काशी विश्वनाथ मंदिर में हाथ से बनी खादी की चप्पल पहनेंगे श्रद्धालु

नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)| वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को सबसे पहले खादी द्वारा बनाई गई यूज एंड थ्रो चप्पलें मुहैया कराई जाएंगी, ताकि उन्हें मंदिर परिसर में नंगे पैर न चलना पड़े। 100 प्रतिशत पर्यावरण के अनुकूल और लागत प्रभावी चप्पल भारत में पहली बार बनाई गई हैं। ये चप्पलें खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) द्वारा 14 जनवरी से मंदिर के भक्तों और श्रमिकों के उपयोग के लिए बेची जाएंगी।

इन चप्पलों की बिक्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की पार्किं ग में स्थित खादी बिक्री केंद्र से होगी। हस्तनिर्मित कागज की चप्पलों की कीमत 50 रुपये प्रति जोड़ी की मामूली दर से होगी।

मंदिर प्रशासन द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पता चला कि मंदिर में काम करने वाले अधिकांश लोग नंगे पैर अपना कर्तव्य निभाते हैं, तब उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर के कार्यकर्ताओं के लिए जूट की चप्पलें भेजीं।

मंदिर परिसर में चमड़े या रबर से बने जूते पहनना मना है।

केवीआईसी के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि हाथ से बनीं कागज की चप्पलों के इस्तेमाल से मंदिर की पवित्रता बनी रहेगी और साथ ही, भक्तों को गर्मी और ठंड से भी बचाया जा सकेगा। साथ ही, ये चप्पलें किसी भी तरह के प्रदूषण को रोकेंगी, क्योंकि ये प्राकृतिक रेशों से बनी होती हैं।

उन्होंने कहा, “ये हस्तनिर्मित कागज की चप्पलें मंदिर की पवित्रता को बनाए रखेंगी। चप्पलें 100 प्रतिशत पर्यावरण के अनुकूल सामग्री से बनी होती हैं। मंदिर परिसर में इन चप्पलों के उपयोग से खादी कारीगरों के लिए स्थायी रोजगार भी पैदा होगा।”

–आईएएनएस

ईरान की सियासत का अहम चेहरा बन कर उभर रहे गालिबाफ! ट्रंप के प्रस्ताव को बताया फेक

नई दिल्ली । ईरान की राजनीति में इन दिनों एक नाम काफी चर्चा में है, और ये मोहम्मद बागर गालिबाफ का है। मौजूदा समय में वे इस्लामिक कंस्लटेटिव असेंबली, यानी...

बांग्लादेश में खाद्य महंगाई की ‘रेड’ स्थिति बरकरार, हालिया वृद्धि से बढ़ी चिंता

नई दिल्ली । बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्टों और वर्ल्ड बैंक की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, देश लगभग पिछले तीन वर्षों से भी उन अर्थव्यवस्थाओं की 'रेड' श्रेणी में बना हुआ है,...

ईरान के नए सुरक्षा प्रमुख होंगे मोहम्मद बाघेर जोलघदर, लारीजानी की मौत के बाद खाली था पद

तेहरान । ईरान ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का नया प्रमुख नियुक्त कर लिया है। नए सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी का स्थान लेंगे, जिनकी 17 मार्च को एयर स्ट्राइक में मौत...

तेल अवीव पर ईरानी मिसाइल हमला, कई घायल, इमारतों को भारी नुकसान

तेल अवीव । इजरायली अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को ईरान की ओर से दागी गई एक मिसाइल तेल अवीव में आकर ग‍िरी। धमाके में कई लोग घायल हो गए...

ईरानी मीडिया का दावा ‘एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला हुआ’, खोर्रमशहर के गवर्नर बोले ‘पाइपलाइन को बनाया निशाना’

तेहरान । ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि मंगलवार को दो गैस संयंत्रों और एक पाइपलाइन को निशाना बनाया गया। फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...

इंडोनेशिया में टीबी के खिलाफ जंग तेज, टीकाकरण को लेकर बनाई राष्ट्रीय रणनीति

जकार्ता । इंडोनेशिया ने वर्ल्ड टीबी डे के मौके पर ऐलान किया कि वो तपेदिक (टीबी) के खिलाफ जंग पूरी मुस्तैदी से लड़ेगा। देश संक्रमण को रोकने, संक्रमितों को ट्रेस...

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात

वॉशिंगटन । ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच युद्ध से उपजी चिंताओं के बीच पाकिस्तान दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश करता नजर आ रहा है। वह अमेरिका के...

ट्रंप के ईरान अल्टीमेटम पर रूस का स्पष्ट मत, ‘राजनीतिक और रणनीतिक तरीका अपनाना ही बेहतर’

मास्को । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया, इसके बाद तेहरान ने भी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। दुनिया इन बयानों से...

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक ऊर्जा संयंत्र पर हमने हमला टाला: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर अमेरिका अगले 5 दिन तक कोई हमला नहीं करेगा। ट्रंप ने ट्रुथ पोस्ट...

होर्मुज से गुजरने पर 2 मिलियन डॉलर लेने का दावा निराधार: ईरान

नई दिल्ली । होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर 2 मिलियन डॉलर वसूले जाने के दावे को लेकर फैल रही खबरों पर भारत स्थित ईरानी दूतावास ने स्पष्ट और...

ईरानी लॉन्ग रेंज मिसाइल के निशाने पर ब्रिटेन नहीं: पीएम स्टार्मर

लंदन । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा है कि फिलहाल ऐसा कोई संकेत नहीं है कि मुख्य भूमि ब्रिटेन को ईरान द्वारा निशाना बनाया जा रहा है, साथ...

सरकार को मिडिल ईस्ट युद्ध रुकवाने के लिए कोशिश करनी चाहिए : रामगोपाल यादव

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच लोकसभा में पीएम मोदी के संबोधन पर विपक्षी दलों के नेताओं ने कहा कि वर्तमान की स्थिति काफी गंभीर है...

editors

Read Previous

अमरिंदर की पंजाब लोक कांग्रेस का चुनाव चिन्ह होगा हॉकी स्टिक और बॉल

Read Next

पंजाब में बहुमत से दूर रह सकती है आप

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com