पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का निधन, सीएम जयराम ठाकुर ने जताया शोक

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के दिग्गज नेता रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया है। उनके निधन पर शोक जताते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गहरा शोक व्यक्त किया है। 94 वर्षीय पंडित सुखराम को बेहतर इलाज के लिए हिमाचल प्रदेश से दिल्ली लाकर सात मई को नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था।

पंडित सुखराम के निधन पर दुख जताते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर कहा, “मंडी से पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता पंडित सुखराम जी के देहांत की खबर सुनकर दु:खी हूं। राजनीतिक क्षेत्र में उनका अहम योगदान रहा है, जिसे सदैव स्मरण किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकग्रस्त परिवार जनों को हिम्मत प्रदान करे। ओम शांति!”

आपको बता दें कि, पंडित सुखराम को इसी महीने चार मई को मनाली में ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद उन्हें मंडी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें शनिवार को दिल्ली लाया गया। उन्हें हिमाचल प्रदेश से दिल्ली लाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सात मई को सरकारी हेलीकॉप्टर उपलब्ध करवाया था।

पंडित सुखराम केंद्र की नरसिम्हा राव सरकार में संचार मंत्री थे। वे पांच बार विधानसभा और तीन बार लोकसभा के सदस्य भी रहे थे।

–आईएएनएस

ईरानी फिल्ममेकर कियारोस्तामी के घर पर बमबारी, विदेश मंत्रालय का सवाल- क्या वो भी था खतरा?

तेहरान । ईरान के मशहूर और कई पुरस्कारों के विजेता रहे दिवंगत फिल्ममेकर अब्बास कियारोस्तामी का घर अमेरिका-इजरायल की बमबारी में क्षतिग्रस्त हो गया। उनके बेटे अहमद कियारोस्तामी ने मंगलवार...

यूएई को हथियारों और सैनिकों से ज्यादा समर्थन को लेकर स्पष्टता की जरूरत है : राष्ट्रपति के सलाहकार

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजरायल के हमलों की वजह से तनाव का माहौल बना हुआ है। ऐसे में संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान से लड़ने के...

ऑस्ट्रेलिया ने ईरानियों के टूरिस्ट वीजा एंट्री पर लगाया छह महीने का बैन

कैनबरा । ऑस्ट्रेलिया ने ईरान के नागरिकों के टूरिस्ट वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने उन ईरानियों पर छह महीने का बैन लगाने की घोषणा की है...

होर्मुज स्ट्रेट में तनाव की वजह से जापान अपने सरकारी भंडार से 30 दिनों का तेल करेगा जारी

नई दिल्ली । ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर अपनी पकड़ बनाए रखी है, इसलिए जापान की सरकार गुरुवार से अपने सरकारी रिजर्व से 30 दिनों का तेल निकालना शुरू करेगी।...

ईरान की सियासत का अहम चेहरा बन कर उभर रहे गालिबाफ! ट्रंप के प्रस्ताव को बताया फेक

नई दिल्ली । ईरान की राजनीति में इन दिनों एक नाम काफी चर्चा में है, और ये मोहम्मद बागर गालिबाफ का है। मौजूदा समय में वे इस्लामिक कंस्लटेटिव असेंबली, यानी...

बांग्लादेश में खाद्य महंगाई की ‘रेड’ स्थिति बरकरार, हालिया वृद्धि से बढ़ी चिंता

नई दिल्ली । बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्टों और वर्ल्ड बैंक की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, देश लगभग पिछले तीन वर्षों से भी उन अर्थव्यवस्थाओं की 'रेड' श्रेणी में बना हुआ है,...

ईरान के नए सुरक्षा प्रमुख होंगे मोहम्मद बाघेर जोलघदर, लारीजानी की मौत के बाद खाली था पद

तेहरान । ईरान ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का नया प्रमुख नियुक्त कर लिया है। नए सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी का स्थान लेंगे, जिनकी 17 मार्च को एयर स्ट्राइक में मौत...

तेल अवीव पर ईरानी मिसाइल हमला, कई घायल, इमारतों को भारी नुकसान

तेल अवीव । इजरायली अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को ईरान की ओर से दागी गई एक मिसाइल तेल अवीव में आकर ग‍िरी। धमाके में कई लोग घायल हो गए...

ईरानी मीडिया का दावा ‘एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला हुआ’, खोर्रमशहर के गवर्नर बोले ‘पाइपलाइन को बनाया निशाना’

तेहरान । ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि मंगलवार को दो गैस संयंत्रों और एक पाइपलाइन को निशाना बनाया गया। फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...

इंडोनेशिया में टीबी के खिलाफ जंग तेज, टीकाकरण को लेकर बनाई राष्ट्रीय रणनीति

जकार्ता । इंडोनेशिया ने वर्ल्ड टीबी डे के मौके पर ऐलान किया कि वो तपेदिक (टीबी) के खिलाफ जंग पूरी मुस्तैदी से लड़ेगा। देश संक्रमण को रोकने, संक्रमितों को ट्रेस...

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात

वॉशिंगटन । ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच युद्ध से उपजी चिंताओं के बीच पाकिस्तान दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश करता नजर आ रहा है। वह अमेरिका के...

ट्रंप के ईरान अल्टीमेटम पर रूस का स्पष्ट मत, ‘राजनीतिक और रणनीतिक तरीका अपनाना ही बेहतर’

मास्को । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया, इसके बाद तेहरान ने भी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। दुनिया इन बयानों से...

editors

Read Previous

73.5 लाख रुपये के सोने की तस्करी के आरोप में आईजीआई हवाईअड्डे पर फ्रांसीसी महिला गिरफ्तार

Read Next

वैश्विक कोविड मामले 51.87 करोड़ के पार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com