स्वतंत्रदेव सिंह ने यूपी विधान परिषद के नेता पद को त्याग दिया

लखनऊ. यूपी सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विधान परिषद में नेता सदन के पद से इस्तीफा दे दिया है। कुछ दिन पहले वह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद से भी इस्तीफा दे चुके हैं।

पार्टी ने उन्हें जल्द ही यह जिम्मेदारी सौंपी थी। वहीं उनके इस्तीफे बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को नए विधान परिषद के नेता के तौर जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि स्वतंत्र देव सिंह ने इससे पहले जुलाई में यूपी प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था।

प्रदेश के जलशक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह विधान परिषद में नेता सदन बनाया था। विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने 22 मई 2022 से उन्हें नेता सदन के रूप में मान्यता दी थी। इससे पहले डॉ. दिनेश शर्मा उप मुख्यमंत्री के रूप में विधान परिषद में नेता सदन थे।

स्वतंत्र देव सिंह कुर्मी समाज से आते हैं जिसे यूपी में पिछड़ी जाति माना जाता है। स्वतंत्र देव सिंह बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से साइंस ग्रेजुएट हैं। स्वतंत्र देव सिंह ने 1986 में एक दैनिक अखबार में बतौर रिपोर्टर अपने करियर की शुरूआत की थी। योगी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान भी स्वतंत्र देव सिंह को मंत्री बनाया गया था।

केशव प्रसाद मौर्या को अब विधान परिषद में नेता चुन लिया गया है। कहा जा रहा है कि स्वतंत्र देव सिंह बीजेपी यूपी के अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे चुके हैं। ऐसे में उनका कद केशव प्रसाद मौर्या की तुलना में छोटा हो गया था। यही वजह रही कि स्वतंत्र देव सिंह ने विधान परिषद में नेता के पद से इस्तीफा दिया।

———— इंडिया न्यूज़ स्ट्रीम

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन किया गिरफ्तार

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से...

यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मऊ में सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत फर्क है। यूपी कितना...

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

मऊ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ की धरती से माफिया को फिर खुली चुनौती दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब किसी माफिया व गुंडे में दुस्साहस...

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

असम में एनडीए की लगातार तीसरी जीत पर भाजपा उत्साहित, केशव मौर्य बोले- जनता ने विकास पर लगाई मुहर

लखनऊ । असम में एनडीए की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी और हिमंता बिस्वा सरमा के फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भाजपा खेमे में उत्साह का...

प्रयागराज में गरजे अखिलेश यादव, बोले- भाजपा चाहे तो पूजा पाल को बना दे उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रयागराज दौरे के दौरान भाजपा सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कैबिनेट विस्तार में विधायक पूजा...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

‘नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती’, गोरखपुर ईको पार्क के उद्घाटन पर बोले सीएम योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती है। करने की दृढ़ इच्छाशक्ति हो और नीयत...

editors

Read Previous

हैदराबाद में ‘भोला’ के सेट पर चोटिल हुईं अभिनेत्री तब्बू

Read Next

नूपुर शर्मा पर दर्ज हुए सभी मामलो को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली ट्रांसफर किया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com