घर जलमग्न कर दिए हैं और इस क्षेत्र में कई अन्य घर भी ढहने के कगार पर हैं।

बाढ़ ने कोडागु जिले में राज्य के राजमार्गों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। हासन, चिकमगलूर और शिवमोग्गा जिलों के कई गांवों में पानी भर गया है।

इस बीच, भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि उडुपी, मैंगलोर, कारवार, चिकमगलूर, शिवमोग्गा और हासन जिलों में और पांच दिनों तक भारी बारिश जारी रहेगी। पूरे राज्य में पहले ही रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

–आईएएनएस

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

editors

Read Previous

नए स्वास्थ्य मंत्री भी अपने पूर्ववर्ती की राह पर चल रहे हैं : चिदंबरम

Read Next

काबुल हवाईअड्डे पर गोलीबारी में 3 की मौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com