दिल्ली : शाहदरा यौन शोषण मामले में और 4 गिरफ्तार

नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)| दिल्ली पुलिस ने शहर के शाहदरा इलाके में 20 वर्षीय एक महिला का भीषण यौन उत्पीड़न किए जाने के मामले में चार नई गिरफ्तारियां की हैं। पुलिस ने इस मामले में अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें बुधवार को चार महिलाओं को शामिल किया गया है, जिनकी पहचान कोमल (25), रेखा (36), गुड़िया (21) और रीना (32) के रूप में की गई है। ये सभी कस्तूरबा नगर की रहने वाली हैं।

राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को स्तब्ध कर देने वाल यह घटना 26 जनवरी को हुई। पीड़ित महिला पर कथित तौर पर महिलाओं सहित कई लोगों के समूह ने हमला किया। उन्होंने उसके बाल काट दिए, उसके कपड़े फाड़ दिए, उसका चेहरा काला कर दिया और चप्पलों की माला पहनाकर शाहदरा इलाके की सड़कों पर घुमाया।

अत्यधिक अपमान के अलावा, तीन नाबालिग लड़कों ने महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म भी किया था।

पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) आर.एस. सुंदरम ने पहले आईएएनएस को बताया था कि अपराध की तुरंत और उचित जांच के लिए एसीपी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

घटना के तुरंत बाद, पीड़ित महिला को काले चेहरे के साथ सड़कों पर परेड कराने और पृष्ठभूमि में जयकारे लगाने वाली भीड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद दिल्ली महिला आयोग को मामले का संज्ञान लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।

इससे पहले दिन में, आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने शाहदरा डीसीपी को समन जारी कर दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिवार के लिए तत्काल सुरक्षा की मांग की। आयोग ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने अभी तक उनकी सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे कदमों का ब्योरा नहीं दिया है।

स्वाति ने कहा, “इसके अलावा, पूरी घटना के सीसीटीवी फुटेज भी आयोग द्वारा मांगे गए थे, जो अभी तक दिल्ली पुलिस द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया है।”

डीसीडब्ल्यू प्रमुख ने पीड़िता से मुलाकात की, जिसने आरोपी व्यक्तियों की कथित आपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए अपने जीवन के लिए भय व्यक्त किया है। उसकी छोटी बहन को भी परेशान किया गया और मामले में अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है।

दिल्ली पुलिस को पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा के लिए किए जा रहे उपायों की विस्तृत रिपोर्ट के साथ आयोग के समक्ष पेश होने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है।

–आईएएनएस

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

editors

Read Previous

यूपी में नकली वैक्सीन यूनिट का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

Read Next

यूपी विधानसभा चुनाव : कई दलों के 25 फीसदी उम्मीदवारों पर दर्ज हैं आपराधिक मामले

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com