शीर्ष कमांडर सुलेमानी की हत्या के पांच साल, ईरान ने किया याद

तेहरान । ईरान के लोगों ने देश भर में अमेरिका द्वारा शीर्ष कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या की पांचवीं वर्षगांठ मनाई।

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) कुद्स फोर्स के पूर्व कमांडर सुलेमानी और इराकी मिलिशिया नेता अबू महदी अल-मुहंदिस 3 जनवरी, 2020 को बगदाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए थे। ईरान ने इस हत्या की निंदा “राज्य आतंकवाद” के कृत्य के रूप में की थी।

गुरुवार को तेहरान और सुलेमानी के गृहनगर केरमान सहित देश भर के शहरों में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किए गए, जिनमें उन्हें और अन्य को “रेजिस्टेंस फ्रंट के शहीदों” को सम्मानित किया गया।

तेहरान में इमाम खुमैनी के मोसल्ला प्रार्थना हॉल में एक बड़ी सभा हुई, जिसमें राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, न्यायपालिका प्रमुख ग़ुलाम हुसैन मोहसेनी-एजेई और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकर कलीबाफ सहित वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, आईआरजीसी प्रमुख होसैन सलामी और कुद्स फोर्स कमांडर इस्माइल कानी जैसे सैन्य कमांडर और सुलेमानी के परिवार के सदस्य भी मौजूद थे।

उपस्थित लोगों ने सुलेमानी और मुहंदिस के साथ-साथ क्षेत्रीय समूहों के अन्य मारे गए कमांडरों की तस्वीरें भी अपने हाथों में ले रखी थीं। हॉल में सुलेमानी, मुहंदिस, हिजबुल्लाह नेता सैय्यद हसन नसरल्लाह और पूर्व हमास प्रमुख इस्माइल हानिया की बड़ी तस्वीरें प्रदर्शित की गई थीं।

पेजेशकियन ने कहा कि सुलेमानी ने अपना जीवन उत्पीड़ितों की रक्षा और लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया।

उन्होंने मुसलमानों के बीच मतभेद पैदा करने की “दुश्मनों” की कोशिशों पर भी टिप्पणी की। कहा, “हमारा कर्तव्य है कि हम ऐसी साजिशों को विफल करने के लिए अधिकतम प्रयास करें, तथा दुश्मनों को अपने बुरे उद्देश्यों को पूरा करने के लिए मुसलमानों के बीच मतभेदों का फायदा उठाने से रोकें।”

केरमान में हजारों लोग सुलेमानी की कब्र पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

–आईएएनएस

भारत में बढ़ रहा है रक्षा बजट पर खर्च, आईएमएफ ने तेजी से बढ़ोतरी की उम्मीद जताई

वॉशिंगटन । अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा कि भारत का घरेलू डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने का कदम आर्थिक बढ़ोतरी को मजबूत कर सकता है। आईएमएफ ने बताया कि जब सैन्य...

भारत-अमेरिका वार्ता में व्यापार, प्रौद्योगिकी और रक्षा मामलों को अहम स्थान

वॉशिंगटन । भारत और अमेरिका ने व्यापार, रक्षा और जरूरी तकनीक के मामले में बातचीत बढ़ाई है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अपने तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे के...

नाटो से निकलने पर विचार कर रहे हैं ट्रंप, चर्चा को गठबंधन के महासचिव मार्क रूटे से की मुलाकात

वॉशिंगटन । ईरान के साथ संघर्ष के बीच नाटो और अमेरिका के बीच मतभेद बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। ईरान के खिलाफ अमेरिकी सरकार की कार्रवाई से नाटो देश...

नाजुक युद्धविराम के बीच बातचीत के लिए इस्लामाबाद जाएंगे जेडी वेंस, ईरान के न्यूक्लियर मुद्दे पर रहेगा फोकस

वॉशिंगटन । अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस हंगरी की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद अब इस सप्ताह के अंत में इस्लामाबाद के लिए रवाना होंगे, जहां वह ईरान के साथ...

मैक्रों ने लेबनान में इजरायल के हमलों की आलोचना की, सभी देशों से शांति बनाए रखने पर दिया जोर

पेरिस । ईरान और अमेरिका के बीच एक महीने से ज्यादा समय तक भीषण संघर्ष चलने के बाद दोनों पक्षों के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता में सीजफायर हुई। सीजफायर के...

ईरान के साथ युद्धविराम पर इजरायल भी सहमत, प्रधानमंत्री बेंजामिन बोले- सीजफायर लेबनान पर लागू नहीं

तेल अवीव । ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम की घोषणा के बीच इजरायल की लड़ाई लेबनान के मोर्च पर जारी रह सकती है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने...

ईरान-अमेरिका सीजफायर : शहबाज शरीफ ने ‘इस्लामाबाद वार्ता’ का दिया न्योता

नई दिल्ली । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दोनों देशों के प्रतिनिधियों को इस्लामाबाद आमंत्रित...

ईरान पर हमलों में विराम के बाद व्हाइट हाउस ने कहा-अमेरिका की जीत

वॉशिंगटन । व्हाइट हाउस ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी अभियान को “जीत” करार दिया है और कहा कि सैन्य उपलब्धियों ने कूटनीतिक बातचीत के लिए रास्ता बनाया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड...

उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर की ओर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

सियोल । दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया कि उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर की ओर कई छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। राष्ट्रपति ली जे म्युंग द्वारा उत्तर कोरिया...

‘ड्राफ्ट- एक्स पर पाकिस्तान के पीएम का संदेश’, शहबाज शरीफ की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

नई दिल्ली । ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम समझौते पर वाहवाही लूटने की कोशिशों में जुटे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की एक गलती ने सोशल मीडिया पर एक...

विश्व शांति के लिए आज का दिन बहुत बड़ा, ईरान अब पुनर्निर्माण का काम शुरू कर सकता है : राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच दो हफ्ते के सीजफायर के ऐलान के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे दुनिया में शांति के लिए...

लापता अमेरिकी पायलट को लेकर मीडिया कवरेज पर फूटा ट्रंप का गुस्सा, कानूनी कार्रवाई की धमकी दी

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में एक हाई-रिस्क यूएस रेस्क्यू मिशन से जुड़े लीक को लेकर पत्रकार और मीडिया सगठनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी...

admin

Read Previous

दक्षिण कोरिया : राष्ट्रपति यून को गिरफ्तार करने आई पुलिस लौटने को मजबूर, समर्थकों का हंगामा

Read Next

अमेरिका : कैलिफोर्निया में फर्नीचर वेयरहाउस पर क्रैश हुआ प्लेन, 2 की मौत, 18 घायल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com