मप्र में चढ़ रहा है सियासी पारा

भोपाल: मध्य प्रदेश में आगामी समय में होने वाले तीन विधानसभा और एक लोकसभा के उपचुनाव के अलावा नगरी निकाय व पंचायत चुनाव के चलते सियासी पारा तेजी से चढ़ने लगा है। सत्ताधारी दल भाजपा और कांग्रेस ने इन चुनावों के लिए जमीनी तैयारी तेज कर दी है।

राज्य में खंडवा लोकसभा के अलावा पृथ्वीपुर जोबट और रैगांव में विधानसभा के उपचुनाव होने वाले हैं इन चार स्थानों में से खंडवा के अलावा रैगांव से पिछला चुनाव भाजपा जीती थी तो वही पृथ्वीपुर और जोबट से कांग्रेस के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी। यह चुनाव वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले का सेमीफाइनल माना जा रहा है।

कांग्रेस और भाजपा दोनों ही इन उपचुनावों को लेकर गंभीर है यही कारण है कि चुनावों की तारीखों का ऐलान होने से पहले ही दोनों दलों ने रणनीति तेज करने के साथ नेताओं की तैनाती भी शुरू कर दी है। कांग्रेस जहां तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त कर चुकी है तो वहीं भाजपा ने विधानसभा बार सत्ता और संगठन से जुड़े लोगों को तैनात कर दिया है।

भाजपा की राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश के अलावा प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव जहां राज्य पर खास नजर रखे हुए हैं तो वही बैठकों का सिलसिला चलाया। दमोह उपचुनाव में मिली हार के बाद भाजपा आगामी समय में होने वाले उपचुनावों में किसी तरह की चूक नहीं करना चाहती।

भाजपा ने भोपाल में उप चुनावों को लेकर बैठक भी आयोजित की जिसमें राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत के अलावा सरकार के मंत्री और पदाधिकारी भी मौजूद रहे इस बैठक में पार्टी नेताओं ने चुनाव की जीत के लिए सारा जोर लगाने के निर्देश दिए।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने खंडवा लोकसभा उपचुनाव को लेकर 29 जुलाई को भोपाल में बैठक बुलाई है। इस बैठक में खंडवा संसदीय क्षेत्र के नेता और पदाधिकारी हिस्सा लेंगे साथ ही आगामी रणनीति पर विचार किया जाएगा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव का कहना है कि खंडवा के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हमेशा ही छल किया है जब भी चुनाव आते हैं वह इस इलाके के लिए घोषणाएं करते हैं और गोद लेने तक की बात कहते हैं मगर चुनाव होने के बाद हालात जस के तस बने रहते हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विधानसभा और लोकसभा के उपचुनाव दोनों ही दलों के लिए महत्वपूर्ण है यही कारण है कि वे अपनी पूरी ताकत चुनाव में झोंकना चाहते हैं। किसी तरह की चूक भी नहीं करना चाहते। ऐसा इसलिए क्योंकि इन चुनावों को वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा के चुनाव के पहले का बड़ा चुनाव माना जा रहा है।

–आईएएनएस

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से वैश्विक तेल कीमतों पर असर

वॉशिंगटन । वैश्विक तेल कीमतों में सोमवार को तेज उछाल आया। ऐसा तब देखा गया जब अमेरिका ने एक ईरानी कार्गो जहाज को कब्जे में ले लिया। इससे तनाव बढ़ने...

ईरान ने कहा, हमारे वाणिज्यिक जहाज पर अमेरिकी गोलीबारी का जल्द जवाब देंगे

तेहरान । मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ईरान के शीर्ष संयुक्त सैन्य कमान ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी सेना द्वारा किए गए “सशस्त्र समुद्री डकैती” के खिलाफ ईरान जल्द ही...

अमेरिका से व्यापारिक तनाव के बीच कनाडा के प्रधानमंत्री ने आर्थिक विविधीकरण पर दिया जोर

ओटावा । कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि अमेरिका के साथ करीबी संबंधों पर आधारित कनाडा की पूर्व ताकतें अब “कमज़ोरियां” बन गई हैं, जिन्हें वैश्विक व्यापार के...

इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में बफर जोन का नक्शा किया जारी, सीजफायर के बावजूद ऑपरेशन किए तेज

यरूशलम । इजरायल की सेना ने दक्षिणी लेबनान में एक बफर जोन बनाने का मैप जारी किया है। इसमें लेबनानी इलाके के अंदर कई किलोमीटर तक फैला एक बड़ा इलाका...

बांग्लादेश में तेल संकट को लेकर बिगड़े हालात, पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें लगीं

ढाका । ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव का असर दुनिया के कई देशों पर पड़ रहा है। बांग्लादेश भी इससे अछूता नहीं है। बांग्लादेश में ईंधन की...

अमेरिका में पिता बना हत्यारा: 8 मासूमों की ली जान, याद दिला दिया ‘फैमिलिसाइड’ का खौफनाक इतिहास

नई दिल्ली | अमेरिका के लुइसियाना राज्य के शरेवपोर्ट में 19 अप्रैल को जो हुआ, वह सोच से परे था। दिल दहला देने वाले मामले ने एक बार फिर उस...

आईबीसी ने भारत में बदली दिवालिया कंपनियों की दशा, एसेट वैल्यू रिकवरी को मिला बढ़ावा: पीएचडीसीसीआई उपाध्यक्ष

नई दिल्ली । दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) ने भारत में दिवालिया प्रक्रिया में गई कंपनियों का समाधान जल्द करने में बड़ी भूमिका निभाई है और इससे एसेट वैल्यू...

नाटो महासचिव मार्क रूटे ने अलायंस से अमेरिका के निकलने की संभावना को किया खारिज

बर्लिन । नाटो के महासचिव मार्क रूटे ने एक इंटरव्यू में अलायंस से अमेरिका के संभावित हटने की चिंताओं को खारिज कर दिया है। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच...

बुल्गारिया: 5 साल में 8वीं बार संसदीय चुनाव, आखिर वजह क्या?

सोफिया । बुल्गारिया में रविवार को लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करते दिखे। बाल्कन प्रायद्वीप में मौजूद इस देश ने पांच साल में आठवीं बार संसदीय चुनाव होते देखा है।...

इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में सजा सस्पेंड करने की मांग की, स्वास्थ्य का दिया हवाला

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने स्वास्थ्य का हवाला देकर अल-कादिर ट्रस्ट मामले में सजा को सस्पेंड...

इजरायल-लेबनान सीजफायर का वैश्विक स्तर पर स्वागत, खाड़ी देशों ने उल्लंघन से बचने पर दिया जोर

नई दिल्ली । इजरायल और लेबनान के बीच दस दिनों का सीजफायर हुआ है। सीजफायर की खबर से लेबनान के लोगों में खुशी और जश्न का माहौल है। लोग खुशी...

सीजफायर के दौरान इजरायल दक्षिणी लेबनान में 10 किमी का सुरक्षा जोन बनाए रखेगा : नेतन्याहू

यरूशलम । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हिजबुल्लाह के साथ युद्धविराम लागू होने के बाद भी इजरायल दक्षिणी लेबनान में 10 किलोमीटर का सुरक्षा क्षेत्र बनाए रखेगा।...

editors

Read Previous

जहरीली शराब से मौत मामले में तेजस्वी ने नीतीश से पूछा, ‘ इन मौतों का जिम्मेदार कौन?’

Read Next

बिहार में कांग्रेस-आरजेडी हार के बाद, दोनों पार्टियों के शीर्ष नेताओं की होगी बैठक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com