दिल्ली : नकाबपोश बदमाशों ने मिठाई की दुकान में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)| दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में दो नकाबपोश बदमाशों ने एक मिठाई की दुकान में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। गोलीबारी में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। रविवार शाम करीब 6 बजे नजफगढ़ चावला बस स्टैंड स्थित मित्तल स्वीट शॉप में यह गोलीबारी हुई। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ नजर आया कि शाम के वक्त दुकान पर कई ग्राहक खड़े थे। अचानक दो नकाबपोश आए और गोलीबारी शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, दोनों बदमाशों ने मिलकर 4 राउंड गोलियां सीधे दुकानदार के ऊपर चलाईं। इस घटना के बाद मिठाई की दुकान में मौजूद ग्राहकों में अफरातफरी मच गई। बदमाश मौका देख फरार हो गए।

बदमाशों ने गोलीबारी किस कारण की, फिलहाल यह पता नहीं चल सका है। मौके पर पुलिस विभाग के लोग मौजूद हैं और टीम बना आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस इस बात को फिलहाल नकार रही है कि बदमाश किसी को मारने के मकसद से दुकान में आए, बल्कि डराने के मकसद से आए और गोली चलाकर फरार हो गए।

हालांकि पुलिस के अनुसार, जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हम इस घटना की जांच कर रहे हैं, क्योंकि उनके चहरे ढके हुए थे। इसलिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल उनकी पहचान की जा रही है। साथ ही, करीब 5 टीमें बदमाशों की तलाश में लगाई गई हैं। वहीं दुकानदार से भी पूछताछ चल रही है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।”

–आईएएनएस

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी की हत्या, पिता ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली

गुरुग्राम । हरियाणा के गुरुग्राम से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक टेनिस खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला खिलाड़ी के पिता ने इस घटना...

editors

Read Previous

लखनऊ :मनचले ने महिला को छत से नीचे फेंका

Read Next

श्रीनगर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाएगी बीजेपी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com